Hindi Sahitya Prashn Uttar: हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जाते है!

Spread the love

Hindi Sahitya Prashn Uttar (हिंदी साहित्य)

1. हिंदी का प्रारंभ 993 ई. से मानते हैं? 

(अ) रामचंद्र शुक्ल

(ब) सुधीश पचौरी

(स) पुरुषोत्तम अग्रवाल

(द) रामदरश मिश्र

 उत्तर: (अ) 

2. ‘हिंदी साहित्य का उद्भव और विकास’ किसकी पुस्तक है? 

(अ) रामचंद्र शुक्ल

(ब) विश्वनाथ त्रिपाठी

(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(द) विश्वनाथप्रसाद तिवारी 

उत्तर: (स) 

3. प्रथम काल का नामकरण ‘आदिकाल’ किसने किया।

 (अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(ब) विश्वनाथ त्रिपाठी

(स) रामचंद्र शुक्ल

(द) विश्वनाथप्रसाद तिवारी

उत्तर: (अ)

4. दसवीं से चौदहवीं शताब्दी तक आदिकाल मानते हैं?

 (अ) रामचंद्र शुक्ल

(ब) परशुराम चतुर्वेदी

(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(द) श्यामसुंदर दास

 उत्तर: (स) 

5. ‘उत्तर अपभ्रंश ही पुरानी हिंदी है’—यह किसका मत है?

 (अ) रामचंद्र शुक्ल

(ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(स) विजयदेवनारायण साही

(द) चंद्रधर शर्मा गुलेरी 

उत्तर: (द)

6. वास्तविक हिंदी की शुरुआत भक्तिकाल से मानते हैं?

 (अ) रामचंद्र शुक्ल

(ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(स) रामविलास शर्मा

(द) अजय तिवारी

 उत्तर: (ब)

7. आठवीं से बारहवीं शताब्दी तक आदिकाल मानते हैं?

 (अ) राहुल सांकृत्यायन

(ब) विजयदेवनारायण साही

(स) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ 

(द) नरेंद्र मोहन

उत्तर: (अ) 

 8. हिंदी के प्रारंभिक काल को सिद्ध-सामंत युग किसने कहा?

 (अ) राहुल सांकृत्यायन

(ब) माताप्रसाद गुप्त

(स) वासुदेव सिंह

(द) पीतांबरदत्त बड़थ्वाल

 उत्तर: (अ) 

9. आदिकाल की आरंभिक सीमा 643 ई. और अंतिम सीमा 1400 ई. मानते हैं?

 (अ) हरिऔध

(ब) साही

(स) ग्रियर्सन

(द) अज्ञेय 

उत्तर: (स) 

10. 1529 ई. को आदिकाल की अंतिम सीमा मानते हैं?

 (अ) रामचंद्र शुक्ल

(ब) मिश्र बंधु

(स) विजयदेवनारायण साही

(द) हजारीप्रसाद द्विवेदी 

उत्तर: (ब) 

11. 1318 ई. को आदिकाल की अंतिम सीमा मानते हैं?

 (अ) रामचंद्र शुक्ल

(ब) महावीरप्रसाद द्विवेदी

(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(द) रामविलास शर्मा

 उत्तर: (अ)

12. आचार्य शुक्ल किस आधार पर आदिकालीन जैन साहित्य को हिंदी की परिधि से बाहर मानते हैं? 

(अ) धार्मिक-साहित्य के आधार पर 

(ब) अशुद्ध प्रयोगों के आधार पर

(स) काव्यशास्त्रीय आधार पर

(द) संवेदन शून्यता के आधार पर 

उत्तर: (अ) 

13. अंतर्द्वंद्वग्रस्त मानवीय भावों की जटिलता के सूक्ष्म मनोवैज्ञानिक विश्लेषण के लिए आदिकाल में किस साहित्य को पहचाना जाता है? 

(अ) नाथ कवियों का साहित्य

(ब) सिद्ध कवियों का साहित्य

(स) जैन कवियों का साहित्य

(द) रासो साहित्य

उत्तर: (स) 

 14. रासो साहित्य किस काल की साहित्यिक प्रवृत्ति है?

 (अ) रीतिकालीन

(ब) आदिकालीन

(स) आधुनिक युगीन

(द) भक्तिकालीन 

उत्तर: (ब) 

15. भाट और चारण कवियों ने किस साहित्य की रचना की है?

 (अ) कृष्ण काव्य

(ब) भक्ति साहित्य

(स) रीतिकाव्य

(द) रासो-साहित्य 

उत्तर: (द) 

Hindi Sahitya Online Mock Test: Click Here

 16. रास-काव्य में जीवन के विभिन्न अनुभवों की व्याप्ति है जबकि रासो काव्य-परंपरा में किन पक्षों का चित्रण है?

(अ) प्रेम और युद्ध

(ब) शास्त्र और रीति

(स) भक्ति और मोक्ष

(द) तर्क और विमर्श 

उत्तर: (अ) 

 17. रासो साहित्य किस समाज की उपज है?

 (अ) सामंती समाज

(ब) संत समाज

(स) ब्रह्म समाज

(द) भक्ति समाज

 उत्तर: (अ) 

 18. आदिकालीन लोककंठ में बसनेवाली वीर गीति-परंपरा की दो रचनाएँ हैं?

 (अ) परमाल रासो-बीसलदेव रासो

 (ब) पृथ्वीराज रासो-हमीर रासो

(स) विजयपाल रासो-खुम्माण रासो

(द) कीर्तिपताका-कीर्तिलता 

उत्तर: (अ) 

19. ऐतिहासिक प्रक्रिया के आधार पर ग्रियर्सन ने आदिकाल का नामकरण किया?

(अ) चारणकाल

(ब) वीरकाल

(स) सिद्धकाल

(द) भक्तिकाल 

उत्तर: (अ) 

20. वास्तविक देशभाषा काव्य कहलानेवाली आदिकालीन लोक-साहित्य रचनाओं के मुलतान, अवध, राजस्थान और मिथिला के अतिरिक्त कौन-सा केंद्र था? 

(अ) सिंध

(ब) मध्य प्रदेश

(स) दिल्ली

(द) हिमाचल प्रदेश

 उत्तर: (स) 

21. मिश्रबंधुओं ने आदिकाल का नाम रखा?

 (अ) वीरकाल

(ब) प्रारंभिक काल

(स) सिद्धकाल

(द) चारण काल 

उत्तर: (ब) 

22. साहित्य के प्रथमकाल को वीरगाथा काल किसने कहा? 

(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(ब) महावीरप्रसाद द्विवेदी

(स) रामचंद्र शुक्ल

(द) परमानंद श्रीवास्तव 

उत्तर: (स) 

 23. आचार्य शुक्ल ने किस आधार पर प्रथम काल को ‘वीरगाथा काल’ कहा?

 (अ) ऐतिहासिक सामाजिक वास्तविकता के आधार पर

(ब) कल्पना के आधार पर

(स) मिश्र बंधुओं के आधार पर

(द) ग्रियर्सन के आधार पर

 उत्तर: (अ) 

 24. ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ का लेखक कौन है? 

(अ) रामचंद्र शुक्ल

(ब) डॉ. रामकुमार वर्मा

(स) रामचंद्र वर्मा

(द) डॉ. रामचंद्र तिवारी

 उत्तर: (ब) 

 25. हिंदी साहित्य के प्रथमकाल को ‘संधिकाल एवं चारणकाल’ किसने कहा? 

(अ) डॉ. रामकुमार वर्मा

(ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(स) रामचंद्र शुक्ल

(द) मिश्र बंधु

 उत्तर: (अ)

इस पोस्ट में हिंदी साहित्य से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर (Hindi Sahitya Prashn Uttar) का अध्ययन हमने किया। ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज से भी जुड़ सकते हैं।

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

Related Articles :


Spread the love

Leave a Comment