GK Questions on Election Commission of India || चुनाव आयोग से सम्बंधित प्रश्न उतर

Spread the love

इस आर्टिकल में हम भारतीय चुनाव आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (GK Questions on Election Commission of India) का अध्ययन करेंगे। जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में  इस टॉपिक के अंतर्गत प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग से संबंधित प्रश्न शेयर कर रहे हैं, जो इस प्रकार हैं।

निर्वाचन आयोग क्या है?

भारत निर्वाचन आयोग, जिसे चुनाव आयोग के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है जो भारत में संघ और राज्य चुनाव प्रक्रियाओं का संचालन करता है।

यह देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का संचालन करता है।

संविधान में चुनावों से संबंधित अनुच्छेद

324 चुनाव आयोग में चुनावों के लिये निहित दायित्व: अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण।
325 धर्म, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी व्यक्ति विशेष को मतदाता सूची में शामिल न करने और इनके आधार पर मतदान के लिये अयोग्य नहीं ठहराने का प्रावधान।
326 लोकसभा एवं प्रत्येक राज्य की विधानसभा के लिये निर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर होगा।
327 विधायिका द्वारा चुनाव के संबंध में संसद में कानून बनाने की शक्ति।
328 किसी राज्य के विधानमंडल को इसके चुनाव के लिये कानून बनाने की शक्ति।
329 चुनावी मामलों में अदालतों द्वारा हस्तक्षेप करने के लिये बार (BAR)

ये भी जाने:- सभी भारतीय राज्यों की आधिकारिक भाषाएं

GK Questions on Election Commission of India

1. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निर्वाचन आयोग के लिए प्रावधान है?

 उत्तर- अनुच्छेद- 324

2. निर्वाचन आयोग का चेयरमैन कौन होता है?

 उत्तर-  मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

3. प्रत्यक्ष निर्वाचन किसे कहते हैं? 

 उत्तर- जनता द्वारा प्रतिनिधि चुनना 

4. भारत में निर्वाचन सूची तैयार करने की जिम्मेदारी किसकी होती है?

 उत्तर- निर्वाचन आयोग की

5. निर्वाचन आयोग का प्रमुख होता है?

 उत्तर- मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

6. संसद द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा अन्य निर्वाचन आयुक्तों की सेवा शर्तों से संबंधित अधिनियम कब पारित हुआ?

 उत्तर-  1994 में 

7. निर्वाचन आयोग की सहायता के लिए लोकसभा या राज्य विधान मंडल के साधारण निर्वाचन के पहले प्रादेशिक निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति करने का अधिकार किसे प्राप्त है? 

 उत्तर- राष्ट्रपति को

8. भारत में प्रथम आम चुनाव किस वर्ष किए गए थे?

 उत्तर- 1951-52

9. भारतीय निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2000 में अपनी कौन सी जयंती मनाई?

 उत्तर-  स्वर्ण जयंती

10. पार्लियामेंट द्वारा दिसंबर 1989 में निर्मित कानून के अनुसार एक नागरिक के वयस्क होने की कानूनी आयु है?

 उत्तर-  18 वर्ष

11.  तारकुंडे समिति तथा गोस्वामी समिति का संबंध है?

 उत्तर-  चुनाव व्यवस्था के आमूल सुधार से 

GST Important Questions«click Here»

12. 1952 का वर्ष भारतीय इतिहास में क्यों महत्वपूर्ण है?

 उत्तर-  लोकसभा का प्रथम आम निर्वाचन हुआ था

13.  भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?

 उत्तर-   राष्ट्रपति

14.  परिसीमन आयोग का अध्यक्ष होता है?

 उत्तर- मुख्य चुनाव आयुक्त

15.  संविधान लागू होने के बाद राष्ट्रपति ने पहली बार कब दो व्यक्तियों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त की सहायता के लिए निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया?

 उत्तर- 1989 में 

16. भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय या क्षेत्रीय दल का दर्जा देने का अधिकार किसको है?

 उत्तर-  चुनाव आयोग

17.  मध्यावधि चुनाव कब कराया जाता है?

 उत्तर-  समय के पूर्ण होने से पहले ही जब लोकसभा भंग हो जाए

18.  भारत में पहली बार महिलाओं को मताधिकार कब प्राप्त हुआ?

 उत्तर-  1926 में

19.  भारत में मतदान की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कब किया गया?

 उत्तर-  1989 में

अटल सुरंग से सम्बंधित वे प्रश्न जो परीक्षा में जरूर पूछे जाएंगे

20.  मत देने का अधिकार किस आयु पर मिलता है?

 उत्तर-  18 वर्ष

21. भारत का प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन था?

 उत्तर-  सुकुमार सेन

22. किसी निर्वाचन के दौरान किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने की स्थिति में कितने दिनों के अंदर दूसरा प्रत्याशी खड़ा करना पड़ता है?

 उत्तर- 7 दिन

23.  मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि होती है

 उत्तर- 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, पहले पूर्ण हो

24. निर्वाचन आयुक्त अपना त्यागपत्र किसे देता है?

 उत्तर-  राष्ट्रपति को

25. दिनेश गोस्वामी समिति ने सिफारिश की थी?

 उत्तर-  लोकसभा के चुनाव के सरकारी निधीयन की

26. दिनेश गोस्वामी समिति का संबंध था? 

 उत्तर- निर्वाचन सुधारों से

27.  मुख्य चुनाव आयुक्त को पदच्युत किया जा सकता है?

 उत्तर-  संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर

28.  EVM का प्रयोग भारतीय चुनाव में कब से प्रारंभ हुआ?

 उत्तर-    1998 से

29. निर्वाचन आयोग का प्रमुख होता है?

 उत्तर-  मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

30. परिसीमन आयोग का अध्यक्ष होता है?

 उत्तर- मुख्य चुनाव आयुक्त 

Also Read: Some of the Most Important Gk Topics are given below

Static GK Questions For Railway Exam
List Of National Parks In India State Wise
भारत के प्रमुख बांध
List of Bird Sanctuary In India
Father of All Revolution In India
organization and its headquarters
All important days
GST Important Questions For Competitive Exams

[To Get latest Study Notes for NEWS UPDATE Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment