अभिवृद्धि और विकास: Growth and Development Questions For CTET

Spread the love

Growth and Development Questions For CTET

इस पोस्ट में हम अभिवृद्धि एवं विकास की परिभाषा (Growth and Development Definition) एवं  इससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Growth and Development Questions For CTET) का अध्ययन करेंगे जो कि आगामी TET परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है

Growth and Development Definition

अभिवृद्धि (Growth) – “अभिवृद्धि का अभिप्राय कोशिकाओं में होने वाली वृद्धि\ अभिवृद्धि के अंतर्गत भार का बढ़ना, ऊंचाई का बढ़ना, शारीरिक अंगों के आकार में परिवर्तन आना, बालों का बढ़ना, नाखूनों का बढ़ना आदि शामिल है।”

 फ्रक के अनुसार  –

“कोशीकीय गुणात्मक वृद्धि ही अभिवृद्धि कहलाती है।”

मेरिडिथ के शब्दों में अभिवृद्धि की परिभाषा: कुछ लेखक अभिवृद्धि का प्रयोग केवल आकार की वृद्धि के अर्थ में करते हैं। और विकास का प्रयोग विभेद और विशिष्टिकरण के रूप में करते हैं।

 विकास (Development) – व्यक्ति में समग्र परिवर्तन ही विकास है।  यहां परिवर्तन से तात्पर्य शारीरिक मानसिक बाद संवेगात्मक आदि से है।  वास्तव में भी अभिवृद्धि यों का योग है। विकास के परिणाम स्वरुप प्राणी में नई-नई योग्यताएं, विशेषताएं एवं कार्य कुशलता ए प्रदर्शित होती हैं। 

 हरलॉक के अनुसार- “विकास अभिवृद्धि तक ही सीमित नहीं है। इसकी अपेक्षा इसमें परिपक्व अवस्था के लक्ष्य और परिवर्तनों का प्रगतिशील क्रम निहित होता है।”

अभिवृद्धि और विकास में अंतर 

अभिवृद्धि (Growth) विकास ( Development)
अभिवृद्धि का
स्वरूप बाह्य होता है।
विकास आंतरिक और बाह्य दोनों होता है।
अभिवृद्धि कुछ
समय के बाद रुक जाती है।
विकास जीवन पर्यंत चलता
रहता है।
अभिवृद्धि का संबंध शारीरिक तथा
मानसिक
परिपक्वता से हैं।
जबकि विकास वातावरण से भी संबंधित होता है।
अभिवृद्धि का कोई लक्ष्य नहीं होता विकास का कोई ना कोई
लक्ष्य जरुर होता है।
अभिवृद्धि में कोई निश्चित दिशा नहीं होती जबकि विकास की एक निश्चित दिशा होती है।
अभिवृद्धि का प्रयोग संकुचित अर्थ में किया जाता है विकास का प्रयोग व्यापक
अर्थ में किया जाता है।
अभिवृद्धि पर वातावरण के कारकों के अनुसार
प्रभाव पड़ता है वह लाभदायक हानिकारक हो
सकता है।
जबकि इसमें परिपक्वता के विकास का संबंध वृद्धि में ही निहित है।

अभिवृद्धि और विकास से संबंधित प्रश्न उत्तर  

(Growth and Development Questions For CTET)

प्रश्न1  विकास की प्रत्येक अवस्था में बालक में होता है?

 उत्तर-  परिवर्तन

प्रश्न2 अभिवृद्धि और विकास की प्रक्रिया उसी समय से आरंभ हो जाती है जिस समय बालक का होता है?

 उत्तर-  गर्भाधान

 प्रश्न3 ” विकास की धारणा में उन सभी तत्वों का समावेश  किया है, जो मनुष्य की संपूर्णता प्रदान करते हैं।” यह कथन किसके द्वारा दिया गया है?

 उत्तर-  इरिक्सन के द्वारा

प्रश्न4  पैतृक अथवा जींस सदैव सक्रिय होते हैं?

 उत्तर-  जोड़ों में

 प्रश्न5  सीखने की गति “अत्यंत तीव्र”  किस अवस्था में होती है? 

 उत्तर- शैशवास्था (Infancy) में 

प्रश्न6  शैशवास्था में शिशु शब्दों, वाक्य अथवा क्रियाओं को बार-बार दोहराने की प्रवृत्ति पाई जाती है,क्योंकि?

उत्तर-  दोहराने में शिशु को आनंद का अनुभव होता है। 

 प्रश्न7 किशोरों में संवेग का विकास किया जा सकता है?

 उत्तर- कला, साहित्य, संगीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा

 प्रश्न8  एक बच्चा कक्षा में प्रायः प्रश्न पूछता है, उचित रूप में इसका अर्थ है कि?

 उत्तर-  वह अधिक जिज्ञासु है

 प्रश्न9  फ्राइड ने लड़कों के मातृ प्रेम भाव को नाम दिया है?

उत्तर-  ओडीपस भावना ग्रंथि 

 प्रश्न10 जन्म के समय शिशु में कौन सा समय होता है?

 उत्तर–  उतेजना (Stimulus) 

प्रश्न11  मानवीय मूल्य (Human Values) जो प्रकृति में सार्वत्रिक हैं, के विकास का अर्थ है?

 उत्तर- अनुकरण

 प्रश्न12  अवधारणाओं का विकास (Development of Concets) मुख्य रूप से हिस्सा है?

 उत्तर-  बौद्धिक विकास (Intellectual Development)

ये भी पढे: शिक्षा मनोविज्ञान से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न13  “ प्रत्येक जाति, चाहे वह पशु हो या मानव जाति अपनी जाति के अनुरूप विकास के प्रतिमान का अनुसरण करती है” यह परिभाषा किसने दी है? 

 उत्तर- हरलॉक 

प्रश्न14  अच्छे वंशानुक्रम की संतान भी बिगड़ सकती है?

उत्तर-  बुरे वातावरण से

 प्रश्न15 व्यक्ति के जन्मजात गुणों का कुल योग कहलाता है?

 उत्तर-  अनुवांशिकता

प्रश्न16  नवजात शिशु स्वयं को किस प्रकार के खेल में सम्मिलित करते हैं?

 उत्तर-  इंद्रिय व गत्यात्मक खेल में 

प्रश्न17  किशोरावस्था जन्मोपरांत मानव किस विकास की कौन सी अवस्था है?

उत्तर-   तीसरी

  प्रश्न19 मानव विकास की किस अवस्था में शिशु के अंदर स्वप्रेम की भावना जिससे नर्सिसिस्म (Narci ssism) कहते हैं अत्यंत प्रबल होती है?

 उत्तर-  शैशवावस्था 

प्रश्न20  ब्राइड ने लड़की के पितृ प्रेम भाव को क्या नाम दिया है?

उत्तर-  इलेक्ट्रा भावना ग्रंथि 

प्रश्न21 “प्रारंभिक विद्यालय आयु (Elementary School age)” किस अवस्था को कहा जाता है?

उत्तर-  बाल्यावस्था को 

प्रश्न22  जन्म के समय मस्तिष्क का भार लगभग कितने ग्राम होता है?

 उत्तर- 350  ग्राम

 प्रश्न23 बालक जन्म के समय बालिकाओं से लगभग कितने इंच लंबे होते हैं?

 उत्तर- 1\2

 प्रश्न24 शैशवास्था को “ सीखने का आदर्श काल”  किसने कहा है?

 उत्तर- Valentine

ये भी पढे: स्मृति और विस्मृति से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न25  बाल्यावस्था को “जीवन का अनोखा काल”  किसने कहा है?

 उत्तर- कोल व  ब्रूस

 प्रश्न26 “मनोलैंगिक विकास सिद्धांत (Psychological Development thory)” के प्रतिपादक कौन हैं? 

उत्तर-  फ्रायड 

प्रश्न27 सीखने की गति अत्यंत तीव्र किस अवस्था में होती है?

 उत्तर- शैशवास्था

 प्रश्न28 मानवीय मूल्यों जो प्रकृति मे सार्वत्रिक हैं,के विकास का अर्थ है?

 उत्तर- अभिव्यक्ति

प्रश्न29  किस अवस्था में मानसिक बिंबों (Mental Images) का महत्व नहीं होता है?

 उत्तर-  क्रियात्मक (Functional)

प्रश्न30 हर्लोक अपने जीवन काल की कितनी अवस्थाएं बतलाई हैं?

 उत्तर- 11 

Related articles :

1. बाल विकास एवं शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांत Click  Here
2. शिक्षण विधियाँ एवं उनके प्रतिपादक/मनोविज्ञान की विधियां,सिद्धांत Click  Here
3. मनोविज्ञान की प्रमुख शाखाएं एवं संप्रदाय Click  Here
4. बुद्धि के सिद्धांत  Click  Here
5. Child Development: Important Definitions Click  Here
6. समावेशी शिक्षा Notes Click  Here
7. अधिगम  की परिभाषाएं एवं सिद्धांत Click  Here
8. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र Click  Here
9. शिक्षण कौशल के नोट्स Click  Here
10. मूल्यांकन एवं मापन प्रश्न और परिभाषाएं Click  Here
11. आकलन तथा मूल्यांकन नोट्स Click Here
12. संप्रेषण की परिभाषाएं Click Here
Science Pedagogy Notes Click Here
Hindi Pedagogy Notes Click Here
EVS Pedagogy Notes Click Here
Maths Pedagogy Notes Click Here

 [To Get latest Study Notes  Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here


Spread the love

Leave a Comment