CTET 2022-23 EVS Analysis: 27 जनवरी को सीटेट परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन से पूछे गए मेमोरी बेस्ड सवाल, यहां देखें

Spread the love

CTET 27 January EVS Memory Based Question: 28 दिसंबर 2022 से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन का क्रम जारी है  अभी तक की सभी सीटों का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है अंतिम चरण की  परीक्षाओं का क्रम जारी है जिसमें रोजाना अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना लिए शामिल हो रहे हैं यदि आपका एग्जाम भी अभी होना बाकी है तो यहां हमारे द्वारा पर्यावरण अध्ययन से पूछे गए स्मृति पर आधारित प्रश्न को एक नजर जरूर पढ़ ले, जिससे कि आपको परीक्षा हॉल में EVS के प्रश्नों को हल करने में आसानी होगी.

अगली शिफ्ट में शामिल होने से पूर्व, 27 जनवरी को पूछे गए इन सवालों पर एक नजर जरूर डालें—CTET Exam 27th January EVS Memory Based Question

Q. ज्वार-भाटा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(i) पृथ्वी की सतह पर सूर्य और चन्द्रमा द्वारा प्रबल गुरुत्वीय खिंचाव ज्वार-भाटा का कारण बनता है।

(ii) पूर्णिमा और अमावस्या के दिनों में सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक ही रेखा में होते हैं और ज्वार- भाटा सबसे अधिक होते हैं।

(iii) जब चंद्रमा अपने पहले और अंतिम चतुर्थांश में होता है, तो सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण समुद्र का पानी तिरछी विपरीत दिशाओं में खिंचता है, जिसके परिणामस्वरूप हल्के ज्वार-भाटा आते हैं।

1. केवल (i)

2. सभी (i), (ii) और (iii)

3. केवल (ii) और (iii)

4. कोई नहीं

Ans- 2 

Q. अंतरिक्ष से प्रवेश करने वाले उल्कापिंड वायुमंडल की किस परत में आने पर जल जाते हैं?

1. मध्यमंडल

2. बाह्य वायुमंडल

3. बहिमंडल

4. समताप मंडल

Ans-1 

Q. महाराष्ट्र में गन्ने के खेत वाले एक गांव में (मुकादम) की क्या भूमिका है ?

1. कर्ज वसूल करने

2. मुन्शी

3. साहूकार

4. लालाजी

Ans- 1 

Q. खाद्य पदार्थों में उपस्थित प्रोटीन की जाँच करने हेतु किस रसायन का प्रयोग होता है?

1. सोडियम बाइकार्बोनेट

2. कॉपर सल्फेट एवं कास्टिक सोडा

3. सोडियम कार्बोनेट

4. कॉपर सल्फेट

Ans- 2

Q. लद्दाख में स्थित सबसे ठंडी बस्ती कौन सी है ?

1. द्रास

2. कारगिल

3. खारदोंग ला.

4. काराकोरम

Ans- 1 

Q. निम्नलिखित में से कौन सा पक्षी पेड़ के तने में रहता है?

1. सनबर्ड

2. कौआ

3. कठफोड़वा

4. कबूतर

Ans- 3 

Q. वह स्थान जो कि दीर्घ काल से बाढ़ से प्रभावित होता है, स्थानीय लोगों में ………… का कारण होगा?

1. पुनर्वास

2. स्थानांतरण

3. देश प्रत्यावर्तन

4. पुनः स्थापन

Ans- 2 

Q. ब्रेल लिपि में, मोटे कागज़ पर उभरे हुए बिन्दु बने होते हैं। यह लिपि आधारित होती है?

1. 5 बिन्दुओं पर

2. 6 बिन्दुओं पर

3. 7 बिन्दुओं पर

4. 8 बिन्दुओं पर

Ans- 2 

Q. पर्यावरण अध्ययन किस प्रकार का विषय है ?

1. जिसमें अन्य विषय सम्मिलित हो

2. विषयक

3. अंतर विषयक

4. अंतरा विषयक

Ans- 1 

Q.नीचे दिए गए पक्षियों की वह कौन सी प्रजाति है जिसकी आंख मानवों की भांति उसके सामने की और होती है?

1. रार्जिन चिड़िया

2. बीवर पक्षी

3. कलचिड़ी

4. उल्लू

Ans- 4 

Q.बिहार के लोगों के लिए मधुमक्खी पालन (लीची) प्रारंभ करने की सबसे अच्छी अवधि है –

1. जुलाई से सितम्बर

2. अक्टूबर से दिसम्बर

3. जनवरी से मार्च

4.अप्रैल से जून

Ans- 2 

Read More:

CTET Exam 2023 Comprehensive Analysis: जानें! कैसा रहा आज का पेपर, परीक्षा के बाद क्या बोले परीक्षार्थी?

शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023: इस साल आयोजित होगी ये 5 बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षाएं, जानें पूरी खबर!

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment