Career in ISRO: क्या आप भी बनना चाहते हैं इसरो में साइंटिस्ट? नहीं जानते क्या करना होगा? यहाँ जानें पूरी जानकारी 

Spread the love

How to Get Job in ISRO Scientist Engineer (Career in ISRO): इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन यानि ISRO देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है, लगभग हर भारतीय इसरो में एक वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) की तरह काम करने की अभिलाषा जरूर रखता है। देश के पूर्व राष्ट्रपति ‘डॉ. एपीजे कलाम’ नें भी कई वर्षों तक इसरो में वैज्ञानिक की तरह काम किया है। इसरो नें ‘मंगलयान’, तथा ‘चंद्रयान’ जैसे सफल मिशन किए हैं. यदि आप भी इसरो में वैज्ञानिक की तरह कार्य करना चाहते हैं लेकिन आपके पास कोई गाइडेंस नहीं है, तो ये लेख आपकी सहायता अवश्य करेगा।

आपको बता दें, इसरो मुख्यतः अन्तरिक्ष से संबन्धित अनुसंधान (रिसर्च) करने का कार्य करता है। ऐसे अभ्यर्थी जो अन्तरिक्ष में रुचि रखते हैं, वे इसरो में स्पेस साइंटिस्ट (अन्तरिक्ष वैज्ञानिक) की तरह कार्य कर सकते हैं। आज हम आपको बताएँगे, कि कैसे आप इसरो में साइंटिस्ट पदों पर नियुक्ति पा सकते हैं, इसरो में नियुक्ति से संबन्धित पूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

Read More: Career Options After B.Tech: बीटेक करने के बाद खुल जाते है कई रास्ते? तो आज ही जान लें इन सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन्स के बारे में  

पहले जान लें आखिर क्या है इसरो? 

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन यानि ISRO (इसरो) हमारे देश की अन्तरिक्ष एजन्सि है, इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है. इसरो भारत में होने वाले अन्तरिक्ष आधारित अनुप्रयोग, अन्तरिक्ष अन्वेषण तथा संबन्धित प्रोद्यौगिकी के विकास आदि से संबन्धित कार्य करता है। इसके वर्तमान अध्यक्ष ‘श्री एस सोमनाथ’ है, इसरो आगामी समय में ‘गगनयान’, ‘शुक्रयान’ तथा ‘मंगलयान-2’ जैसे मिशन करने वाला है। इसरो द्वारा किए जा चुके कुछ मुख्य मिशन के नाम की सूची नीचे दी गई है- 

  • चंद्रयान I (22 अक्टूबर 2008)
  • मंगलयान (5 नवंबर 2013)
  • एस्ट्रोसैट (25 सितंबर 2015)
  • चंद्रयान II (22 जुलाई 2019)

कैसे बन सकते हैं इसरो में साइंटिस्ट? यहाँ जानें – Career in ISRO

इसरो जैसे प्रतिष्ठित संसथान में जॉब पाना सभी के लिए एक सपने की तरह है. आइए जानते हैं, आप किस प्रकार इसरो में वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) या इंजीनियर के पद पर नियुक्ति पा कर अपने इस सपने को साकार कर सकते हैं. इसरो में आप इन तीन प्रक्रियाओं के जरिये साइंटिस्ट पद पर नियुक्ति पा सकते हैं, इनका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है- 

1. IIST- इसरो में साइंटिस्ट/इंजीनियर बनने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइन्स एंड टेक्नालजी यानि IIST से स्नातक के माध्यम से नियुक्ति पा सकते हैं। बता दें, इसरो द्वारा इस इंस्टीट्यूट से साइंटिस्ट/इंजीनियर की डाइरैक्ट हायरिंग की जाती है। IIST के जरिये इसरो में नियुक्ति पाने के लिए आपके पास निम्न योग्यताएँ होना अनिवार्य है- 

  • अभ्यर्थी नें IIST के B.Tech/B.Tech Integrated कोर्स में प्रवेश लिया हो। 
  • अभ्यर्थी नें स्नातक में (या हायरिंग के समय तक) न्यूनतम 7.5 CGPA प्राप्त किए हों। 

आपको बता दें, अभ्यर्थी IIST में कक्षा 12वीं के बाद प्रवेश पा सकते हैं। IIST में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को JEE Mains + Advance परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इंस्टीट्यूट में कुल 140 सीट (B.Tech की 120 सीट + Integrated B.Tech की 20 सीट) पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाता है। 

2. ICRB- इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड यानि ICRB परीक्षा के माध्यम से भी अभ्यर्थी इसरो में साइंटिस्ट/इंजीनियर पद पर नियुक्ति पा सकते हैं। ICRB इसरो में होने वाली सभी नियुक्तियों का नियंत्रण करता है। इसके द्वारा इसरो में साइंटिस्ट/इंजीनियर पद नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इस परीक्षा में आवेदन के लिए आवश्यक है, कि अभ्यर्थी नें इनमे से कोई कोर्स किया हो- 

  • B.E 
  • B.Tech 
  • B.Sc (Engineering) 
  • Diploma Course + B.E/B.Tech (Lateral Entry)
  • B.Sc + B.E/B.Tech (Lateral Entry)

बता दें, आवेदन के लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी नें उपर्युक्त कोर्स में न्यूनतम 6.8 CGPA (65%) हासिल किए हो। अभ्यर्थी ध्यान रखें, कि जिन अभ्यर्थियों नें कम्प्युटर/मैकेनिकल/इलैक्ट्रिकल ब्रांच से स्नातक किया है, केवल वही आवेदन के लिए पात्र होंगे, अन्य ब्रांच के अभ्यर्थियों को पात्रता नहीं दी जाएगी। 

3. Campus Recruitment- नियुक्ति परीक्षा के अतिरिक्त इसरो में साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर नियुक्ति के लिए ऑन कैम्पस हायरिंग भी की जाती है। इसरो द्वारा साइंटिस्ट/इंजीनियर पद नियुक्ति के लिए कुछ चुनिन्दा कॉलेज में कैम्पस सिलेक्शन किए जाते हैं। इसरो निम्न दो कॉलेज के कैम्पस से साइंटिस्ट/इंजीनियर पद के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्त करता है- 

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालजी (IIT)
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालजी (NIT) 

कैसे बनें इसरो में टेक्निकल/साइन्टिफ़िक असिस्टेंट? यहाँ जानें  

यदि अभ्यर्थी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन यानि इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट या साइन्टिफ़िक असिस्टेंट पद पर नियुक्ति की अभिलाषा रखते हैं, तथा संबन्धित के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवश्यक है कि अभ्यर्थी नें बैचलर ऑफ साइन्स यानि बीएससी उत्तीर्ण किया हो। बता दें, टेक्निकल असिस्टेंट/साइन्टिफ़िक असिस्टेंट पद नियुक्ति के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र मानें जाएंगे, जिन्होंनें निम्न में से किसी एक स्ट्रीम से बीएससी किया हो- 

  • फ़िज़िक्स  
  • कैमिस्ट्रि 
  • मैथ्स 
  • कम्प्युटर साइन्स 
  • अप्लाइड फ़िज़िक्स/साइन्स  
  • बीएससी (इंजीन्यरिंग)
  • लाइफ साइन्स 
  • साइकॉलजी  
  • होनर्स

हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में दी गई जानकरी आपको पसंद आइ होगी, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा करीयर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बनें-

आपके लिए अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

Career Options After LL.B: क्या आपने भी किया है एलएलबी? तो आज ही जान लें इन सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन्स के बारे में 

Best Career Options after B.Sc : क्या अपने भी किया है बीएससी? नहीं जानते क्या करना होगा सही, तो जानिए इन बेस्ट ऑप्शन के बारे में 


Spread the love

Leave a Comment