CTET 2023: सीटेट परीक्षा में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पर्यावरण से पूछे जाने वाले इन सवालों को हल कर, जाने! अपना स्कोर

Spread the love

EVS NCERT Based Question and Answer For CTET: सीबीएसई  यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन 1 माह बाद जुलाई में किया जाएगा जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मई को समाप्त होने जा रही है यदि आपने भी अपने रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं कराए हैं तो अंतिम तिथि से पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं बता दें कि सीबीएसई द्वारा देश के केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु प्रतिवर्ष यह परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं

 इस परीक्षा के लिए यहां हम पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी से जुड़े कुछ पर्यावरण अध्ययन के प्रश्नों को शेयर करने जा रहे हैं जहां से परीक्षा में हमेशा प्रश्न (EVS NCERT Based Question and Answer For CTET) पूछे जाते हैं इसलिए एग्जाम से पूर्व इन प्रश्नों का ध्यान पूर्वक अध्ययन अवश्य करें

एनसीईआरटी के बेहद रोचक सवाल, सीटेट परीक्षा से पूर्व इन्हें जरूर पढ़ें—CTET 2023 Exam EVS NCERT based question and answer

1. तरुण भारत संघ एक ऐसी संस्था है जो जल के संरक्षण के लिए कार्य करती है। इस संस्था के प्रधान निम्न में से एक हैं। सही विकल्प का चुनाव किजिए।

1. मेधा पाटकर

2. सुन्दरलाल बहुगुणा

3. राजिन्द्र सिंह

4.पी.सी. जोशी

Ans- (3) 

2. आर्यनाथ एक सपेरा है। जब वह अपना वाद्ययंत्र (बीन) बजाता है तो साँप उसकी ध्वनि पर अपना सिर इधर-उधर घुमाता है। साँप के वाद्ययंत्र (बौन) पर अनुक्रिया करने का कारण है- 

1. बीन की मधुर गंध । 

2. साँप का अपने बाहरी कानों दवारा बीन द्वारा उत्पन्न ध्वनि को सीधे ही सुन सकना। 

3. साँप की आँखों द्वारा बीन की गति का अनुसरण न करना । 

4. बीन द्वारा उत्पन्न कम्पनों का जमीन से होकर संचरण ।

Ans- (4) 

3. प्राथमिक स्तर पर ईवीएस सीखने के लिए वास्तविक चुनौती

1. परिभाषाएं और जानकारी है

2. रटकर सीखना है

3. अवधारणाओं का विवरण है

4. विद्यार्थियों के लिए खुद को व्यक्त करने के अवसर हैं

Ans- (4) 

4. निम्न में से जल के विषय में कौन सा सही है?

1. जल एक सार्वभौमिक विलायक है। 

2. इसमें विभिन्न पदार्थों को घोलने कि क्षमता है।

3. जल का घनत्व 100° सै. पर सर्वाधिक होता है।

4. पदार्थ कि तीनो अवस्थाओं में जल विद्यमान होता है।

Ans- (3) 

5. केंचुओं के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-

A. ये ज़मीन में छेद बनाते रहते हैं जिससे ज़मीन पोली हो जाती है।

B. ये मृत पत्तियों और पौधों को खाते हैं और इनके मल से मृदा उपजाऊ बनती है। 

C. ये अपशिष्टों को कम्पोस्ट में परिवर्तित कर देते हैं।

D. ये जिस कम्पोस्ट को बनाते हैं वह फ़ैक्टरी में बने उर्वरकों से मँहगी होती है।

E. रसायनों) पीड़क नाशियों (का छिड़काव केंचुओं को प्रभावित नहीं करता।

इनमें से सही कथन है.

1. A, C और E

2. A, B और D

3. A, B और C 

4. A, B, D और E

Ans- (3) 

6. बच्चों के लिए ई.वी.एस कक्षा में अधिकतम क्या होना चाहिए?

A. बाद-विवाद का प्रावधान

B. अनुभवात्मक सीखना 

C. कहानियाँ

D. तथ्य और सूचनाएँ

सही विकल्प का चुनाव कीजए –

1. A और B

2. B और C

3. A, B और C

4. B, C और D

Ans- (3)

7. वैश्विक महामारी के समय में डॉक्टरों ने विटामिन ‘सी’ से भरपूर भोजन ग्रहण करने कि मात्रा को बढाने के लिए कहा। क्योंकि –

1. यह दृष्टि वर्णक के निर्माण के लिए आवश्यक है।

2. यह दांतों एवं अस्थियों को स्वस्थ रखता है।

3. इससे भूख बढ़ती है।

4. यह संक्रमण के विरुद्ध लड़ने की ताकत प्रदान करता है।

Ans- (4) 

8. निम्न पौधों में से कौन सा पौधा कीटों को जाल में फंसाता है और खा जाता है? 

1. कस्कुटा (अमरबेल ) पौधा

2. सूरजमुखी का पौधा

3. कैक्टस पौधा

4. घटपर्णी का पौधा

Ans- (4) 

9. प्राथमिक कक्षाओं का पर्यावरण अध्ययन वह विषय क्षेत्र है जिसमें एकीकरण है- 

1. विज्ञान एवं पर्यावरणीय शिक्षा के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का

2. सामाजिक विज्ञान के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का 

3. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का

4. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरणीय शिक्षा के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का

Ans- (4) 

10. रेगिस्तानी ओक के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

A. यह वृक्ष लगभग किसी सामान्य कक्षा के कमरे की दीवार की ऊंचाई तक बढ़ता है। 

B. यह वृक्ष आबू धाबी में पाया जाता है। 

C. इस वृक्ष के तने मे जल एकत्र होता है। स्थानीय लोगों को जब आवश्यकता होती है तो पाइप से जल निकालकर पीते हैं।

D. इस वृक्ष की जड़े वृक्ष की ऊँचाई की लगभग 30 गुनी गहराई तक नीचे ज़मीन में भीतर जाती हैं, जब तक जल तक न पहुँच जाएँ।

E. इस वृक्ष की बहुत सी शाखाएँ होती हैं जिन पर घने पत्ते लगे होते हैं।

इनमें से सही कथन हैं-

1. A, C और D 

2. A, B और D

3. A, D और E

4. A, B, C और E

Ans- (1) 

11. निम्नलिखित का मिलान कीजिए

कॉलम l                       कॉलम ll

A. कीट                      l. कछुआ

B. पक्षी                      ॥. कॉकरोच

C. सरीसृप                  lll. चमगादड़

D. स्तनधारी                IV. उल्लू

1. A-l,  B-IV.C-II, D-III 

2. A-II, BI, C-IV D-III 

3. A-l,  B-II, C-III D-IV

4. A-II, BIV, C-I, D-III

Ans- (4)

12.  ईवीएस का सीखना आधारित है

1. सरल से जटिल के सिद्धांत पर 

2. जटिल से सरल के सिधांत पर 

3. वैश्विक से स्थानीय के सिद्धांत पर

4. अमूर्त से मूर्त के सिद्धांत पर

Ans- (1)

13. उस खेत की मृदा के विषय में विचार कीजिए जिसमें कोई किसान रासायनिक उर्वरकों और पीड़क नाशियों का अधिकाधिक उपयोग करके अपने खेतों में बार-बार धान की फसल उगा रहा है। आपके विचार से उसके इस व्यवहार से उसके खेतों की मृदा- 

1. अन्य फसलों के लिए अधिक उपजाऊ हो जाएगी 

2. केवल धान की फसल के लिए उपयुक्त बनेगी

3. वर्ष में कई फसलों के लिए अधिक उपयुक्त बनेगी

4. कुछ समय पश्चात बंजर हो जाएगी

Ans- (4) 

14. एक ई.वी.एस. शिक्षक, एक आकलन उपकरण का उपयोग करता है जो न केवल सबसे अच्छा बल्कि एक समय में बच्चे के सभी प्रकार के कार्य या गतिविधियों को एकत्र करता है। शिक्षक उपयोग कर रहा है –

1. रूब्रिक

2. पोर्टफोलियो

3. उपाख्यानात्मक रिकॉर्ड

4. प्रेक्षण पत्रक

Ans- (2)

15. 8-8 विद्यार्थियों के 5 समूह में से प्रत्येक समूह ने वन्य जीवों के संरक्षण के लिए लघुनाटिका प्रस्तुत की। उनके पर्यावरण अध्ययन की अवधारणाओं की समझ और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का सर्वाधिक उपयुक्त आकलन किया जा सकता है-

1. पोर्टफोलियो

2. पर्यावरण अध्ययन संप्रत्ययों की प्रस्तुति एवं समझ के आकलन के लिए रूब्रिक्स

3. प्रस्तुति का अवलोकन एवं रिकॉर्डिंग 

4. पर्यावरण अध्ययन अवधारणाओं को जाँचने के लिए प्रस्तुति के उपरान्त पेन-पेपर परीक्षा ।

Ans- (2)

Read More:

CTET Exam 2023: Learn Exam Pattern, Syllabus, Benefits and Tips

CTET 2023 Registration Date: जुलाई में होने वाली सीटेट परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन 

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment