Haryana GK Questions in Hindi|Haryana Samanya Gyan Top One-Liner Gk

Spread the love

Haryana GK Questions in Hindi: हरियाणा सामान्य ज्ञान के प्रश्न, प्रदेश मे आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के साथ ही अन्य सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाओ मे भी पूछे जाते है। इसीलिए इस आर्टिकल मे हम हरियाणा सामान्य ज्ञान के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Haryana GK Questions) शेअर किए है जो कि प्रतियोगी परीक्षाओ मे बार-बार पूछे जाते रहे है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तो आपको इन हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK Questions in Hindi)

के प्रश्न उत्तर एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।

Note: यहा विगत परीक्षाओं में पूछे गए Haryana GK प्रश्नों को भी शामिल किया गया है। अतः आप इन प्रश्नो का अभ्यास अच्छे से करे ताकि आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको इसका लाभ प्राप्त हो सके।

Also Read | Latest Haryana Current Affairs 2021 in Hindi | हरियाणा करेंट अफेयर्स

भारत के उत्तरी भाग मे स्थित हरियाणा का इतिहास साहसी, धर्मनिश्ठ और गौरवशाली लोगों के संघर्ष से जुड़ा हुआ है। जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। 1 नवंबर, 1966 को पंजाब के पुनर्गठन के बाद हरियाणा पूर्ण बन गया। हरियाणा के पूर्व में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में पंजाब, उत्तर में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में राजस्‍थान है। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली हरियाणा से जुड़ा है। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली के दायरे में हरियाणा भी है। तो चलिये हरियाणा के सभी महत्वपूर्ण जीके प्रश्न का अध्ययन शुरू करें-

Haryana GK important one liners

  •  हाल ही में किस देश नें भारत को समर्पित पहला निवेश फंड लॉन्च किया ? –  चीन
  •  हरियाणा प्रदेश का कौन सा नगर विश्व के मानचित्र में ‘धान का कटोरा’ तथा ‘हरियाणा का पैरिस’ जैसे उपनामों से जाना जाता है? – करनाल
  •  जिला भिवानी में स्थित तोशाम नामक कस्बे को उपमण्डल का दर्जा कब मिला? –  27 अप्रैल,1993 को
  • चरखी दादरी का नाम सन् 1939 में डालमिया दादरी रखा गया, इसका नाम पुनः चरखी दादरी कब पड़ा? –  सन् 1958 में
  • . जिला यमुनानगर के किस ऎतिहासिक कस्बे में ‘पीर बुध्दुशाह’ का गुरुद्वारा है, जिन्होंने भागनी युद्ध में गुरु गोविन्द सिंह की सहायता की थी? –  सढौरा
  •  यमुनानगर जिले में स्थित ‘सढौरा’ नामक ऎतिहासिक कस्बे में कौन – कौन से प्रसिद्ध मन्दिर है? – तोरावाला,गागरवाला,मनोकामना
  • नारनौल, पानीपत, अम्बाला के अतिरिक्त सूफी संतों ने हरियाणा के किस नगर को सूफी विचारधारा का इस्लाम प्रचार केन्द्र बनाया? –  थानेसर
  • प्रसिद्ध गुलाम शासिका रजिया सुल्ताना की कब्र प्रदेश के किस जिले में स्थित है? –  कैथल
  • ‘पटौदी’ तहसील किस जिले के अंतर्गत आती है? – गुरुग्राम
  • बल्लभगढ के अन्तिम राजा का नाम बताइये जो कि सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुआ था? – नाहर सिंह
  •  भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का प्रेरणादायक संदेश हरियाना में किस स्थान पर दिया था? –  कुरुक्षेत्र
  •  जिला कुरुक्षेत्र में स्थित ज्योतिसर सरोवर के समीप स्थित अक्षयवट के चारों ओर पक्के चबूतरे का निर्माण महराज दरभंगा द्वारा कब करवाया गया था? – सन 1924 में
  • जिला कुरुक्षेत्र में स्थित ज्योतिसर सरोवर के निकट एक कृष्ण-अर्जुन रथ तथा शंकराचार्य के मन्दिर का निर्माण किसने करवाया था? – कामकोटि पीठ के शंकराचार्य ने
  • कुरुक्षेत्र-पेहोवा मार्ग पर स्थित बिरला मन्दिर को श्री जुगल किशोर बिरला द्वारा कब बनावाया गया था? –  1955 में
  •  प्रदेश पुरुषों में बीनों,खंजरी, तुम्बे, बांसुरी, खरताल पर, चांदनी रात में खुले मैदान में निम्नलिखित में कौन सा नृत्य किया जाता हैं? – धमाल नृत्य
  • हरियाणा के मेवात क्षेत्र में बड़े – बड़े नक्कारों, डफ और मंजीरों के साथ निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य प्रचलित हैं? – मंजीरा नृत्य
  • हरियाणा में थानेसर से 25कि०मी० पश्चिम में कौन सा महत्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल स्थित है जिसको हरियाणा और उसके समीपवर्ती क्षेत्रो में वही स्थान प्राप्त है जो पूर्व में गया तीर्थ को है? – पेहोवा
  • जिला जीन्द के समीप जीन्द-गोहाना मार्ग पर कौन सा प्राचीन धर्म-स्थल है जहां पर प्रत्येक वर्ष सोमवती अमावस्या के दिन मेला लहता है? – पाण्डू – पिण्डारा
  • जिला कुरुक्षेत्र के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उत्तर-पश्चिम में एक कि० मी० की दूरी पर से कौन सा प्राचीन तीर्थ स्थल स्थित है? – अनरक तीर्थ
  • . प्रदेश में भादों के महीने की नौमी के दिन गुग्गपीर की पूजा के बाद कौन सा नृत्य किया जाता हैं? –  छड़ी नृत्य
  • कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के समीप कुरुक्षेत्र-पेहवा रोड पर  कौन सा तीर्थ स्थल स्थित है, जिसे भगवान विष्णु का स्थाई निवास स्थल माना जाता हैं? – सन्निहित तीर्थ

Read Also: Haryana Current Affair One-liners 2019 (PDF)

  • मराठा सरदार मंगल रघुनाथ जी ने पानीपत की तिसरी लड़ाई के बाद पानीपत में कौन सा मन्दिर बनवाया था? –  देवी तालाब का शिव मन्दिर
  • फरीदाबाद से लगभग 55कि० मी० की दूरी पर स्थित वंचारी गांव में कौन सा प्राचीन मन्दिर स्थित हैं ? – दाऊजी का मन्दिर
  • गुड़गांव ग्राम में स्थित माता शीतला देवी का मन्दिर महाराज भरतपुर द्वारा कब बनवाया गया था? –  सन 1650 में
  • पानीपत की किस दरगाह पर श्रद्धालुओं द्वारा माथा टेकने पर ही अजमेर के ख्वाजा का उर्स पूरा होता है,ऎसी धारणा है ? –  बू अलीशाह कलंदर की दरगाह
  • नारनौल से करीब दस कि० मी० दूर गांव धरसूं में किस प्रसिद्ध संत की दरगाह स्थित है? –  हजरत शाह कलमुद्दीन हमजापीर हुसैन
  • 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय गुरुग्राम (गुड़गांव) के कलेक्टर का नाम क्या था? –  श्री फोर्ड
  • फतेहा बाद में स्थित किस सूफी संत की मजार के प्रांगण में एक पत्थर पर बादशाह हुमायूं का अभिलेख उत्कीर्ण हैं? –  मीरशाह (बाबा शाहखान)
  • जगधारी के समीप बिलासपुर नामक स्थान पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन सा मेला लगता हैं? – कपाल मोचन का मेला
  •  रोहतक के अस्थल बोहर मठ में फरवरी-मार्च के महीने में कौन सा मेला लगता हैं? – बाबा मस्तनाथ का मेला
  • हरियाणा में चार नीले तथा चार लाल धगों की बुनाई वाले खद्दर से बना बिना कली का घागरा क्या कहलाता हैं? –  खारा
  • . हरियाणा राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला ? – 1 नवम्बर, 1966 को
  • हरियाणा को प्रशासनिक सुविधा के लिए कितने मण्डलों में बांटा गया है? – 6
  •  हरियाणा प्रदेश के किस नगर की स्थापना 14वीं शताब्दी में अम्बा नामक राजपूत द्वारा की गई थी? – अम्बाला
  • . दुनिया का पहला संभावना मंत्रालय किस देश में शुरू हुआ है ? –  यूएई
  • आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ? –  न्यायमूर्ति विक्रम नाथ
  •  सूफी संत अल्ताफ हुसैन हाली की दरगाह हरियाणा में कहां पर स्थित हैं? –  पानीपत
  •  कुरुक्षेत्र के पसिद्ध ‘सर्वेश्वर महादेव मन्दिर’ को किसने बनाया था? – बाबा श्रवण नाथ ने
  • रोहतक में स्थित लाल मस्जिद को प्रसिद्ध व्यापारी हाजी आशिक अली द्वारा कब बनवाया गया था? –  सन् 1939 में
  •  गुरुग्राम जिले में स्थित सराय अलावरदी गांव की मस्जिद किस शासक के काल में बनवायी गई थी? – अलाउद्दीन खिलजी
  • रोहतक से 22 कि० मी० दूर और झज्जर मार्ग पर स्थित गांव दुजाना में कौन सी प्राचीन ऎतिहासिक मस्जिद स्थित है? –  काजी की मस्जिद
  •  हरियाना में रहकर सूफी मत का प्रचार करने वाले अधिकांश सूफी संत किस सम्प्रदाय के थे? – कादरी,चिश्ती,नक्षबंद
  •  प्रदेश का कौन सा नगर प्राचीन काल में श्रीकंठ जनपद की राजधानी था? – थानेश्वर
  • पानीपत नगर को जिले का दर्जा कब मिला था? – 1 नवम्बर, 1989
  •  हरियाणा का ताजमहल कहा जाने वला, प्रसिद्ध सूफी संत शेख चेहली का मकबरा किस नगर में स्थित है? – थानेसर
  •  चरखी दादरी जिले के कलियाणा गांव में किस संत की दरगाह स्थित है, जिस पर प्रत्येक बुधवार को मेला लगता है? –  पीर मुबारकशाह
  • मीरां साहब का मकबरा हरियाणा के किस नगर में स्थित है? – करनाल
  • सिरसा जिले में स्थित ‘रानियां’ नामक कस्बे का प्राचीन नाम क्या था? – राजबपुर
  •  जिला अम्बाला में स्थित किस कस्बे को सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के राजा लक्ष्मीनारायण ने बसाया था? – नारायणगढ
  •  सिरसा में स्थित ऎलनाबाद नामक कस्बा पहले किस नाम से जाना जाता था? – खड़ियल
  • जिला रोहतक में स्थित महम नामक कस्बे का पुनः निर्माण बनिया जाती के पेशोरा नामक व्यक्ति द्वारा कब करवाया गया था? –  सन 1266 में
  • महम नामक ऎतिहासिक कस्बा प्रदेश के किस जिले में स्थित है? – रोहतक जिले में
  •  पानीपत नगर 31 अक्टूबर, 1989 तक हरियाणा के किस जिले के अन्तर्गत था? –  करनाल 
  • 1556 ई० में अकबर और रेवाड़ी केन हेमचन्द्र (हेमू) के मध्य हरियाणा में किस स्थान प्रसिद्ध युद्ध हुआ था? – पानीपत
  • महर्षि वेदव्यास द्वारा अमर काव्य ‘महाभारत’ की रचना हरियाणा के किस नगर में की गई थी? – कुरुक्षेत्र
  • 1607 ई० में फरीदाबाद नगर की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? – बाबा फरीद
  • . महाभारत काल में सिरसा किस नाम से जाना जाता था? –  शैरीषकम
  • गोहना नगर प्राचीनकाल में किस नाम से जाना जाता था? – गवभ भवाना
  •  सन् 1354 में किस प्रसिद्ध मध्यकालीन शासक ने हिसार की एक दुर्ग के रूप में स्थापना की थी? –  फिरोज तुगलक
  • यमुनानगर के समीप स्थित बूड़िया नामक प्राचीन कस्बे का सम्बन्ध अकबरकालीन किस प्रसिद्ध व्यक्ति से माना जाता है? – बीरबल
  • . गुरुग्राम के समीप स्थित ‘सराय अलावरदी’ नामक गांव में किस मुस्लिम शासक के काल की मस्जिद विद्यमान है? – अलाउद्दीन खिलजी
  • फरीदाबाद के निकट स्थित गांव सीही किस प्रसिद्ध भक्त कवि की जन्म स्थली माना जाता है? – सूरदास
  • जिला करनाल के अन्तर्गत आने वाले किस स्थान को पानीपत के तीसरे युद्ध से पूर्व अहमदशाह अब्दाली ने अपने सरदारों के लिए एक शक्तिशाली केन्द्र बनाया था? – कुन्जपुरा
  • जिला यमुनानगर में स्थित किस ऎतिहासिक गांव का सम्बन्ध महाभारतकालीन राजा शान्तनु से माना जाता है? –  बसन्तर
  •  श्रीकृष्ण संग्रहालय की स्थापना कुरुक्षेत्र में कब की गई थी? –  सन् 1987 में
  • रायमुकन्द दास का छत्ता (बीरबल का छत्ता) नामक ऎतिहासिक स्मारक का निर्माण दीवान र४आय मुकन्द दास ने हरियाणा के किस नगर में करवाया? – नारनौल
  • कैथल नगर के निकट बाबालदाना रोड पर गुलामवंश के किस प्रसिद्ध शासक का मकबरा स्थित है? – रजिया सुल्तान
  • . गुरुग्राम-फरुखनगर मार्ग पर स्थित हरियाणा के सुल्तानपुर पक्षी विहार की खोज किसने की थी? – पीटर जैक्सन
  •  शमां नामक पर्यटक केन्द्र हरियाणा के किस नगर में स्थित हैं? – गुरुग्राम
  • कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पेहोवा मार्ग परकौन-सा पर्यटक स्थल स्थित है?  – ज्योतिसर
  • पानीपत के समीप सनौली रोड पर कौन-सा पर्यटक स्थल स्थित है? -काला अम्ब
  • पानीपत से 18 कि० मी० की दूरी पर समालखा नगर में कौन सा पर्यटक स्थल स्थित है? –  ब्लूजे
  • हरियाणा के किस मुस्लिम संत ने हिन्दी साहित्य के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया? – शेख बहाउद्दीन चिश्ती,सन्त सादुल्ला,शेख-यू-अलीशाह कलन्दर
  • WHO ने अल्जीरिया के साथ किस देश को मलेरिया मुक्त घोषित किया ? – अर्जेंटीना
  • अक्टूबर 2010 में दिल्ली में हुए 19 वें कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल कितने पदक जीते? – 26
  • हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक पं० नेकीराम शर्मा ने भिवानी से कौन सा पत्र हिन्दी में प्रकाशित किया था? – सन्देश

दोस्ती post में हमने जाना हरियाणा सामान्य ज्ञान (haryana gk in hindi) के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर , ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क अवश्य कर लें, साथ ही आप हमारी फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं ।  आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आप सभी अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं!!!!!

 Haryana GK


Spread the love

Leave a Comment