REET Mains Exam History Question: भारत के प्राचीन इतिहास से जुड़े बेहद रोचक सवाल, जो मुख्य परीक्षा में बेहद काम आएंगे, अभी पढ़े

Spread the love

REET LEVEL 1st MAINS Exam 2022 History MCQ: राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को हाल ही में आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी होने का इंतजार है इस परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी आने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकेंगे बोर्ड के द्वारा मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी किया जा चुका है ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां सिलेबस के अनुसार एक रणनीति के तहत शुरू कर देनी चाहिए ताकि बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल की जा सके. आज के इस आर्टिकल में हम level-1 में ‘इतिहास’ से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवाल आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं. जिनका अभ्यास आपको जरूर करना चाहिए.

रीट मुख्य परीक्षा (लेवल -1) में पूछे जाएंगे, इतिहास पर आधारित कुछ ऐसे सवाल, अभी देखें—history practice question and answer for REET mains exam 2022-23

Q.1- रंगमहल से संबंधित निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है –

A यह हनुमानगढ़ जिले में स्थित है

B यहां के उत्खननकर्ता एक स्वीडिश है

C यहां से गुरु शिष्य की मूर्ति मिली है 

D. यहां से प्राप्त मूर्ति शुंगकालीन है

Ans- D

Q.2- राणा कुंभा द्वारा रचित संगीतराज पुस्तक के कितने भाग हैं –

A. 4

B. 5

C. 7

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans- B

Q.3- बैराठ / भानू से संबंधित निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है –

A. यहां 1936 में उत्खनन कार्य आरंभ हुआ

B. भाब्रू लेख में अशोक स्वयं को मगध का राजा कहता है 

C. भाब्रू अभिलेख से अशोक के बौद्ध होने की पुष्टि होती है 

D. डीआर भंडारकर के निर्देशन में बैरठ मे उत्खनन कार्य संपन्न हुआन 

Ans- D

Q. 4- बिजोलिया शिलालेख से संबंधित निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है –

A. यह लेख भीलवाड़ा जिले से प्राप्त होता है 

B. यह लेख 1170 ईसवी का है 

C. इसमें प्रतिहार शासकों की वंशावली दी गई है 

D. इस लेख के रचयिता गुणभद्र माने जाते हैं।

Ans- C

Q.5- निम्नलिखित में सही सुमेलित नहीं है –

A जोधपुर – गधिया

B जयपुर – स्वरूपशाही

C जैसलमेर- मोहम्मदशाही 

D बूंदी – कटार शाही

Ans- B

Q.6- निम्नलिखित में से किसमें किसानों से वसूल की जा रही लाग बाग का वर्णन है –

A. आहड़ ताम्रपत्र

B. खेरोदा ताम्रपत्र

C. चिकली ताम्रपत्र

D. कीटखेड़ी ताम्रपत्र

Ans- C

Q.7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. कर्नल जेम्स टॉड ने एनल्स एंड एंटीविटीज ऑफ राजस्थान नामक पुस्तक लिखी 

2. कर्नल जेम्स टॉड की उपर्युक्त पुस्तक का दूसरा नाम द अर्ली चौहान डायनेस्टीज भी है

A. केवल एक सही है 

B. केवल दो सही है।

C. दोनों सही हैं

D. दोनों गलत है 

Ans- A

Q.8. निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है –

A. शिवि जनपद वर्तमान चित्तौड़गढ़ में विस्तृत था 

B. शिवि जनपद का उल्लेख महाभाष्य में मिलता है 

C. कुमारनामी नामक शासक शिवि जनपद से संबंधित था 

D. शिवि जनपद की राजधानी माध्यमिका थी

Ans- C

Q.9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. वीर विनोद नामक पुस्तक के लेखक महाकवि श्यामल दास हैं

2. वीर विनोद नामक पुस्तक से उदयपुर के शासकों के विषय में जानकारी प्राप्त होती है

A. केवल एक सही है।

B. केवल दो सही है

C. दोनों सही है

D. दोनों गलत है

Ans- C

Q.10- निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है –

A भारत के प्राचीनतम सिक्के राजस्थान से प्राप्त हुए हैं 

B भारत के प्राचीनतम सिक्कों को कर्षापण भी कहा जाता है

C भारत के प्राचीनतम सिक्के चांदी के हैं 

D बयाना से समुद्रगुप्त के सिक्के प्राप्त हुए हैं

Ans- D

Q.11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1- आहड़ को ताम्र सभ्यताओं की जननी कहा जाता है

2- आहड़ के उत्खननकर्ता बी आर मीणा है

A केवल एक सही है। 

B केवल दो सही है।

C दोनों सही है

D दोनों गलत है।

Ans- D 

Q-12- हुएनसांग के अनुसार बैरठ में कितने बौद्ध मठ थे –

A. S

B. 7

C. 8

D. 10

Ans- C

Q-13- कणसवा शिवालय अभिलेख से संबंधित  निम्नलिखित कथनों में सत्य कथन है  –

A. यह लेख उदयपुर से प्राप्त हुआ है

B. यह लेख 238 ईसवी का है 

C. यह लेख मौखरी शासकों से संबंधित है 

D. इस लेख में धवल नामक शासक का उल्लेख मिलता है

Ans- D

Q-14- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1- नोह से यक्ष की मूर्ति प्राप्त हुई है 

2- यह मूर्ति कुषाण कालीन है

A. केवल एक सही है

B. केवल दो सही है।

C. दोनों सही हैं

D. दोनों गलत है 

Ans- A

Q- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. राजस्थान में प्रथम विजय स्तंभ के निर्माण का श्रेय समुद्रगुप्त को है 

2- बयाना से समुद्रगुप्त के सिक्के प्राप्त हुए हैं

A. केवल एक सही है 

B. केवल दो सही है।

C. दोनों सही हैं

D. दोनों गलत है

Ans- A 

Read more

REET Mains Exam 2022: शिक्षण विधियों से जुड़े 15 ऐसे सवाल जो रीट मुख्य परीक्षा में आपका, स्कोर बढ़ाएंगे

REET MAINS Exam: राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे जाएँगे राजस्थानी ‘लोक नृत्य’ से जुड़े ऐसें सवाल, अभी पढ़ें

यहां हमने रीट मुख्य परीक्षा में  इतिहास से पूछे जाने वाले (REET LEVEL 1st MAINS Exam 2022 History MCQ) के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट मुख्य परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment