CTET Hindi Pedagogy: हिंदी भाषा शिक्षण के इन चुनिंदा सवालों से करें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की बेहतर तैयारी

Spread the love

CTET Hindi Pedagogy Question And Answer: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)  के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रही है जो कि 24 नवंबर तक रहेगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सीटेट परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जानी है देखा जाए तो अभ्यर्थियों के पास परीक्षा के लिए लगभग एक माह का समय शेष बचा हुआ ऐसे मे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि अपनी तैयारी एक कठोर रणनीति के अनुसार करें। अगर आप भी शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज के इस लेख में  महत्वपूर्ण टॉपिक हिंदी पेडागोजी से जुड़े संभावित सवाल शेयर किए है, जिनकी सहायता से आप परीक्षा में उच्चतम अंक हासिल कर सकेंगे। अतः इन सवालों को परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व एक अवश्य पढ़ें।

सीटेट परीक्षा में उत्तम अंक पाने के लिए, पढ़िए हिंदी भाषा शिक्षण के यह सवाल—CTET exam 2022 Hindi pedagogy important question and answer

Q.1 आकलन की प्रक्रिया में केवल बच्चे की क्षमता का आकलन नहीं होता है बल्कि शिक्षक की शिक्षा प्रक्रिया का भी आकलन होता है यह विचार

a. पूर्णत: सही है

b. अंशत: गलत है।

c. पूर्णतः गलत है

d. निराधार है।

Ans- a 

Q.2 इनमें से कौन-सा भाषा-आकलन में सबसे कम प्रभावी तरीका है?

a. कहानी कहना

b. कहानी लिखना

c. घटना वर्णन

d. श्रुतलेख

Ans- d

Q.3 रीमा ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली रितिका की भाषा क्षमता, भाषा-निष्पादन संबंधी क्रमिक प्रगति का ब्यौरा उसके अभिभावकों को दिया।

रीमा ने………….. के आधार पर यह जानकारी दी।

a. अवलोकन

b. पोर्टफोलियो

c. जांच सूची

d. लिखित परीक्षा

Ans- b

Q.4 प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा का आकलन करने का उद्देश्य है।

a. उसकी पठन क्षमता का आकलन

b. उसकी भाषा प्रयोग की क्षमता का आकलन

c. उसकी लेखन क्षमता का आकलन

d. उसकी बोलने की कुशलता का आकलन

Ans- b 

Q.5 ‘भाषा अर्जन क्षमता’ किसके साथ संबंधित है?

a. जीन पियाजे

b. चॉमस्की

c. बीएफ स्किनर

d. ब्रूनर

Ans- b 

Q.6 प्राथमिक स्तर पर पढ़ना सीखने में सबसे कम महत्वपूर्ण है।

a. अनुमान लगाना

b. संदर्भानुसार अर्थ

c. अक्षरों की पहचान

d. पढ़ने का उद्देश्य

Ans- c

Q.7 पहली कक्षा में ……….. भी लिखना के अंतर्गत आता है।

a. वाक्य लिखना

b. शब्द लिखना

c. अक्षर बनाना

d. चित्र बनाना

Ans- d 

Q.8 प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने में भाषा संबंधी कौन-सा संसाधन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

a. कंप्यूटर

b. बाल साहित्य

c. समाचार पत्र

d. टेलीविजन

Ans- b 

Q.9 हिंदी भाषा के मौखिक व्यवहार में, शब्दों के शुद्ध उच्चारण निर्भर करते हैं

a. बोलने में बल पर

b. बोलने के सुर पर

c. बोलने के अनुमान पर

d. इन सभी पर

Ans- d

Q.10 “भाषा शिक्षण का कार्य है- भाषा विषयक जटिल आदतों का निर्माण करना।” यह कथन किसका है?

a. किलपैट्रिक

b. एम. एस. कीन्स

c. गुरी

d. रॉबर्ट लाडो

Ans- d 

Q.11 बच्चे अपनी मातृभाषा का प्रयोग करते हुए हिंदी भाषा की कक्षा में अपनी बात कहते हैं, यह बात………. है।

a. स्वाभाविक

b. निंदनीय

c. विचारणीय

d. अनुचित

Ans- a 

Q.12 भाषा प्रयोग की कुशलता संभव है।

a. भाषा की पाठ्य पुस्तक पढ़ने से

b. अधिक से अधिक भाषा प्रयोग से

c. केवल भाषा सुनने से

d. केवल साहित्य पढ़ने से

Ans- b 

Q. 13 बहुभाषिकता हमारी पहचान भी है और हमारी………व………. का अभिन्न अंग भी ।

a. सभ्यता, संस्कृति

b. सभ्यता, साहित्य

c. संस्कृति, साहित्य

d. संस्कृति, चुनौतियां

Ans- a 

Q. 14 भाषा शिक्षण के दौरान गद्य शिक्षण की विधि क्या है।

a. अभिनय विधि

b. अर्थबोध विधि

c. खंडकाव्य विधि

d. नाटक विधि

Ans- b 

Q.15 भाषा शिक्षण के दौरान शुद्ध एवं स्पष्ट बोलने की योग्यता मिलती है।

a. कठिन निवारण द्वारा

b. विषय वस्तु विश्लेषण द्वारा

c. उच्चारण संशोधन द्वारा

d. वाचन द्वारा

Ans- d 

Q.16 प्राथमिक स्तर की पाठ्य पुस्तकों में कार्टून भाषण विज्ञापन आदि बच्चों के भाषा-क्षमता विकास में ……. हैं।

a. सहायक

b. बाधक

c. निरर्थक

d. अनुपयोगी

Ans- a 

Q.17 कई बार बच्चे जब स्कूल आते हैं तो दो या तीन भाषाओं को…….. और बोलने की क्षमता से लैस होते है | 

a. पढ़ने

b. लिखने

c. रटने

d. समझने

Ans- d

Q. 18 भाषा में आकलन करते समय आप किसे सबसे कम महत्व देंगे?

a. परिचर्चा

b. सृजनात्मक लेखन

c. प्रश्नों के उत्तर लिखना

d. प्रश्नों का निर्माण करना

Ans- d

Q.19 पांचवी कक्षा की सुहानी पाँचो किन्हें आँखें, दोनों आदि शब्द लिखती है। आप सुहानी के लेखन क्षमता के बारे में क्या कहेंगे?

a. वह अनुनासिक चिन्ह का प्रयोग बिल्कुल नहीं जानती।

b. वह अनुनासिक चिन्ह के प्रयोग के प्रति सजग है।

c. वह अनुनासिक चिन्ह के प्रयोग के प्रति लापरवाह है।

d. वह अनुनासिक चिन्ह के नियम का अति सामान्यकरण करती है।

Ans- d 

Q.20 किसी विषय को सीखने का मतलब है उसकी …………. को सीखना, उसकी ………..को सीखना ।

a. अवधारणाओं, विषय-वस्तु

b. विषय-वस्तु, उपयोग

c. अवधारणाओं, शब्दावली

d. शब्दावली, विषय

Ans-  a 

Q.21 किस विधा के शिक्षण के समय आप मौन-पठन को महत्व देंगे?

a. कविता

b. एकांकी

c. निबंध

d. संवादात्मक कहानी

Ans- c

Q.22 विद्यालय में भाषा शिक्षण के लिए कोई कार्यक्रम शुरू करते समय सबसे महत्वपूर्ण है।

a. बच्चे की लिखित क्षमता को पहचानना

b. बच्चे की सहज भाषीय क्षमता को पहचानना

c. बच्चे की सहज मौखिक अभिव्यक्ति को पहचानना

d. बच्चे की पठन क्षमता को पहचानना

Ans- b 

Q.23 संरचनात्मक पद्धति में कौन से कार्य को भाषा शिक्षण का आधार बनाया जाना चाहिए?

a. मौखिक

b. लिखित

c. प्रयोगात्मक

d. रचनात्मक

Ans- a

Q.24 बच्चों के लिखित कार्य के आकलन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

a. वर्तनी

b. वाक्य विन्यास

c. तत्सम शब्दों का प्रयोग

d. अभिव्यक्ति विचार

Ans- d

Q. 25 भाषा शिक्षण के दौरान अध्यापक द्वारा कक्षा में किए गए वैयक्तिक वाचन को कहते हैं।

a. सामूहिक वाचन

b. आदर्श वाचन

c. अनुकरण वाचन

d. सस्वर वाचन

Ans- b

Read more:

CTET Hindi Mock Test: हिंदी भाषा शिक्षण के बेहद महत्वपूर्ण सवाल, जो आगामी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाएंगे, अभी पढ़े

CTET 2022 Hindi Language Previous Year MCQ: पिछली सीटेट परीक्षा में पूछे गए ‘हिंदी भाषा’ के महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़ें

यहां हमने सीटेट परीक्षा में ‘हिंदी भाषा’ से (CTET Hindi Pedagogy Question And Answer) विगत वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।

Join us on Telegram – Click Here 
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment