हर घर तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर हर भारतीय के घर फहराएगा तिरंगा, जानें क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कैसे ले सकेंगे हिस्सा 

Spread the love

Har Ghar Tiranga: इस वर्ष हमारे देश को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष होने वाले हैं। इन 75 वर्षों को हम आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस पावन उपलक्ष्य पर भारत सरकार द्वारा एक नया व अनोखा अभियान शुरू किया गया है, “हर घर तिरंगा अभियान”। इस अभियान के अंतर्गत देश के सभी नागरिक इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएँगे। 

भारत सरकार नें देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक से यह आग्रह किया है, कि सभी देशवासी 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक अपने-अपने घरों के ऊपर गर्व से तिरंगा फहराएँ। तिरंगा फहराने के साथ ही, वे गगनचुम्बी तिरंगे की फोटो हर घर तिरंगा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड करें। 

कंपनियाँ सीएसआर फ़ंड से ले सकती हैं खर्च 

अभियान में आमजन्य की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार नें कंपनियों को इस अभियान से संबन्धित गतिविधि के व्यय के लिए सीएसआर फ़ंड से राशि लेने की अनुमति प्रदान की है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय नें एक परिपत्र में कहा “हर घर तिरंगा अभियान से संबन्धित सभी गतिविधियां, जैसे बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्वज का उत्पादन तथा आपूर्ति, आउटरीच, प्रबंधन प्रयास तथा अन्य सीएसआर गतिविधियों के रूप में मान्य मानीं जाएंगी।” 

अभियान में हिस्सा लेने वालों को दिये जाएंगे सर्टिफिकेट 

इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक के हृदय में देशभक्ति की भावना पैदा करना तथा भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सरकार द्वारा शुरू की गई वेबसाइट पर हॉटस्पॉट लोकेशन में फ्लेग (तिरंगा) पिन कर नागरिक वेबसाइट पर प्रदर्शित हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें, कि इस अभियान में हिस्सा लेने वाले नागरिकों को सरकार की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे कर सकेंगे सर्टिफिकेट डाऊनलोड (How to Download Har Ghar Tiranga Certificate)

अभियान में हिस्सा लेने वाले नागरिक इस प्रक्रिया से अपना सर्टिफिकेट (Har Ghar Tiranga Certificate) डाऊनलोड कर सकेंगे- 

Step-1. सबसे पहले हर घर तिरंगा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएँ। 

Step-2. अपनी प्रोफ़ाइल फोटो सेट करें। 

Step-3. अपना नाम तथा मोबाइल नं. डालें, या अपने गूगल अकाउंट के जरिये लॉगिन करें। 

Step-4. अभियान की वेबसाइट को लोकेशन एक्सैस करने की अनुमति दें। 

Step-5. अपनी लोकेशन पर एक फ्लेग (तिरंगा) पिन करें। 

Step-6. इसके पश्चात आपको एक सर्टिफिकेट प्राप्त होगा, इसे डाउनलोड कर लें।


Spread the love

Leave a Comment