CTET 2022 Hindi Pedagogy Mock Test: CTET परीक्षा में हिंदी पेडगॉजी से पूछे जाने वाली इन सवालों का सही जवाब देकर, जांचें! अपनी तैयारी

Spread the love

Hindi Pedagogy Mock Test for CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET-2022) को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है परीक्षा का आयोजन दिसंबर माह में किया जाएगा जिसके आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ होगी, आपको बता दें कि इस परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ही केंद्रीय विद्यालय हो जैसे -KVS, NVS, आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षक बनने का अवसर मिलता है. इस दृष्टि से इस पात्रता परीक्षा को क्वालीफाई करना बेहद आवश्यक हो जाता है. यदि आप शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हम परीक्षा के पैटर्न पर आधारित विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस सेट आपके लिए नियमित रूप से लेकर आ रहे हैं जिनके अध्ययन से आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों को हल करने में आसानी होगी, इसलिए ध्यान पूर्वक इनका अभ्यास एक बार जरूर करें.

दिसंबर में होने वाली CTET परीक्षा में बेहद काम आएंगे, हिंदी पेडागोजी के सवाल, अभी पढ़े—CTET exam 2022 Hindi pedagogy mock test

Q1. प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने की सबसे पहली शर्त है –

A. सरल पाठ्य-पुस्तक

B. बाल साहित्यकारों का साहित्य

C. चार्ट, पोस्टर से सुसज्जित कक्षा

D. निवेश समृद्ध संप्रेषण का वातावरण

Ans. D

Q2. बच्चों के भाषा विकास के लिए ज़रूरी है, बच्चों को

A. अनुकरण के लिए प्रोत्साहित करना ।

B. भाषा प्रयोग के अवसर देना ।

C. साहित्य पढ़ने के लिए पुरस्कृत करना ।

D. व्याकरण सीखने के लिए प्रोत्साहित करना ।

Ans. B

Q3. भाषा के माध्यम से बच्चों का ज्ञान क्षेत्र भी विस्तृत होता है । जिसमें सर्वाधिक योगदान है

A. बाल साहित्य की पुस्तकों का

B. विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों का

C. राष्ट्रीय समाचार-पत्रों / पत्रिकाओं का

D. विभिन्न प्रकार की कविताओं का

Ans. A

Q4. पहली दूसरी कक्षा में अनेक बच्चे हिंदी भाषा – सीखते समय अपनी मातृभाषा का प्रयोग करते हैं । यह –

A. बहुत गलत है।

B. स्वीकार्य है।

C. अस्वीकार्य है।

D. वैध नहीं है।

Ans. B

Q5. प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने वाली सुनीता अपनी कक्षा के बच्चों को प्रतिदिन एक कहानी पढ़कर सुनाती हैं और उस पर चर्चा करती हैं। आप इस कक्षा के बारे में क्या कहेंगे?

A. सुनीता अपने शिक्षक प्रशिक्षण की रीतियों को निभा रही है।

B. पढ़ने और मौखिक अभिव्यक्ति का विकास हो रहा है।

C. कहानी सुनाने से समय नष्ट हो रहा है।

D. कहानी पर चर्चा भाषा विकास को अवरुद्ध करती है।

Ans. B

Q6. ज़्यादातर बच्चे, स्कूल की शिक्षा की शुरुआत से पहले ही भाषा की और को आत्मसात कर पूर्ण भाषिक क्षमता रखते हैं।

A. जटिलताओं, नियमों

B. चुनौतियों, अवसरों

C. चुनौतियों, प्रचलनों

D. जटिलताओं, मानकों

Ans. C

Q7. भाषा अर्जन क्षमता’ सिद्धांत से संबंधित हैं?

A. वाइगोत्स्की

B. पियाजे

C. स्किनर

D. चॉम्स्की

Ans. D

Q8. माया अकसर शब्दों को लिखते समय अक्षरों को छोटा-बड़ा लिखती है या उनके बीच समान दूरी नहीं रख पाती । माया संभवतः ऐसा करती है। के कारण

A. अरुचि

B. अज्ञानता

C. लापरवाही

D. डिस्ग्राफ़िया

Ans. D

Q9. भाषा का मनुष्य की के साथ गहरा संबंध होता है। और मनुष्य के

A. वैचारिकता, व्यापार

B. अस्मिता, विचार

C. व्यावहारिकता, व्यवहार

D. अस्मिता, व्यापार

Ans. B

Q10. बच्चों की लेखन क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से कौन-सा प्रश्न सर्वाधिक बेहतर है ?

A. ‘बहादुर बित्तो’ शीर्षक कहानी लिखिए।

B. ‘बहादुर बित्तो’ कहानी को शीर्षक दीजिए।

C. ‘बहादुर बित्तो’ में संज्ञा शब्दों को चिह्नित कीजिए।

D. ‘बहादुर बित्तो’ कहानी का अंत बदलकर लिखिए।

Ans. D

Q11. पढ़ने की कुशलता में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है –

A. अर्थ-निर्माण

B. उच्चारणगत शुद्धता

C. तीव्र गति

D. शब्द पढ़ना

Ans. A

Q12. संयुक्त परिवारों में बच्चों का भाषा विकास अपेक्षाकृत बेहतर होता है। इसका आधार है

A. बड़ों की परिपक्व भाषा

B. बच्चों द्वारा बड़ों का अनुकरण

C. परस्पर प्रश्नोत्तर

D. परस्पर अंतः क्रिया

Ans. D

Q13. प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण के संदर्भ में कौन-सा कथन सर्वाधिक उचित है ?

A. सभी बच्चों की प्रगति समान रूप से ही होनी चाहिए।

B. बच्चों को विभिन्न प्रकार का बाल साहित्य पढ़ने के अवसर दें।

C. बच्चों को क्रम से भाषा कौशल सिखाए जाने चाहिए।

D. बच्चों को केवल भाषा की पाठ्य पुस्तक ही दी जाए।

Ans. B

Q14. ‘पोर्टफोलियो’ मदद करता है।

A. बच्चों को भययुक्त वातावरण देने

B. कार्य को संचित करने

C. का समस्त क्षमताओं की जानकारी देने

D. क्रमिक प्रगति का आकलन करने में

Ans. D

Q15. रूपा चौथी कक्षा को पढ़ाती हैं। उन्होंने गुजराती लोक कथा ‘मुफ़्त ही मुफ़्त पढ़ाने के बाद बच्चों से पूछा कि उनकी भाषा में आदर के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जैसे गुजराती भाषा में ‘भाई’ ‘बेन’ का प्रयोग किया जाता है। रूपा का उद्देश्य है

A. बहुभाषिकता को संबोधित करना

B. सभी बच्चों को अवसर देना

C. अन्य भाषाओं को जानना

D. अभ्यास प्रश्न को करवाना

Ans. A

Read more:

CTET 2022: लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत से जुड़े ऐसे सवाल जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं, अभी देखें

पर्यावरण अध्ययन में NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित ‘परिवार और मित्र’ से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

CTET सहित अन्य सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी एवं अध्ययन नोट्स प्राप्त करने के लिए आप हमारी website Exambaaz.com को बूकमार्क जरूर कर ले साथ ही हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment