Har Ghar Tiranga: इंडिया पोस्ट की वेबसाइट से खरीदें तिरंगा, नहीं लगेगा कोई डेलीवरी चार्ज, जानें क्या हैं घर में तिरंगा फहराने के नियम  

Spread the love

Har Ghar Tiranga: (Get Indian Flag from Post Office with FREE delivery) हमारा देश इस वर्ष स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ मना रहा है। स्वतंत्रता के इन 75 वर्षों को देश में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक भारतवासी से अपने घर के बाहर तिरंगा फहराने की अपील की है। इस अभियान के अंतर्गत 2 से 15 अगस्त 2022 तक सभी भारतवासी के घरों में तिरंगा फहराता हुए नजर आएगा। 

आपको बता दें, इस अभियान के लिए भारत सरकार द्वारा एक वेबसाइट harghartiranga.com शुरू की गई है। सभी नागरिक अपने-अपने घरों में फहराए हुए तिरंगे के साथ सेल्फ़ी लेकर हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करें तथा इस अभियान का हिस्सा बनें। 

इंडिया पोस्ट की वेबसाइट से करें तिरंगा ऑर्डर, नहीं लगेगा कोई चार्ज (Get Indian Flag from Post Office with FREE delivery)

यदि आप भी हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तथा अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहते हैं, लेकिन आप यह नहीं जानते की तिरंगा कहाँ से खरीदा जा सकता है, तो आप इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये तिरंगा खरीद सकते हैं। इंडिया पोस्ट द्वारा तिरंगा बिना किसी डेलीवेरी चार्ज के 15 अगस्त के पहले पहले आपके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। 

आपको बता दें, आपको इस तिरंगे के लिए केवल 25 रु. देने होंगे, इसके लिए आपसे किसी प्रकार का कोई भी अन्य चार्ज नहीं लिया जाएगा। तिरंगा 20×30 इंच के आयाम में होगा। नागरिक आज ही इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट epostoffice.gov.in के जरिये तिरंगा ऑर्डर करें। 

तिरंगा फहराते समय इन बातों का अवश्य रखें ध्यान 

जो नागरिक अपने घरों में तिरंगा फहरा रहे हैं, वे इन नियमों/बातों का ध्यान रखें- 

1. तिरंगा किसी भी परिस्थिति में जमीन को या पानी को न छूए। 

2. तिरंगा अपने मूल क्रम में लगा होना चाहिए (केसरिया पट्टी ऊपर तथा हरी पट्टी नीचे)। 

3. तिरंगा कहीं से भी फटा हुआ न हो, यह राष्ट्रीय ध्वज के लिए अपमानजन्य होगा। 

4. कोई भी अन्य ध्वज तिरंगे की बराबरी में या तिरंगे से ऊपर न लगा हो। 

5. जिस वस्तु के सहारे तिरंगे को फहराया गया है, उसके ऊपर कोई भी माला, फूल अथवा अन्य कोई भी प्रतीक चिन्ह/वस्तु न रखी हो। 

6. तिरंगे को केवल हाथ तथा हथेलियों के सहारे छुआ या पकड़ा जाना चाहिए। 

उपयोग के बाद तिरंगे को किस प्रकार तह करना है, इसकी जानकारी अमृत महोत्सव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किए गए इस ट्वीट के जरिये आपको मिल सकती है। ट्वीट देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें- 

ये भी पढ़ें-

Har Ghar Tiranga: अब तक 46 लाख से अधिक भारतीय कर चुके हैं तिरंगे के साथ सेल्फ़ी अपलोड, आप भी बन सकते हैं अभियान का हिस्सा  



Spread the love

Leave a Comment