CTET 2022 Child Development and Pedagogy Practice Set: सीटेट में पेडागॉजी से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न, क्या आप जानते हैं इनके जवाब ?

Spread the love

Child Development and Pedagogy Practice Question: देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षाका आयोजन सीबीएसई के द्वारा वर्ष में दो बार किया जाता है लेकिन जुलाई माह में आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा के नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों के बीच में असमंजस की स्थिति बनी हुई है दरअसल पिछले वर्षों में कोविड – 19 के चलते परीक्षा का आयोजन समय से नहीं हो सका था इसलिए सीटेट के आयोजन को लेकर अभ्यर्थियों के मन में अभी भी संशय है.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2022 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए हम रोजाना विभिन्न विषयों से संबंधित प्रैक्टिस सेट और विगत वर्षों में पूछे गए सवाल आपके साथ शेयर करते रहते हैं इसी श्रंखला में आज हम आपके लिए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं जो पेपर 1 और 2 दोनों के लिए उपयोगी है.

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन सवालों को हल कर जाने अपना स्कोर!—Child Development and Pedagogy Practice Question CTET 2022

Q. किसी विशेष विषयवस्तु को लंबे समय तक स्मरण रखने को सुसाध्य करने हेतु, एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किस रणनीति से बचना चाहिए?

A. स्मृति-सहायक विधियाँ लागू करना

B. संगठनात्मक चार्ट बनाना

C. असंबद्ध शब्द प्रस्तुत करना

D. मानसिक चित्र का उपयोग करना

Ans- C

Q. जब सीखी जाने वाली सामग्री ……………. हो तो विद्यार्थी बेहतर सीखते हैं

A. जटिल और व्यापक

B. मौजूदा ज्ञान से जुड़ी

C. अव्यवस्थित और असंगठित

D. उनके सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ से भिन्न

Ans- B

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक शैक्षणिक उपलब्धियों में विद्यार्थियों की विफलता में योगदान देता है?

A. अनुभवात्मक शिक्षा 

B. गैर-प्रासंगिक पाठ्यक्रम

C. समावेशी दर्शन

D. शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षाशास्त्र

Ans- B

Q. राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा (2005) के अनुसार –

A. बच्चे शिक्षक द्वारा दी गयी सामग्री के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता हैं।

B. बच्चों में अधिगम को विनियमित करने की क्षमता नहीं होती है।

C. बच्चे रटने के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ सीखते हैं।

D. बच्चे ज्ञान के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Ans- D

Q. एक संप्रत्यय को पढ़ाने के लिए, एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किस के प्रयोग से बचना चाहिए?

A. उस संप्रत्यय से संबंधित उदाहरण

B. उस संप्रत्यय के लिए असतत उदहारण

C. संप्रत्यय संबंधित गैर- उदाहरण

D. उनकी संस्कृति में प्रचलित आद्यरूप

Ans- B

Q. स्वयं के ज्ञाता होने का ज्ञान या जागरूकता क्या दर्शाती है? 

A. अधिसंज्ञान

B. भ्रांति

C. स्मृति-सहायक विधि

D. अभिप्रेरणा

Ans -A

Q. कठिनाई की पहचान; लक्ष्य निर्धारण; संभावित समाधान और परिणामों की खोज, तदनुसार कार्य करना और परिणामों का मूल्यांकन करना, निम्न में से किस प्रक्रिया में शामिल महत्वपूर्ण चरण हैं?

A. आरोपण

B. नकल

C. समस्या समाधान

D. निष्क्रिय ध्यान

Ans – C

Q……..…विद्यार्थियों को बोरियत महसूस होने की संभावना है।

A. गतिविधि को महत्व न दिए जाने पर

B. गतिविधि को महत्व दिए जाने पर

C. उन्हें सफलता मिलने पर

.D. उनकी सफलता की अपेक्षा होने पर

Ans- A

Q.………उस विशिष्ट समय को कहा जाता है जब बच्चे उनके वातावरण में ख़ास प्रकार से उद्दीपन के प्रति विशेष रूप से ग्रहणक्षम होते हैं।

A. संवेदनशील अवधि

B. मुखर अवधि

C. नम्यता काल

D. मानसिक अकर्मण्यता

Ans- A

Read more:

CTET 2022 Pedagogy Question Series for Paper 1 & 2: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाते हैं बाल विकास और पेडगॉजी से संबंधित ऐसे सवाल, अभी पढ़े!

CTET 2022 Vygotsky Theory Expected MCQ: मनोवैज्ञानिक वाइगोत्सकी के सिद्धांत से CTET परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए!

यहां हमने आगामी सीटेट परीक्षा के लिए Child Development and Pedagogy Practice Question के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया CTET सहित सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment