CTET Hindi Pedagogy: हिंदी भाषा शिक्षण के बेहद जरूरी सवाल जो सीटेट में हमेशा पूछे जाते हैं, अभी पढ़े

Spread the love

Hindi Pedagogy Question for CTET Exam: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक मानी जाती है जिसका आयोजन CBSE प्रतिवर्ष करता है यह परीक्षा शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाने  की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों  के मध्य काफी लोकप्रिय है सत्र 2022 में यह परीक्षा दिसंबर 2022 से आयोजित की जा रही है जो कि 7 फरवरी को पूरी हो जाएंगी पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इनका आयोजन ऑनलाइन सीबीटी मोड पर किया गया. जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया, इस आर्टिकल में हम सीटेट की बाकी बची हुई Shift में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिंदी पेडगॉजी के प्रश्नों (Hindi Pedagogy Question for CTET Exam

) को शेयर करने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास बेहतर अंक दिलाने में सहायक होगा.

हिंदी पेडगॉजी के बेहद जरूरी सवाल, यहां पढ़िए—CTET Exam 2022-23 Hindi Pedagogy Question

1. यदि शिक्षक विद्यार्थियों को शब्दावली सीखने में मदद करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका सबसे प्रभावशाली होगा?

1. कहानियों और चित्रों का प्रयोग

2. दोहराव (ड्रिल) का प्रयोग

3. लिखित अभ्यास का प्रयोग

4. पाठ्य-पुस्तकों का उपयोग

Ans- 1 

2. बहुभाषावाद शिक्षा का एक ऐसा संसाधन है जिसका उद्देश्य है –

1. शिक्षण-अधिगम के लिए शिक्षार्थियों की भाषाओं का उपयोग करना।

2. शिक्षार्थियों को यथासंभव अधिक से अधिक भाषाएं सिखाना। 

3. शिक्षण अधिगम के लिए शास्त्रीय भाषाओं का उपयोग करना। 

4. नौकरियों के लिए अंग्रेज़ी भाषा और संस्कृति के लिए मातृभाषा सीखने के सक्षम बनाना।

Ans- 1 

3. किसी पाठ्य सामग्री से कोई विशिष्ट सूचना निकालने के उद्देश्य से उस पाठ्य सामग्री के किसी अंश को बारीकी और गहनता के साथ पढ़ने का कौशल कौन-सा अवबोधन कहलाता है?

1. आनुमानिक

2. वैश्विक

3. स्थानीय

4. लेनदेन

Ans- 3 

4. ‘बहु-बुद्धि के सिद्धान्त’ के संदर्भों में निम्नलिखित में कौन सी बुद्धि भाषा से संबंधित है?

1. प्रवाह सटीकता – बुद्धि 

2. भाषाई मौखिक बुद्धि

3. शब्दावली व्याकरण बुद्धि

4. दृश्यात्मक – स्थानिक बुद्धि

Ans- 2 

5. इनमें से कौन-से बहुभाषावाद के लाभ हो सकते हैं?

(i) समृद्ध शब्दावली और प्रभावशाली भाषण

(ii) अन्य संस्कृतियों के प्रति सहिष्णुता और सम्मान 

(iii) सीमित रोजगार के अवसर

(iv) पराभाषिक जागरूकता 

1. (i), (ii), (iii)

2. (ii), (iii)

3. (i), (ii)

4. (i), (ii), (iv)

Ans- 4

6. वायगोत्सकी के अनुसार, जब कोई बच्चा बच्ची भाषा की मदद से अपने स्वयं के कार्यों को निर्देशित करता है। करती है, लेकिन वह भाषा दूसरों के लिए श्रव्य नहीं है, उसके वाचन को क्या कहेंगे?

1. आंतरिक भाषण

2. निजी भाषण

3. सामाजिक भाषण

4. आत्मकेन्द्रित भाषण

Ans- 1

7. भाषाविज्ञान की कौन-सी शाखा संदर्भ में भाषा से जुड़ी है?

1. अर्थ विज्ञान

2. उपयोगिता विज्ञान

3. आकृति विज्ञान 

4. स्वर विज्ञान

Ans- 2 

8. शिशुओं में भाषा के विकास के संबंध में कथन (अ) और (ब) पर विचार करें। 

कथन (अ): शैशवावस्था से बच्चे की वाक् नली एक वयस्क मानव की तुलना में जानवर की तरह अधिक होती है। कथन (ब) : 6 से 12 महीनों के दौरान, एक बच्ची तरह-तरह के बबलाना और दोहराव वाले बबलाना में संलग्न है।

1. (अ) सही है, (ब) गलत है।

2. (अ) गलत है, (ब) सही है।

3. (अ) और (ब) दोनों सही हैं।

4. (अ) और (ब) दोनों गलत हैं।

Ans- 3 

9. एक बोली ‘मानक बोली’ का दर्जा पाने के लिए निम्नलिखित चरणों से गुजरती है –

1. चयन, संहिताकरण, उद्देश्य का निर्धारण

2. चयन, स्वीकृति, संहिताकरण और उद्देश्यों का निर्धारण

3. चयन, उद्देश्यों का निर्धारण, संहिताकरण और स्वीकृति 

4. चयन, स्वीकृति, संहिताकरण और उद्देश्यों का निर्धारण

Ans- 1

10. बोली के संबंध में कथन (अ) और (ब) पर विचार करें। 

कथन (अ): किसी देश के एक हिस्से में बोली जाने वाली विविध भाषाओं में से एक प्रकार जो क्षेत्रीय बोली के रूप में जानी जाती है।

कथन (ब) : एक समान शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले लोगों द्वारा विविध प्रकार की उपयोग की जाने वाली भाषा में से एक प्रकार की बोली के रूप में जानी जाती है।

1. (अ) सही है, (ब) गलत है।

2. (अ) गलत है, (ब) सही है। 

3. (अ) और (ब) दोनों सही हैं।

4. (अ) और (ब) दोनों गलत हैं।

Ans- 1 

11. पत्नी से : जल्दी करो, हमें देर हो जाएगी। 

सहकर्मी से : जाने का समय हो गया है, हमें बैठक के लिए देर हो जाएगी। 

वरिष्ठ नियोक्ता से : महोदय, शाम के 4 बज गए हैं और बैठक 4:15 बजे है, क्या अब हमें चलना नहीं चाहिए?

भाषण में इस भिन्नता को किस रूप में जाना जाता है?

1. शुद्धतावादी

2. स्तर भिन्नता

3. रजिस्टर

4. मुहावरेदार

Ans- 3 

12. समूह वाद-विवाद में भाग लेने के लिए भाषा शिक्षक एक शर्त रखता है कि समूह में चार विद्यार्थी कनिष्ठ वर्ग से तथा एक विद्यार्थी वरिष्ठ वर्ग से होना चाहिए जो आवश्यकता पड़ने पर कनिष्ठों की सहायता कर सके। समूह-निर्माण का यह विचार किसके सिद्धान्त पर आधारित है ? 

1. पियाजे का सिद्धान्त

2. वायगोत्सकी का सिद्धान्त

3. ब्लूमफ़ील्ड का सिद्धान्त

4. क्रैशन का सिद्धान्त

Ans- 2 

13. समूह प्रस्तुति के दौरान यदि किसी विद्यार्थी के द्वारा अनुचित व्यवहार प्रदर्शित किया जाता है, तब एक अध्यापक होने के नाते आप क्या करना चाहेंगे?

1. समूची कक्षा के सामने उस पर चिल्लाएँगे।

2. उससे बात करेंगे। 

3. उसे सभी के सामने बात करेंगे।

4. उसे कुछ नहीं कहेंगे और उसके स्व-अनुशासित होने की अपेक्षा करेंगे।

Ans- 2

14. मान्यताओं का वह समूह जो इस बात की व्याख्या करता है कि भाषा संरचनाओं या नियमों का समूह है, किस रूप में जाना जाता है?

1. संप्रेषणात्मक उपागम

2. अंतःक्रियात्मक उपागम

3. संरचनात्मक उपागम

4. निवेश उपागम

Ans- 3

15. संप्रेषणात्मक भाषा शिक्षण के संबंध में कथन (अ) और (ब) पर विचार करें।

कथन (अ): शिक्षक की भूमिका सामान्यत: वाचन के लिए मॉडल होने के बजाय एक संसाधक या मॉनिटर की है। कथन (ब) : शिक्षार्थियों को सीखने के व्यक्तिवादी उपागम के आधार पर कक्षा की गतिविधियों में भाग लेना पड़ता है।

1. (अ) सही, (ब) गलत है।

2. (अ) गलत, (ब) सही है।

3. (अ) और (ब) दोनों सही है।

4. (अ) और (ब) दोनों गलत है।

Ans- 1 

Read More:

CTET Exam 2023: सीटेट जनवरी 2023, EVS में पूछे जा रहे हैं अब ऐसे प्रश्न, डालें एक नजर

CTET 2022-23: जीन पियाजे व वाइगोत्सकी के सिद्धांत से, सीटेट परीक्षा में अब तक पूछे गए सवाल, यहां पढ़िए!

शिक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment