NewsSchool

Bihar Board BSEB Class 12th Result 2023: जारी होने वाला है रिजल्ट, ये रही डायरक्ट लिंक

BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ 18 से 20 मार्च के बीच परीक्षा परिणाम जारी किए जा सकते है। बता दें कि बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वी का रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है, तथा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर परीक्षा परिणाम जारी किए जाएँगें।

Advertisement

कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फ़रवरी से 11 फ़रवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक, तथा दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

परीक्षा के मूल्यांकन के लिए बनाये गये थे 123 केंद्र

बिहार बोर्ड द्वारा 12वी परीक्षा के लिए कुल 123 मूल्यांकन केंद्र बनाये गये थे जिसमें कुल 69,44,777 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था।

How to Check Result 2023

Step-1 बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2023 प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

Step-2  “बिहार बोर्ड बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 चेक” वाला लिंक ढूंढें और उसे चुनें।

Step-3 अब, अपना रोल नंबर इनपुट करें। उसके बाद कैप्चा दर्ज करें।

Step-4  स्क्रीन पर बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम 2023 दिखाई देगा।

Step-5 अपने रिकॉर्ड के लिए बीएसईबी 12वीं परिणाम 2023 की एक कॉपी प्रिंट कर लें।

Check Result: Direct Download Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button