Site icon ExamBaaz

‘सीटीईटी’ हो या ‘यूपी टीईटी’, NCF 2005 के ये सवाल एग्जाम में जरूर पूछे जाएंगे

NCF 2005 for CTET and UPTET exam 2021

CTET-UPTET 2021: NCF 2005 important Questions

Spread the love

NCF 2005 Questions for CTET and UPTET Exam 2021: एनसीएफ (National Curriculum Framework) एक ऐसा टॉपिक है जिससे सभी TET परीक्षाओ मे प्रश्न पूछे जाते है। यदि आप इस टॉपिक को अच्छे से पढ़ लेते है तो आपके नंबर पक्के हो जाते है। इस साल होने वाली CTET तथा UPTET दो बड़ी टीईटी परीक्षाए है जिनमे NCF 2005 से प्रश्न जरूर पूछे जाएंगे। आज हम इस महत्वपूर्ण NCF 2005 टॉपिक पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न आपको बताएँगे जो आपको परीक्षा मे पूछे जा सकते है।

पहेले जाने! क्या है एनसीएफ़ 2005 तथा इसका स्कूलो में महत्व

स्कूल मे बच्चो को क्या, क्यो और कैसे पढ़ाया जाए, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2005 (National curriculum framework 2005) इन्हीं विषयों पर ध्यान केंद्रित कराने हेतु एक दस्तावेज है।  एनसीएफ़ 2005 का उद्धरण  रविंद्र नाथ टैगोर के निबंध “सभ्यता और प्रगति” से हुआ है जिसमें उन्होंने बताया है कि सृजनात्मकता  उदार आनंद बचपन की कुंजी है।राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 का अनुवाद संविधान की आठवीं अनुसूची में दी गई सभी भाषाओं में किया गया है। 

सीटीईटी एवं यूपीटीई परीक्षा 2021 मे पूछे जा सकते है ये प्रश्न – NCF 2005 Questions for CTET and UPTET

Q.1  पाठ्यक्रम निर्माण की आवश्यकता क्यों है?

उत्तर-  शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु

Q.2 NCF 2005  का भाषा फॉर्मूला है?

उत्तर-  त्रिभाषायी  फार्मूला

Q.3 किसकी अध्यक्षता में विद्वानों ने NCF 2005 तैयार किया?

उत्तर-  प्रोफेसर यशपाल

Q.4 NCF 2005  में बताया गया है?

उत्तर-   सपनों के भारत को धरातल पर उतारने की युक्ति

Q.5 NCF 2005 का प्रारंभ रविंद्र नाथ टैगोर के किस निबंध से होती है?

उत्तर-   सभ्यता और प्रगति

Q.6  NCF 2005 मे बल दिया गया है?

उत्तर-  शांति के लिए शिक्षा

Q.7  NCF 2005 की कार्यशाला कहां पर आयोजित की गई?

उत्तर-  NCERT नई दिल्ली

Q.8 NCF 2005  के अनुसार मार्गदर्शक सिद्धांत में निहितार्थ है?

उत्तर- ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना

Q.9 NCF 2005 का प्रमुख सूत्र है?

उत्तर-  (Learning Without Burdon)बिना भार के अधिगम

Q.10  यशपाल शर्मा समिति में कुल कितने सदस्य थे?

उत्तर- 38

Q.11 इस मंत्रालय की पहल परNCF 2005  तैयार किया गया था?

उत्तर-  मानव संसाधन विकास मंत्रालय

Q.12 NCF 2005  में किन शिक्षण सूत्रों के अधिकतम प्रयोग का सुझाव दिया है?

उत्तर- ज्ञात से अज्ञात की ओर एवं मूर्त से अमूर्त की ओर

सीटीईटी, यूपीटीईटी सहित सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम अपडेट तथा नोट्स प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।


Spread the love
Exit mobile version