Haryana ke Lok Nritya In Hindi | हरियाणा राज्य के लोक नृत्य | Haryana GK

Spread the love

हरियाणा राज्य के लोक नृत्य (Haryana ke Lok Nritya)

प्रिय अभ्यार्थियों इस पोस्ट में हम आपके साथ (Haryana ke Lok Nritya In Hindi )हरियाणा राज्य के प्रमुख लोक नृत्य शेयर कर रहे हैं। साथ ही लोक नृत्य से संबंधित विगत परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न भी आपके साथ साझा कर रहे हैं। जो आगामी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, तो आइए जाने हरियाणा राज्य के प्रमुख लोक नृत्य (Haryana ke Lok Nritya) जो कि इस प्रकार है।

Read More:  (हरियाणा करेंट अफेयर्स) Latest Haryana Current Affairs 2021 in Hindi

Haryana ke Lok Nritya In Hindi 

1. धमाल नृत्य

  •  यह नृत्य हरियाणा राज्य के झज्जर और महेंद्रगढ़ का  प्रसिद्ध नृत्य है। 
  •  धमाल नृत्य पुरुषों द्वारा किया जाता है। 
  • धमाल नृत्य महाभारत काल से चला आ रहा है इसे चांदनी रात में खुले मैदान में किया जाता है। 

2.  मंजीरा नृत्य

  •  यह नृत्य डफ और मंजिलों की ध्वनि पर किया जाता है। 
  •  यह नृत्य  हरियाणा के मेवाड़  क्षेत्र में किया जाता है।
  • इस नृत्य में महिलाएं एवं पुरुष दोनों भाग लेते हैं। 

3. लूर नृत्य

  • यह नृत्य हरियाणा के  बांगर क्षेत्र में किया जाता है। 
  • इस धरती को होली से 2 सप्ताह पहले किया जाता है। 
  •  ऐसा माना जाता है कि महिलाओं द्वारा किए जाने वाले इस नृत्य को पुरुषों को देखना मना है। 

4.  घोड़ा बाजार  नृत्य

  •  यह नृत्य विवाह के अवसर पर किया जाता है। 
  • पुरुषों द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला यह एक नाट्य नृत्य है जिसमें गत्ते एवं रंगीन कागजों से बनाए हुए घोड़े के  मुखोटे को पुरुष पात्र द्वारा अभिनय के दौरान प्रयोग किया जाता है। 

5. खोड़िया नृत्य 

  • यह नृत्य लड़के के विवाह के अवसर पर महिलाओं द्वारा बारात के प्रस्थान के बाद किया जाता है। नववधू के आगमन तक वर पक्ष की स्त्रियों द्वारा  रात भर जागकर खोडिया नृत्य किया जाता है। 

6. तीज नृत्य

  • यह नृत्य सावन के महीने में स्त्रियों द्वारा रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर गायन के साथ यह नृत्य किया जाता है। 
  •  महिलाओं द्वारा विशेष रूप से झूला झूलते हुए लोक गीत भी गाए जाते हैं। 

7. फाग नृत्य

  •  फाग नृत्य  का आयोजन भी होली के 2 सप्ताह पहले किया जाता है। 
  • यह  नृत्य रात्रि में महिलाओं द्वारा  तथा कहीं-कहीं पर पुरुषों द्वारा भी किया जाता है। 

8. छड़ी नृत्य 

  • भादो मास की नवमी तिथि के दिन गूगा पीर की पूजा के बाद गूगा  पीर की स्तुति गाने वाले विशेष समुदाय के लोग डमरू बजाते हुए प्रत्येक गली  द्वार पर जाते हैं एवं एक बात पर मोर पंख लगा कर तथा रंगीन धागों एवं कपड़े लपेटकर छड़ी तैयार करते हैं और उसे घर घर घुमाते हैं तथा सारंगी बजाकर नृत्य करते हैं 
  • छड़ी नृत्य को गूंगा नृत्य, गुरु  गूगा , रहीम पीर एवं बागड़ वाले नृत्य के नाम से भी जाना जाता है। 

9.  डमरु नृत्य

  •  शिवरात्रि के शुभ अवसर पर पुरुषों द्वारा आयोजित किया जाने वाला डमरु नृत्य हरियाणा का बहुत प्रसिद्ध नृत्य है। 

10.  छठी नृत्य

  •  छठी नृत्य बच्चे के जन्म के छठे दिन किया जाता है। 
  • इस नृत्य समारोह में उबले हुए गेहूं एवं चने बांटने की परंपरा है। 

READ ALSO : Haryana Current Affairs July 2019

11.  झूमर नृत्य

  • यह महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य है इसमें झूमर जो कि एक प्रभाव का आभूषण है।  जिससे विवाहित महिलाएं अपने मस्तक पर धारण करती हैं, तथा महिलाएं झूमर के आकार में खड़ी होकर नाचती एवं गाती है इसे झूमर नृत्य कहते हैं।  

12.  डफ नृत्य

  • इस नृत्य को ढोल नृत्य के नाम से भी जाना जाता है। 
  •  यह नृत्य श्रंगार तथा वीर रस प्रधान मृत्य है। 
  •  इस नृत्य को वसंत ऋतु के आगमन पर किया जाता है। 
  •  वर्ष  1959 में  पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह इस नृत्य को प्रस्तुत किया गया था। 

13.  रास नृत्य

  • रास नृत्य का संबंध भगवान श्री कृष्ण की  रासलीलाओं से जुड़ा हुआ है यह नृत्य मुख्यतः दो प्रकार का होता है 

(1)  तांडव नृत्य – यह नृत्य पुरुष प्रधान  नृत्य है। 

(2)  लास्य नृत्य –  यह नृत्य स्त्री प्रधान है। हरियाणा का यह नृत्य हरियाणा के होडल, पलवल, बल्लभगढ़ आदि इलाकों में अति प्रसिद्ध है। 

ये भी जाने : Haryana Budget 2019-20 Highlights

14. रतवाई नृत्य 

  •  यह नृत्य हरियाणा राज्य के मेवाती क्षेत्र में सुप्रसिद्ध नृत्य है। 
  •  यह वर्षा ऋतु में स्त्री एवं पुरुष द्वारा सामूहिक रूप से किया जाने वाला नृत्य है।

15. खेड़ा नृत्य

  •  खेड़ा नृत्य गम में किया जाने वाला नृत्य है। 
  •  यह नृत्य बुजुर्ग की मृत्यु के समय किया जाने वाला नृत्य है।  
  • यह नृत्य करनाल, नरवाणा,कैथल,जींद आदि बांगर के क्षेत्रों में बेहद प्रचलित है।

16.  सांग  नृत्य 

  • यह नृत्य वीर रस प्रधान नृत्य है। 

हरियाणा के प्रसिद्ध लोक नृत्य से परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर (Haryana Folk Dance Important Questions) 

 प्रश्न1 मेवात में कौन सा नृत्य किया जाता है?

 उत्तर-  रतवाई

 प्रश्न2  घोड़ी नृत्य कब किया जाता है?

 उत्तर- शादी के अवसर पर

 प्रश्न 3  सांग व रागनियां में मुख्य तौर पर क्या प्रयोग किया जाता है? 

 उत्तर-  ढोलक

 प्रश्न4 पहली बार डफ  नृत्य गणतंत्र दिवस पर कब किया गया था? 

 उत्तर- 1969 

 प्रश्न5 गणगौर नृत्य कहां पर प्रसिद्ध है?

 उत्तर-  हिसार

ये भी जाने : हरियाणा राज्य के महत्वपूर्ण मुहावरें

 प्रश्न6  लड़की के विवाह पर गीत गाए जाते हैं?

 उत्तर- सुहाग गीत

 प्रश्न7 हरियाणवी गिद्दा किसे कहते हैं? 

 उत्तर- झूमर नृत्य

 प्रश्न8 बुजुर्ग की मृत्यु पर किया जाने वाला नृत्य ?

 उत्तर- खेददा नृत्य

 प्रश्न9 उबले गेहूं कब एवं किस नृत्य  के समय बांटे जाते है? 

 उत्तर- शिशु के जन्म पर, छठी नृत्य के दौरान 

प्रश्न10  लड़के की बारात जाने के बाद कौन सा नृत्य किया जाता है?

 उत्तर-  खोडिया नृत्य

 प्रश्न11 वह कौन सा नृत्य है जो चांदनी रात खुले मैदान में किया जाता है?

 उत्तर-  धमाल नृत्य

 प्रश्न12  शिव पार्वती को प्रसन्न करने के लिए कौन सा नृत्य होता है?

उत्तर-  गणगौर नृत्य

 प्रश्न13  लूर नृत्य में लूर शब्द का क्या अर्थ होता है?

 उत्तर- लड़की

 प्रश्न14   किस नृत्य में वीर रस की प्रधानता होती है ?

 उत्तर- सांग

 प्रश्न15 वह कौन सा नृत्य है जिसमें नृत्य में भक्त स्वयं को जंजीरों से पीटते हैं?

 उत्तर-  गुगा नृत्य

 प्रश्न16 प्रश्न उत्तर वाला नृत्य है?

 उत्तर-  लूर नृत्य

प्रश्न17  छड़ी नृत्य के अवसर पर किसकी पूजा की जाती है?

 उत्तर  गोगा पीर की

 प्रश्न18 तीज नृत्य किसके द्वारा किया जाता है?

 उत्तर-  स्त्रियों के द्वारा

  प्रश्न19  पहली बार गणतंत्रता दिवस पर कौन सा नृत्य किया गया था?

 उत्तर- डफ

 प्रश्न20  लास्य नृत्य कहां प्रचलित है?

 उत्तर- पलवल, होडल, बल्लभगढ़ 

Read Also 

Haryana GK In Hindi (District Wise)

हरियाणा की  प्रमुख नदियां, झीलें एवं नहरें

List of New CM of All States 2019

हरियाणा की प्रमुख दरगाह,मस्जिद एवं मकबरे 

हरियाणा के  प्रमुख मेले

Haryana GK Free Online Mock Test

हरियाणा के प्रमुख उद्योग एवं कारखाने

हरियाणा के शहरों के उपनाम

 Haryana Budget 2019-20 Highlights

हरियाणा राज्य के महत्वपूर्ण मुहावरें

Haryana Current Affair One-liner 2019

हरियाणा के प्रमुख उपन्यासकार,साहित्यकार

Haryana GK Important questions

History of Haryana Important Questions

[To Get latest Study Notes Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment