Har Ghar Tiranga: अब तक 46 लाख से अधिक भारतीय कर चुके हैं तिरंगे के साथ सेल्फ़ी अपलोड, आप भी बन सकते हैं अभियान का हिस्सा  

Spread the love

Har Ghar Tiranga (Selfie With Tiranga): इस वर्ष हमारे देश की स्वतंत्रता को 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। इस यशस्वी उपलब्धि को देश में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नें भारत के प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज- ‘तिरंगा’ फहराने का आह्वान किया है। इस अभियान के अंतर्गत 2 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक हमारा राष्ट्रीय ध्वज हर भारतवासी के घर को गौरवान्वित करेगा। 

आपको बता दें, इस अनोखे अभियान के लिए भारत सरकार द्वारा एक वेबसाइट harghartiranga.com शुरू की गई है। देशवासी अपने द्वारा फहराए गए गगनचुंबी तिरंगे के साथ सेल्फ़ी क्लिक कर हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक सरकार द्वारा शुरू की गई वेबसाइट पर हॉटस्पॉट लोकेशन में ध्वज (तिरंगा) पिन कर वेबसाइट पर प्रदर्शित हो सकते हैं।

46 लाख से अधिक नागरिक अब तक कर चुके हैं सेल्फ़ी अपलोड 

अब तक कुल 46,93669 नागरिक हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज- ‘तिरंगा’ के साथ सेल्फ़ी अपलोड कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त 2.06 करोड़ से भी अधिक भारतीयों नें वेबसाइट पर तिरंगा पिन कर अपनी लोकेशन प्रदर्शित की है। आप भी राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फ़ी अपलोड कर तथा अपनी लोकेशन पर तिरंगा पिन कर इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।

किन बातों का रखना होगा ख्याल, जान लें ये नियम  

आपको बता दें, हर घर तिरंगा अभियान के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले ध्वज सूर्योदय के समय फहराया जाता था तथा इसे सूर्यास्त के समय निकाल दिया जाता था। किन्तु सरकार द्वारा पारित नए नियम के अनुसार अब राष्ट्रीय ध्वज को रात्रि के समय अर्थात सूर्योदय के पश्चात निकालने की आवश्यकता नहीं होगी, अब नागरिक 24 घंटे राष्ट्रीय ध्वज को लगाए रख सकते हैं। नागरिक ध्यान रखें, कि ध्वज (तिरंगा) किसी भी परिस्थिति में भूमि से न लगे। 

इसके अतिरिक्त घर में उपलब्ध सामाग्री की सहायता से किस प्रकार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकता है। ध्वज फहराते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा, इससे संबन्धित एक विडियो ‘मिनिस्टरी ऑफ एजुकेशन’ के आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर पोस्ट किया गया है। नागरिक उस विडियो के जरिये तिरंगा फहराते समय ध्यान रखने योग्य बातें जान सकते हैं। आधिकारिक पोस्ट की लिंक नीचे दी गयी है- 

जानें कहाँ मिलेगा तिरंगा 

यदि आप भी अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज- ‘तिरंगा’ फहराना चाहते हैं किन्तु यह नहीं जानते कि तिरंगा कहाँ से लिया जा सकता है, तो आप पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं। आपको बता दें, कि इस राष्ट्रीय ध्वज का आयाम 20×30 इंच होगा। नागरिकों को इसके लिए कुल 25 रु. खर्च करने होंगे। तिरंगा नागरिक के घर 15 अगस्त से पहले पहुंचा दिया जाएगा। इस हेतु नागरिकों को कोई भी शिपिंग या डेलीवरी चार्ज नहीं देना होगा। इसके साथ ही आप अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफ़िस में जा राष्ट्रीय ध्वज- ‘तिरंगा’ ख़रीद सकते है।

Read More: हर घर तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर हर भारतीय के घर फहराएगा तिरंगा, जानें क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कैसे ले सकेंगे हिस्सा 


Spread the love

Leave a Comment