CTET 2022 Hindi Pedagogy: सीटेट एग्जाम नोटिफिकेशन जल्द होने वाला है जारी, हिंदी पेडगॉजी के इन महत्वपूर्ण सवालों से करे परीक्षा की, पक्की तैयारी

Spread the love

CTET Hindi Pedagogy Practice Question Answer: सीबीएसई के द्वारा सीटेट परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित  कराई जाएगी, बता दें परीक्षा का सीबीटी ऑनलाइन आधारित रहेगा। देशभर में केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के लिए यह परीक्षा लगभग 20 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित कराई जाएगी। आयोग द्वारा परीक्षा के आयोजन का अधिकारी नोटिस जल्द ही जारी कर दिया जाएगा इसमें आवेदन प्रक्रिया भी सम्मिलित रहे।  अगर आप भी इस परीक्षा के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं तो आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। 

आज के इस लेख में सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए हिंदी पेडागोजी से जुड़े अति महत्वपूर्ण प्रश्नों  के संग्रह को प्रस्तुत किया गया है जिनकी सहायता से अभ्यर्थी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल कर सकेंगे। अभ्यर्थी इन सवालों को एक नजर अवश्य पढ़ें। 

हिंदी पेडगॉजी के बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाएंगे, अभी पढ़े—CTET 2022 Hindi Pedagogy Practice Question Answer

1. भाषा अधिगम के——— सैद्धान्तिक दृष्टिकोण से स्पष्ट है कि बच्चे प्रयत्न तथा त्रुटि से भाषा सीखते हैं।

1. संज्ञानात्मक 

2. व्यवहारवादी

3. सामाजिक-सांस्कृतिक 

4. साहजात्यवादी

Ans- 2 

2. मौखिक अभिव्यक्ति के विकास में सर्वा धिक महत्वपूर्ण है –

1. बातचीत

2. कहानी कहना

3. कविता पाठ

4. समाचार वाचन

Ans- 1 

3. दिए गए कथनों में से उस कथन का चयन कीजिए जो प्रारंभिक साक्षरता को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ रणनीतियाँ हैं। 

a) भाषा विकास के आरंभिक वर्षों में अभिभावकों द्वारा की गई बातचीत

b) बच्चों को कहानियाँ पढ़कर सुनाना 

c) अपने मित्र को पत्र लिखने के लिए कहना

d) बच्चे को पन्ने पर वाक्य की नकल करके लिखने के लिए कहना

1. b, c तथा d

2. a तथा b

3. a, c तथा d

4. c तथा d

Ans- 2

4. प्रक्रिया आधारित लेखन उपागम के सोपानों के लिए सही क्रम का चयन कीजिए।

a) प्रारूपण

b) प्रूफ पठन (प्रूफ रीडिंग)

c) मानस मंथन

d) पुनरावृत्ति

e) रूपरेखा बनाना

f) अंतिम स्वरूप देना

1. c, e, a, d, b, f 

2. c, a, e, b, d, f

3. a, b, c, d, e, f

4. e, a, b, c, d, f

Ans- 1 

5. निम्नलिखित में से कौन-सा मौखिक संप्रेषण को बढ़ावा नहीं देता है?

1. बच्चों द्वारा एक दूसरे से बातचीत करना 

2. टेलीफ़ोन पर अपने अनुभव साझा करना

3. समाचार प्रसारण

4. बच्चे का साक्षात्कार लेना

Ans- 3

6. बच्चों के द्वारा पठन तथा लेखन में की गई त्रुटियाँ ————  कहलाती हैं।

1. भाषा अधिगम के लिए सीढ़ी

9. बुनियादी स्तर पर एन.ई.पी. (NEP) 2020 ——— ध्यान केन्द्रित करती है।

1. साक्षरता पर

2. साक्षरता तथा अंक ज्ञान पर

3. प्राकृतिक विज्ञान पर 

4. सामाजिक अध्ययन के शिक्षण पर

Ans- 2

7. ड्रिलिंग (दोहराव ) ———– की एक प्रमुख प्रविधि है। 

1. समग्र भाषा उपागम

2. संप्रेषणात्मक उपागम 

3. व्याकरण अनुवाद विधि

4. खेल – विधि

Ans- 3

8. लिखने में कठिनाई होना ———— से संबद्ध है –

1. डिस्लेक्सिया

2. डिस्ग्राफ़िया

3. डिस्केल लिया

4. अफेजियाँ

Ans- 2 

9. बच्चों की कल्पनाशीलता और सृजनात्म कता का विकास करने की दृष्टि से कौन सा विषय सर्वाधिक उचित है?

1. स्वतंत्रता दिवस 

2. जब बिजली चली गई

3. गणतंत्र दिवस 

4. बाल दिवस

Ans-  2

10. पाठ के संदर्भ में ही सहज रूप से आए व्याकरणिक बिंदुओं को उसी संदर्भ में स्पष्ट करना————–  कहलाता है।

1. सूत्र प्रणाली

2. पाठ्य-पुस्तक प्रणाली

3. पाठ में व्याकरण 

4. संदर्भ व्याकरण

Ans- 4 

11. विदयार्थी विशेष की समस्या को पहचान कर उसके अनुसार शिक्षण विधि में सुधार  ——– का एक महत्वपूर्ण अंग है।

1. पोर्टफोलियो

2. जाँच-सूची 

3. परीक्षा

4. आकलन

Ans- 4

12. एक शिक्षिका भाषायी विकास के आरंभिक वर्षों में प्रतिदिन अपनी कक्षा घेरा समय (सकल टाइम) से शुरू करती है जहाँ वह प्रत्येक बच्चे को एक विशेष विषय पर बोलने के अवसर प्रदान करती है। यह एक महत्पूर्ण रणनीति है –

1. पठन कौशल को विकसित करने के लिए

2. अक्षरों की पहचान के लिए

3. प्रारंभिक साक्षरता के लिए

4. बोध पठन के लिए

Ans- 3 

Read More:

CTET 2022 Hindi Pedagogy Mock Test: CTET परीक्षा में हिंदी पेडगॉजी से पूछे जाने वाली इन सवालों का सही जवाब देकर, जांचें! अपनी तैयारी

CTET 2021 Hindi Pedagogy Final Recap: CTET की अगली शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं हिंदी पेडगॉजी के यह सवाल, एक बार जरूर देखें

यहा हमने CTET परीक्षा के लिए CTET Hindi Pedagogy Practice Question Answer का अध्ययन किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment