CTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन से बार-बार पूछे जा रहे इन सवालों को, एक नजर जरूर पढ़ें

Spread the love

EVS MCQ Question for CTET Exam 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम चरणों की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ली जा रही हैं अभी तक की सीटों में शामिल अभ्यर्थियों के फीडबैक के अनुसार परीक्षा का स्तर मॉडरेट लेबल का बताया गया है. जबकि पर्यावरण अध्ययन से पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में अब कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ प्रश्न आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जो परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है यदि आप का एग्जाम आने वाले दिनों में होने वाला है तो, यहां दिए गए इन पर्यावरण अध्ययन के जरूरी सवालों (EVS MCQ Question for CTET Exam 2023) को एक बार जरूर पढ़ लेवे.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में अच्छा इसको दिलाएंगे, ईवीएस के ऐसे सवाल—CTET Exam 2023 EVS MCQ Question for Paper 1

1. हाथियों के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :

(A) हाथी एक साथ समूह, जिसे झन्ड कहते हैं, में रहते हैं।

(B) हाथियों के झुन्ड में केवल हथिनियां और बच्चे ही रहते हैं। 

(C) हाथियों के झुन्ड में कितनी भी हथिनियां अपने बच्चों के साथ रह सकती हैं।

(D) हाथी 4-5 वर्ष की आयु होने तक ही झुन्ड में रह सकते हैं, इसके पश्चात् वह अपना झुन्ड छोड़कर हाथियों के झुन्डों में सम्मिलित हो जाते हैं। इनमें सही कथन है-

1. A, B और C

2. B, C और D

3. A और B केवल

4. A, C और D केवल

Ans-  3 

2. नीचे दिए गए किस रोग के प्रकरण में डॉक्टर रोगियों को गड़, ऑवला और हरी पत्तियों वाली सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं?

1. मियादी बुखार 

2. अनीमिया

3. चिकनगुनिया

4. डेंगू

Ans- 2 

3.कॉलम 1 और कॉलम 2 का मिलान कीजिए।

l पक्षी का नाम                              ll घोसला का विवरण

(A) शक्कर खोरा                        (1) अपना घोंसला स्वयं नहीं बनाती। कौआ इस पक्षी के लिए घोंसला बनाता है   

                                                 जिसमें यह अंडे देता है।

(B) कोयल                                 (II) सड़क के किनारे पत्थरों के बीच घोंसला। उसके ऊपर पौधों की टकनियां, 

                                                      जड़े, बाल, रुई विछी होना ।

(C) कल चिडी                            (III) झाड़ी पर दो पत्तों को नुकीली चोंच से सीकर बनाया   गया घोंसला 

(D) जिन                                    (IV) छोटे पेड़ की डाली पर लटका घोंसला। इसमें बाल बारीक घास पतली 

                                                      टहनियां, सूखे पत्ते, कपड़े के चीथड़े आदि होते हैं।

1. A-(IV) B-(II) C-(l) D-(III) 

2. A-(l) B-(IV) C-(II) D-(III) 

3. A-(l) B-(II) C-(IV) D-(III)

4. A-(IV) B-(l) C-(ll) D-(III)

Ans- 4

14. निम्नलिखित का मिलान कीजिए

स्थान                                                     सामान्य घर

A. असम Assam                           1. हाउस बोट  

B. लद्दाख Ladakh                         ॥ पत्थर के बने फर्श छतें / लकड़ी                                     

C. मनाली Manali हिमाचल प्रदेश     III. मिट्टी के घर, कटीली झाड़ियों की

D. राजस्थान Rajasthan                 IV. पत्थर लकड़ी के बने, ढालू छतें

                                              V. मजबूत बाँसों के बने, ढालू

1.A-V, B-II, C-IV. D-III 

2. A-V, B-I, C-III, D-IV

3.A-V, B-II, C-III, D-I

4. A-V, BIV, C-II, DIII

Ans- 2 

5. कोई व्यक्ति 29 सितम्बर 2019 को एक एक्सप्रेस ट्रेन में सूरत) गुजरात (से नगरकोइल) केरल (जाने के लिए बैठा। यह ट्रेन सूरत से 20:45 बजे चली और 1 अक्तूबर 2019 को 12:45 बजे नगरकोइल पहुंची। यदि सूरत से नगरकोइल के | बीच ट्रेन मार्ग की दूरी 2200 कि.मी. है तो इस यात्रा में ट्रेन की औसत चाल थी –

1.137.5 km/h

2. 82km/h

3.55km/h

4.50km/h

Ans- 3 

6. नीचे दिए गए कथनों में से अल-बरूनी, जो एक विद्वान थे और जिन्होंने हमारे देश का भ्रमण हज़ार वर्षों से भी पूर्व किया था, के बारे में सही कथनों को चनिए:

A. वह एक यात्री थे जिन्होंने हमारे देश का भ्रमण किया और जो प्रेक्षण किया उसके बारे में लिखा।

B. वह अफगानिस्तान से आए थे।

C. उन्होंने उन चीजों के बारे में लिखा जो उन्हें अपने देश से भिन्न लगीं।

D. उनकी पुस्तक से हम अपने देश के भूतकाल और सांस्कृतिक विरासत के बारे में बहुत कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

E. उन्होंने विशेष रूप से हमारे देश के लोगों के तालाब बनाने में कुशलताओं का उल्लेख किया है।

1. A, B, और C

2. B, C और D

3. A, C, D और E 

4. A, B, C, और E

Ans- 3  

8. ‘खेजड़ी’ वृक्ष के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए – 

A. यह वृक्ष मुख्यतः रेगिस्तान क्षेत्रों में पाया जाता है।

B. इसे उगने के लिए अधिक जल की आवश्यकता नहीं होती।

C. यह वृक्ष अपने तने से जल संचित करता है जिसका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर किया जाता है।

D. इस वृक्ष की छाल का उपयोग दवाइयों के बनाने में होता है तथा इसकी लकड़ी पर कीटों का प्रभाव नहीं पड़ता है।

E. इस वृक्ष में बहुत कम पत्तियाँ होती हैं।

 इसमें सही कथन है- 

1. A, B और D

2. A, B और C

3. B, C और D 

4. A, C और E

Ans- 1 

9. निम्न पौधों में से कौन सा पौधा कीटों को जाल में  फंसाता है और खा जाता है? 

1. कस्कुटा (अमरबेल) पौधा

2. सूरजमुखी का पौधा

3. कैक्टस पौधा

4. घटपर्णी का पौधा

Ans- 4 

10. निम्नलिखित का मिलान कीजिए

कॉलम l                           कॉलम ll

A. कीट                           l. कछुआ

B. पक्षी                           ॥ . कॉकरोच

C. सरीसृप                       III. चमगादड़

D. स्तनधारी                     IV. उल्लू

1. A-I, B- IV, C-II, D-III

2. A – II, BI, C- IV, D – III

3. A-I, B-II, C – III, D – I

4. A – II, B- IV, C-I, D – III

Ans- 4

11.  नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :

(A) महाराष्ट्र के लोगों को सहजन के फूलों के पकौड़े खाना अच्छा लगता है।

(B) जम्मू और कश्मीर के लोग केले के फूलों की सब्जी पसन्द करते हैं।

(C) उत्तर प्रदेश, में रहने वाले लोगों को कचनार के फूलों की सब्ज़ी पसन्द है। 

इनमें से सही कथन है / हैं –

1. केवल B 

2. केवल C

3. A और B

4. A और C

Ans- 4 

12. भोपाल, बैंगलूरु के ठीक उत्तर में है तथा गाँधी नगर भोपाल के ठीक पश्चिम में है। गाँधी नगर के सापेक्ष बैंगलूरू की दिशा है-

1. उत्तर-पश्चिम

2. दक्षिण-पश्चिम

3. दक्षिण – पूर्व

4. उत्तर-पूर्व

Ans- 3 

13. ‘माउन्ट एवरेस्ट के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(A) यह हमारे देश का भाग है। 

(B) इसकी चोटी की ऊँचाई 8900m है। 

(C) बछेन्द्री पाल इस पर्वत की चोटी पर कदम रखने वाली भारत की पहली | महिला बन गयीं।

(D) इस पर्वत की चोटी पर हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज सर्वप्रथम 23 मई 1994 की दोपहर को गाड़ा गया था।

इनमें सही कथन हैं :

1. A और B

2. B और C 

3. A, B और C

4. B, C और D

Ans- 2 

14. निम्नलिखित में से कौन सी एक परिवहन की अन्य चार विधाओं से भिन्न है? 

ट्रेन, बस, जहाज, तांगा,  साइकिल, रिक्शा

1. जहाज

2. बस

3. तांगा

4. साइकिल रिक्शा

Ans- 1 

15. एक ऐसा नाच है जिसमें ज़मीन पर बाँस की डंडी लेकर दो-दो लोगों की जोडी आमने- सामने बैठती है। ढोल की ताल पर इंडियों को ज़मीन पर पीटते हैं तथा ताल के अनुसार डंडियों के बीच लोग एक कतार में खड़े होकर कूदते हैं और नाचते हैं। इस नाच का नाम तथा उस राज्य का नाम जहाँ के लोग इसे नाचते हैं क्रमशः क्या हैं?

1 तोरंग; मिज़ोरम

2. कुडुक; झारखण्ड 

3. चैराओं; मिज़ोरम

4. झूम ; झारखण्ड

Ans- 3 

Read More:

CTET एग्जाम एनालिसिस: जानें! सीटेट परीक्षा में पहली शिफ्ट में पूछे गये क्वेशंस तथा डिफिकल्टी लेवल 

CTET Exam Analysis [23 Jan 2023] पहले शिफ्ट की परीक्षा में पूछे गये थे ये सवाल, परीक्षा के बाद क्या बोले परीक्षार्थी!

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment