CTET 2022: सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो, पिछले वर्षो में पूछे गए ‘जीन पियाजे’ के सिद्धांत के इन सवालों को, जरूर पढ़ लें

Spread the love

CTET Jean Piaget Theory Previous Year MCQ: दिसंबर में आयोजित होने वाली  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक माने जाने वाली परीक्षा है। जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को देश के केंद्रीय विद्यालय जैसे- नवोदय, KVS,NVS, आर्मी पब्लिक स्कूल आदि केंद्र सरकार के अधीन विद्यालयों में शिक्षक बनने का मौका मिलता है, परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के पास 2 माह का समय शेष बचा हुआ है, अतः अभ्यर्थियों को अपना समय न गवाते हुए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 

इसी संदर्भ में हमने इस लेख में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऐसे सवालों (CTET Jean Piaget Theory Previous Year MCQ) को शेयर किया है जो पिछले वर्ष केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, यदि आप भी दिसंबर में होने वाली सीटेट परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां दिए गए सवालों को आप को एक बार जरुर पढ़ लेना चाहिए। 

पिछले वर्षो में पूछे गए जीन पियाजे के सिद्धांत पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—Jean piaget theory previous year MCQ question for CTET exam 2022 paper 1 and Paper 2

1. जीन पियाजे के अनुसार बच्चे द्वारा संरक्षण संबंधी समस्याओं का समाधान निकालने की योग्यता तार्किकता के किन आधारभूत पहलुओं पर निर्भर करती है?

1. केंद्रीकरण एवं प्रतिवर्तीयता

2. क्षतिपूर्ति एवं वर्गीकरण 

3. विकेन्द्रीकरण एवं प्रतिवर्तीयता

4. सकर्मक अनुमान एवं क्रमबद्धता

Ans- 3 

2. एक पांच वर्षीय बच्चे को 16 फूलों के चित्र दिखाए जाते हैं, जिनमें से 4 लाल और 12 नीले रंग के होते हैं।

जब बच्चे से पूछा जाता है कि क्या नीले फूल अधिक हैं या कुल फूल अधिक हैं, तो बच्चा उत्तर देता है कि नीले फूल अधिक हैं। जीन पियाजे के अनुसार इसका अभिप्राय है, कि बच्चा अभी ……..  दक्षता हासिल नहीं कर पाया है।

1. क्रमबद्धता

2. श्रेणीबद्ध वर्गीकरण

3. सकर्मक अनुमान

4. प्रतिज्ञप्ति चिंतन

Ans- 2 

3. समायोजन घटित होता है, जब –

1. बच्चे अपने अनुभवों को वर्तमान स्कीमाओं में सम्मिलित करने के लिए उनका रूपांतरण करते हैं। 

2. बच्चे अपने वर्तमान स्कीमाओं में परिवर्तन करके नए अनुभवों के अभिप्राय को समझते हैं।

3. बच्चे अपने स्कीमाओं को असंबद्धित खण्डों में बाँट देते हैं। 

4. बच्चे अपने मूर्त अनुभवों की जगह अमूर्त विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

Ans- 2 

4. राघव एक झाड़ू पर इस तरह से चढ़ने का अभिनय करता है मानो वह किसी घोड़े पर सवारी कर रहा हो उसकी यह क्षमता कहलाती है

1. सांकेतिक प्रस्तुतीकरण

2. आत्मकेन्द्रियवाद

3. संरक्षण

4. क्रमबद्धता

Ans- 1 

5. संज्ञानात्मक विकास के किस चरण में बच्चे एक-दूसरे के साथ खेल संबंधी विचार साझा करते हैं, और इस समझ को कि संकेत वस्तुओं को दर्शाते हैं, सुदृढ़ करते हैं, लेकिन संरक्षण करने में असक्षम होते हैं।

1. संवेदी पेशीय अवस्था

2. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

3 पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

4. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

Ans- 3 

6. अपने लंबे मगर कम चौड़े गिलास में नींबू पानी के स्तर की ओर इशारा करते हुए सारा अपनी बहन को चिढ़ाती है कि उनके पिताजी ने उसे ज्यादा नींबू पानी दिया है। उसकी बहन किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देती है क्योंकि उसने अपने पिता को उसके गिलास से सारा के गिलास में नींबू पानी डालते हुए देखा है और वह जानती है कि दोनों गिलासों में नीबू पानी की मात्रा एक समान है। इस संदर्भ में सारा क्या प्रदर्शित करती है।

1. केन्द्रीकरण

2. वर्ग समावेशन

3. क्रमबद्धता

4. जीववाद

Ans- 1 

7. पियाजे के अनुसार विकास के कि काल में बालक वस्तुओं के लिए प्रतीकों का इस्तेमाल करने लगते है। और तार्किक मानसिक समझ उभरने लगती है

1. पूर्व संक्रियात्मक काल 

2. मूर्त संक्रियात्मक काल

3. उत्तर संक्रियात्मक काल

4. औपचारिक संक्रियात्मक काल

Ans- 1 

8. एक छः वर्षीय बालिका सोचती है कि लंबे गिलास में छोटे और चौड़े बर्तन से अधिक पानी आता है यद्यपि उसकी आँखों के सामने ही पानी एक बर्तन से दूसरे बर्तन में पलटा गया है। पियाजे के अनुसार बालिका की यह सोच किस योग्यता की कमी के कारण है?

1. क्रमबद्धता की योग्यता

2. सोपान क्रमिक वर्गीकरण योग्यता

3. अकेन्द्रीयता

4. आनुपातिक तर्क की योग्यता

Ans- 3 

9. किस अवस्था में बच्चे लाक्षिणक कार्य करना प्रारंभ कर देते हैं और उनमें भाषा कौशल तेजी से विकसित होता है?

1. अमूर्त-संक्रियात्मक

2. मूर्त-संक्रियात्मक

3. पूर्व-संक्रियात्मक

4. संवेदीगामक पेशीय

Ans- 3

10. सीता का साईकिल चलाने के पूर्व अनुभव के आधार पर स्कूटर चलाने के तरीकों में बदलाव करना क्या कहलाएगा?

1. समावेशन

2. संतुलन / साम्यधारणा

3. समायोजन

4. असंतुलन असाम्यधारण

Ans- 3

11. पियाजे के सिद्धान्तों पर आधारित एक रचनावादी कक्षा में बच्चे किस तरह से सीखते हैं

1. बड़ों को अनुसरण करके सीखते हैं।

2. बड़ों द्वारा दी गई व्याख्याओं से सीखते हैं।

3. पुरस्कार के लिए प्रयास से सीखते हैं। 

4. स्वतः स्फूर्त गतिविधियों से सीखते हैं।

Ans- 4 

12. जीन पियाजे के सिद्धांत में, क्रमबद्धता किस संदर्भ में प्रयोग हुआ है – 

1. वस्तुओं को किसी एक आयाम जैसे – ‘लंबाई पर आधारित क्रम देना

2. दूसरों का परिपेक्ष लेने की क्षमता 

3. चिन्तन का वर्णनात्मक रूप, जैसा कहानी कथन में होता है

4. स्थानों, जैसे अपने विद्यालय का स्थानकीय मानचित्रण करने की क्षमता

Ans- 1 

13. किस स्तर पर बच्चों में अपने आस-पास की दुनिया के बारे में एक जीववादी दृष्टिकोण होता है और वे मानते हैं कि पेड़-पौधों और चलते हुए बादलों और लुढ़कते पत्थरों की संथाएँ और इरादे हो सकते हैं?

1. संवेदी चालक अवस्था 

2. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

4. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

Ans- 2 

14. पियाजे द्वारा अधिगम को सुगम बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन से कारक महत्वपूर्ण माने जाते हैं?

(i) शिक्षक की गतिशीलता

(II) विविध सामग्रियों का प्रावधान

(III) मध्य स्तरीय नवीन अनुभव प्रदान करना

(iv) सकारात्मक और नकारात्मक पुनर्बलन सुनिश्चित करना

1. (i) (iv)

2. (i) (ii) (iii)

3. (ii) (iii) (iv)

4. (i) (II) (III) (iv)

Ans- 2 

15. पाँच वर्षीय नसीमा को यह लगता है कि चिकनी मिट्टी के गोले को यदि दबा कर एक साँप के रूप में परिवर्तित करें तो चिकनी मिट्टी बढ़ जाती है।

जीन पियाजे के अनुसार उसकी इस सोच के पीछे कौन-सा तर्क है?

1. जीववाद

2. केन्द्रीयता

3. परिकल्पित निगमनात्मक

4. संक्रमक परिणाम निकलना

Ans- 2 

Read more:

CTET News Update: सीटीईटी सर्टिफ़िकेट से जुड़ा अहम नोटिस जारी, पढ़ें पूरी जानकारी

CTET 2022 Notification Delay: सीटेट परीक्षा के नोटिफ़िकेशन में आखिर क्यूँ हो रही है देरी, क्या ऑफलाइन होगी परीक्षा?

यहा हमने CTET परीक्षा के लिए CTET Hindi Pedagogy Practice Question Answer का अध्ययन किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment