CTET Exam Analysis [28 Dec. 2022]: सीटेट परीक्षा का आज पहला दिन, परीक्षा देकर आये अभ्यर्थियों ने दिया यह फ़ीडबैक, देखें पूछे गये प्रश्न 

Spread the love

Today CTET Exam Analysis 28 Dec 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन आज 28 दिसंबर से शुरू किया जा चुका है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जा रहा है पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:00 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई तथा दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से 5:00 तक होगी, जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा आगामी शिफ्ट में होनी है उनके लिए यहां आज हम परीक्षा में पूछे गए सवाल तथा अभ्यर्थियों द्वारा  दिए गए फीडबैक के आधार पर परीक्षा का विश्लेषण  शेयर कर रहे हैं।

आज पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का फीडबैक: 

सीटेट पेपर वन का आयोजन सुबह 9:30 से 12:00 तक किया गया परीक्षा छूटने के बाद परीक्षा हॉल से बाहर आए परीक्षार्थियों के मिले-जुले फीडबैक देखने को मिले, अधिकांश अभ्यर्थियों ने परीक्षा के स्तर को मॉडरेट लेवल का बताया हालांकि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा सीटेट पेपर का लेवल विगत वर्ष से कठिन बताया गया। 

सीटेट 2022 की पहली शिफ्ट में शामिल अभ्यर्थियों के फीडबैक के अनुसार सीडीपी यानी बाल विकास और शिक्षाशास्त्र विषय से  जीन पियाजे, वाइगोत्सकी, कोहलवर्ग और चोम्स्की जैसे मनोवैज्ञानिकों से संबंधित प्रश्न पूछे गए. इसके साथ ही ncf-2005, नई शिक्षा नीति 2020, प्रोग्रेसिव एजुकेशन, किशोरावस्था आदि से संबंधित प्रश्न शामिल है. इसके अलावा पर्यावरण अध्ययन में स्लॉथ, मधुमक्खी, हाथी, उल्लू और सौर मंडल से संबंधित प्रश्न पूछे गए. वही गणित से पूछे जाने वाले सवालों का लेबल मॉडरेट था जिसमें वेन हिले, एनसीएफ 200,5 आकलन, पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पेडगॉजी में पूछे गए जबकि कंटेंट से  LCM, प्राकृतिक संख्याओं का योग, के प्रश्न पूछे गए, जो कि काफी आसान लेबल के थे. वहीं इंग्लिश में पूछे जाने वाली पेडगॉजी का लेबल मॉडरेट लेवल का था।

Today CTET PAPER 1 Exam Analysis 28 December 2022- आज सीटेट पेपर वन में पूछे गए स्मृति आधारित सवाल

आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए पेपर वन के परीक्षार्थियों द्वारा शेयर किए गए स्मृति आधारित सभी महत्वपूर्ण सवाल नीचे शेयर किए गए हैं.

CDP बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र – Moderate

  • जीन पियाजे, चोम्स्की, वाइगोत्सकी, कोहलवर्ग और गार्डन  के सिद्धांतों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
  • ncf-2005 और नई शिक्षा नीति 2020 से भी 1-2 सवाल परीक्षा में पूछे गए।
  • प्रगतिशील शिक्षा पर आधारित एक प्रश्न पूछा गया।
  • एक सवाल तार्किक सोच पर आधारित था।
  • जीन पियाजे के जीववाद से संबंधित एक प्रश्न परीक्षा में पूछा गया।
  • एक शिक्षक को पढ़ाने से पूर्व क्या करना महत्वपूर्ण है।
  • मूल्यांकन पर आधारित प्रश्न भी परीक्षा में पूछे गए।

Hindi Language –Moderate

  • हिंदी में दो गद्यांश और एक पद्यांश पूछा गया जिसमें गद्यांश मातृभाषा और प्रकृति पर आधारित था जबकि कविता भारत पर आधारित थी।
  • ‘रत्नेश’ का संधि विच्छेद बताइए।
  • नई शिक्षा नीति 2020 से 1 से 2 प्रश्न पूछे गए।
  • ncf-2005 और 2022 से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
  • वाचन और पठन से संबंधित प्रश्न भी हिंदी में थे।

English language – Moderate to Difficult

  • इंग्लिश में पूछा गया पैसेज ताजमहल पर आधारित था।
  • CCE, ncf-2005 और NEP 2020 से जुड़े प्रश्न पेडगॉजी में पूछे गए।

EVS पर्यावरण अध्ययन– Easy to Moderate

  • EVS में स्लॉथ, मधुमक्खी, हाथी और उल्लू से संबंधित काफी आसान से सवाल पूछे गए।
  • सौरमंडल के निर्माण में कौन सा तत्व महत्वपूर्ण होता है।
  • पेडगॉजी से पूछे जाने वाले प्रश्नों का लेबल भी काफी आसान था।

Mathematics गणित– Moderate

  • त्रिभुज के कोणों के अनुपात से संबंधित  एक प्रश्न पूछा गया।
  • तीन संख्याओं का एलसीएम से संबंधित प्रश्न था।
  • प्रथम  एक से पचास तक की प्राकृतिक संख्याओं का योग बताइए।
  • 55 लाख  55 हजार  550 को नॉरमल फॉर्म में लिखिए से संबंधित एक प्रश्न था।
  • भाज्य और अभाज्य संख्या से भी एक प्रश्न था।
  • एक गोदाम का क्षेत्रफल और टाइल्स से संबंधित एक प्रश्न पूछा गया।
  • एक से दो प्रश्न कथन और निष्कर्ष पर आधारित है।
  • पेडगॉजी में ncf-2005, 2022, पाठ्यक्रम, आकलन, वेन हिले की ज्यामितीय सोच, और शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) पर आधारित प्रश्न पूछे गए।

Read More:

CTET 2022 Exam Day Guidelines: आज से शुरू हो गई है केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, जाने क्या है जरूरी दिशा निर्देश?

यदि आप भी आज सीटेट परीक्षा में शामिल हुए हैं तो आप परीक्षा में पूछे गये स्मृति आधारित सवाल हमें ईमेल ([email protected]) अथवा हमारे सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भेज सकते हैं आपके द्वारा शेयर किए गए प्रश्न जल्द ही इस पेज पर अपडेट कर दिए जाएंगे.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment