Hindi Language Pedagogy Question For CTET, MPTET, UPTET

Spread the love

Hindi Language Pedagogy Question

दोस्तों इस आर्टिकल में हम हिंदी शिक्षा शास्त्र से संबंधित प्रश्न उत्तर (Hindi Language Pedagogy Question) का अध्ययन करेंगे। जो कि आगामी टीईटी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। हिंदी शिक्षा शास्त्र के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न (Hindi Language Pedagogy Question) व्याख्या सहित आप सभी के साथ शेयर किए हैं आशा है यह प्रश्न आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।

Hindi Pedagogy Important Questions

प्रश्न1. द्वितीय भाषा शिक्षण की तुलनात्मक विधि है?

उत्तर- व्यतिरेकी विधि

व्याख्या-  द्वितीय भाषा शिक्षण की तुलनात्मक विधि ‘व्यतिरेकी विधि’ है। व्यतिरेकी विधि भाषा-शिक्षण का व्यवहारिक तरीका है जो किसी भाषा-युग्म के समानताओं एवं अन्तरों का वर्णन करके भाषा को सुगम बनाने पर जोर देती है। इसीलिए इसे कभी-कभी अन्तरात्मक विधि भी कहा जाता है।

प्रश्न2. सस्वर वाचन,शुद्ध उच्चारण,कविता पाठ,प्रतिलिपि मे से किसका संबंध बोलने के कौशल के विकास से नहीं है?

उत्तर- प्रतिलिपि 

व्याख्या-  प्रतिलिपि का संबंध बोलने के कौशल विकास से नहीं है। इसका सम्बन्ध लेखन कौशल के विकास से है। जबकि शुद्ध उच्चारण, सस्वर वाचन एवं कविता पाठ सभी का सम्बन्ध बोलने के कौशल के विकास से है।

प्रश्न3. भाषा कौशलों में सबसे पहले किस कौशल का विकास करना चाहिए?

उत्तर-  श्रवण

व्याख्या- भाषा कौशलों में सबसे पहले ‘श्रवण’ कौशल का विकास करना चाहिए। इस तथ्य को ऐसे समझा जा सकता है कि नवजात शिशु सर्वप्रथम सुनता है तब उसका अनुकरण करके छोटी-छोटी ध्वनियाँ उच्चारित करता है। भाषाई कौशल के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित क्रम प्राप्त होता है श्रवण -उच्चारण – पठन – लेखन

प्रश्न4. भाषा शिक्षण में दृश्य-श्रव्य साधनों के प्रयोग का मुख्य प्रयोजन है?

उत्तर-  विद्यार्थियों की विभिन्न इन्द्रियों को क्रियाशील बनाना

व्याख्या- भाषा शिक्षण में दृश्य-श्रव्य साधनों के प्रयोग का मुख्य प्रयोजन विद्यार्थियों की विभिन्न इंद्रियों को क्रियाशील बनाना है। क्योंकि जिस अधिगम में जितनी अधिक इंद्रियाँ (ज्ञानेन्द्रियाँ) भाग लेती है वह अधिगम उतना ही अधिक प्रभावशाली होता है।

Hindi Pedagogy Objective Questions Answer: Click here

प्रश्न5. अर्थग्रहण के कौशल के विकास के लिए अधिक उपयोगी है?

उत्तर-  मौन वाचन

व्याख्या- अर्थग्रहण के कौशल के विकास के लिए ‘मौन वाचन’ अधिक उपयोगी होगा। व्याकरण शिक्षा से भाषागत शुद्धता का विकास होता है। सस्वर वाचन से उच्चारण की शुद्धता का विकास होता है।

प्रश्न6. वर्तमान परीक्षा प्रणाली में दोष है?

उत्तर-  वर्तमान परीक्षा प्रणाली विद्यार्थी द्वारा अर्जित योग्यता का सही मूल्यांकन नहीं करती, इसमें सम्पूर्ण पाठ्यक्रम के अध्ययन की आवश्यकता नहीं रहती तथा इसमें अंकन का कोई सुनिश्चित मापदण्ड नहीं है।

प्रश्न7. हिन्दी शिक्षण में उपलब्धि की जांच की जा सकती?

उत्तर- उपलब्धि परीक्षण से

व्याख्या- हिन्दी शिक्षण में उपलब्धि की जाँच उपलब्धि परीक्षण से की जाती है।

प्रश्न8 भाषा शिक्षण में सबसे महत्त्वपूर्ण सिद्धान्त है

उत्तर-  आवृति का सिद्धान्त

ये भी ढ़ें :जीवन कौशल प्रबंधन एवं अभिवृत्ति notes

प्रश्न9. सुनना, भाषा कौशल में प्रथम सोपान माना जाता है, क्योंकि 

उत्तर-   बच्चा माता-पिता को बोलते हुए सुनता है 

प्रश्न10. भाषा-शिक्षण में शब्दार्थ पर बल नहीं देना चाहिए क्योंकि- 

उत्तर- पाठ की व्याख्या के दौरान अर्थ स्वतः स्पष्ट हो जाते है। 

व्याख्या- भाषा शिक्षण में पाठ की व्याख्या के दौरान शब्दार्थ पर बल नहीं देना चाहिए क्योंकि व्याख्या के दौरान अर्थ स्वतः स्पष्ट हो जाते है। 

प्रश्न11. भाषा शिक्षण में सहायक है?

उत्तर- व्याकरणिक नियमों का प्रयोग 

व्याख्या- व्याकरणिक नियमों का प्रयोग भाषा शिक्षण में सहायक है। 

प्रश्न12. लगभग दो साल के बच्चे तार वाली भाषा (टेलीग्राफिक स्पीच) का प्रयोग करते हैं। तार वाली भाषा अर्थ है?  

उत्तर-  मुख्य अर्थ को व्यक्त करने वाले संज्ञा, क्रिया, विशेषण आदि दो शब्दों वाली अभिव्यक्ति

व्याख्या-  तार वाली भाषा (टेलीग्राफिक स्पीच) का अर्थ – मुख्य अर्थ को व्यक्त करने वाले संज्ञा, क्रिया, विशेषण आदि दो शब्दों वाली अभिव्यक्ति है। 

प्रश्न13. पाठ में दिए गए चित्रों का क्या उद्देश्य होता है? 

उत्तर- चित्र अमूर्त संकल्पनाओं को समझने में सहायता करते हैं 

व्याख्या- पाठ में दिए गए चित्रों का उद्देश्य है- चित्र अमूर्त संकल्पनाओं को समझने में सहायता करते हैं। 

प्रश्न14. भाषा के अभिव्यक्तात्मक कौशल है?

उत्तर-  बोलना, लिखना 

व्याख्या-  भाषा के अभिव्यक्तात्मक कौशल बोलना एवं लिखना है 

प्रश्न15. एक समावेशी कक्षा में भाषा-भिन्नता की समस्या है 

उत्तर-  उपयुक्त भाषा-परिेवश का निर्माण न हो पाना 

व्याख्या- एक समावेशी कक्षा में भाषा शिक्षण की समस्या उपयुक्त भाषा परिवेश का निर्माण न हो पाना है। 

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

Related Articles :


Spread the love

Leave a Comment