Jivan Kaushal Important Questions For UPTET,CTET & All TET Exams

Spread the love

Jivan Kaushal Important Questions

इस पोस्ट में हम आपके लिए जीवन कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Jivan Kaushal Important Questions) लेकर आए हैं। जैसा की आप सभी को पता होगा कि TET परीक्षा में इस टॉपिक से भी प्रश्न पूछे जाते हैं।  इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके साथ ही यह पोस्ट शेयर कर रहे हैं।  इसमें लगभग 50 प्रश्न है जो कि जीवन कौशल (Jivan Kaushal )

से संबंधित है।  आशा है यह आप सभी के लिए उपयोगी साबित होंगे। 

Jivan Kaushal important questions (जीवन कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण  प्रश्न उत्तर)

प्रश्न1  इंग्लैंड की किस शिक्षा दार्शनिक ने वैयाक्तिकता को जीवन का आदर्श बताया है ?

उत्तर-  टी .पी नन

प्रश्न2  शिक्षा में ” सामाजिक दक्षता” का उद्देश्य किसने दिया है?

 उत्तर-  जॉन डीवी ने

 प्रश्न3  राष्ट्रीय चेतना का विकास किसके द्वारा होता है?

उत्तर-  शिक्षा द्वारा

 प्रश्न4  प्रबंधन को जीवन रक्त किसने कहा है?

 उत्तर-  ड्रकर ने

 प्रश्न5  शिक्षक का व्यवहार छात्रों के प्रति कैसा होना चाहिए?

 उत्तर-  सहानुभूति पूर्ण

 प्रश्न6   अभिवृत्ति का सामान्य अर्थ क्या है?

 उत्तर-  सोचने की क्षमता

 प्रश्न7  बालक का सामाजिकरण सबसे पहले कौन करता है?

 उत्तर-  परिवार

 प्रश्न8  राज्य की सर्वोच्च सत्ता को क्या कहा जाता है?

 उत्तर-  प्रभुसत्ता

 प्रश्न9  विद्यालय किस प्रकार का वातावरण निर्माण करता है?

 उत्तर-  विशिष्ट वातावरण

 प्रश्न10  क्षेत्र के आधार पर स्थानीय संस्थाएं कितने प्रकार की होती है?

 उत्तर-  दो प्रकार की

  प्रश्न11 ” आदर्श नागरिकता सिद्धांत” किस प्रणाली से संबंधित है?

 उत्तर-  बेसिक शिक्षा प्रणाली

 प्रश्न12 ” बेसिक शिक्षा बच्चों को चाहे वे  नगरों के हो या ग्रामों के, भारत की समस्त सर्वोत्तम और स्थाई बातों से संबंधित करती है” यह कथन किसका है?

 उत्तर-  महात्मा गांधी का

 प्रश्न13  बेसिक शिक्षा में किस समस्या पर विशेष ध्यान दिया गया है?

 उत्तर- जीविकोपार्जन की समस्या

प्रश्न14  बेसिक शिक्षा प्रणाली की रूपरेखा निर्माण के लिए गठित समिति की अध्यक्षता किसने की थी?

 उत्तर-  डॉ जाकिर हुसैन ने

 प्रश्न15  गांधी जी ने शिक्षा के किस विषय को महत्व दिया था?

 उत्तर-  हस्तशिल्प को

 प्रश्न16  देश एवं समाज के हित के लिए किस प्रकार के व्यक्तियों को शिक्षित करना आवश्यक है?

 उत्तर-  प्रौढ़ व्यक्तियों को

 प्रश्न17 ” अखिल भारतीय प्रौढ़ शिक्षा परिषद”  की स्थापना कब हुई थी?

 उत्तर-  1940 ई में

ये भी जाने : जीवन कौशल प्रबंधन एवं अभिवृत्ति notes

 प्रश्न18   संवेगो को जानने का सर्वोत्तम ढंग या उपाय क्या है ?

उत्तर-  मुखाभिव्यक्ति

 प्रश्न19  मैकडूगल ने कितने प्रकार की मूल प्रवृत्तियां बताई हैं?

उत्तर- 14 

 प्रश्न20  सहानुभूति के कितने प्रकार होते हैं?

 उत्तर-  दो

ये भी जाने :शिक्षण विधियाँ एवं उनके प्रतिपादक/मनोविज्ञान की विधियां,सिद्धांत: ( Downoad pdf)

 प्रश्न21  “सहानुभूति दूसरों की संवेदना और संवेग को केवल देख लेने पर अनुभव करने की एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है। ”  यह परिभाषा किसकी है?

 उत्तर-    ड्रीवर की

 प्रश्न22  प्रेरणा को कितने वर्गों में विभक्त किया गया है?

 उत्तर-  दो

 प्रश्न23  “प्रेरणा, कार्य को प्रारंभ करने, जारी रखने और नियंत्रित रखने की प्रक्रिया है। ”  यह कथन किसका है?

 उत्तर-  गुड महोदय का

 प्रश्न24 प्रेरणा छात्रों में किस भावना को उत्पन्न करती है?

 उत्तर-  अनुशासन की भावना

 प्रश्न25  व्यक्ति के समस्त व्यवहार के पीछे निहित कारक को क्या कहते हैं?

 उत्तर-  प्रेरणा

 प्रश्न26  कोई एक जन्मजात प्रेरक लिखिए?

 उत्तर-  भूख

 प्रश्न27 ” जब एक नई आदत दृढ़ ना हो जाए उसकी अपवाद ना आने दो”  यह कथन किसका है?

 उत्तर-   जेम्स

 प्रश्न28  जब कोई ऐच्छिक कार्य बार-बार किया जाता है, तो उसे क्या कहते हैं?

 उत्तर-  आदत

 प्रश्न29  होरेस एवं मैन के अनुसार  दंड का उद्देश्य क्या है?

 उत्तर-  बुराई को रोकना

 प्रश्न30  अध्यापक द्वारा किसी छात्र की गई प्रशंसा को क्या माना  गया है?

 उत्तर-  पुरस्कार

 प्रश्न31 ” पुरस्कार वांछित कार्य के साथ सुखद आश्चर्य स्थापित करने का साधन है।”  यह कथन किसका है?

 उत्तर-   हरलॉक का

 प्रश्न32  मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति किन परिस्थितियों में समायोजित हो जाता है?

 उत्तर-  नवीन परिस्थितियों में

 प्रश्न33  विद्यालय के संदर्भ में दंड कितने प्रकार का होता है?

 उत्तर-  दो प्रकार का  पहला शारीरिक एवं दूसरा आर्थिक

  प्रश्न34  अभिप्रेरणा का मनोविश्लेषण सिद्धांत किसने दिया?

 उत्तर-  सिगमंड फ्रायड ने

 प्रश्न35  अभिप्रेरणा के कितने घटक होते हैं?

 उत्तर-  चार घटक

 प्रश्न36  अभिवृत्ति के कितने घटक होते हैं?

 उत्तर-  तीन

 प्रश्न37  परामर्श प्रदान करने की कितनी विधियां है?

 उत्तर-  दो

 प्रश्न38  अवांछनीय व्यवहार को दूर करने का साधन क्या है?

 उत्तर-  दंड

 प्रश्न39  मानव जीवन का आधार क्या है?

 उत्तर-  व्यवसाय

 प्रश्न40  प्रधानाचार्य द्वारा की गई किसी बालक की सार्वजनिक प्रशंसा को  आप किस वर्ग में रखेंगे?

 उत्तर-  पुरस्कार

 प्रश्न41 ” मूल्य वह है जो मानव इच्छाओं की  तुष्टि कर सके” यह कथन किसका है?

 उत्तर-  अर्बन का

 प्रश्न42  धर्मनिरपेक्ष का मूल अर्थ क्या है?

 उत्तर-  धर्म से स्वतंत्र

ये भी जाने : संस्कृत के कवि और उनकी रचनाएँ pdf download

 प्रश्न43 ” सभी शिक्षाओं का उद्देश्य मानव निर्माण है।  मानव शब्द मानवीय गुणों का घोतक है” यह कथन किसका है?

 उत्तर-  स्वामी विवेकानंद का

 प्रश्न44  कारखानों आदि में बच्चों को नौकर रखने पर किस अनुच्छेद के अनुसार रोक लगाई गई है?

 उत्तर-  अनुच्छेद 24 के अनुसार

 प्रश्न45  राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम कब पारित हुआ ?

उत्तर-  25 अगस्त 2005 को

प्रश्न46  अभिवृत्ति का सर्वप्रथम मापन किसने किया?

 उत्तर-   थ्रस्टर्न 

प्रश्न47 थ्रस्टर्न ने  अभिवृत्ति का मापन करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया?

 उत्तर-  युग तुलनात्मक विधि

 प्रश्न48  दंड का प्रमुख सिद्धांत क्या है?

 उत्तर-  प्रतिकार्थक सिद्धांत

 प्रश्न49  विभिन्न राष्ट्रों के मध्य संबंध और अच्छी भावना क्या कहलाता है?

 उत्तर-  अंतरराष्ट्रीय सद्भावना

 प्रश्न50  “Nationalism and government” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

 उत्तर-  जिमर्न

 दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना (Jivan Kaushal Important Questions ) जीवन कौशल के महत्वपूर्ण प्रश्न ऐसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं । आगामी सभी परीक्षाओं हेतु आप सभी अभ्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं!!! 

1. बाल विकास एवं शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांत Click  Here
2. शिक्षण विधियाँ एवं उनके प्रतिपादक/मनोविज्ञान की विधियां,सिद्धांत Click  Here
3. मनोविज्ञान की प्रमुख शाखाएं एवं संप्रदाय Click  Here
4. बुद्धि के सिद्धांत  Click  Here
5. Child Development: Important Definitions Click  Here
6. समावेशी शिक्षा Notes Click  Here
7. अधिगम  की परिभाषाएं एवं सिद्धांत Click  Here
8. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र Click  Here
9. शिक्षण कौशल के नोट्स Click  Here
10. मूल्यांकन एवं मापन प्रश्न और परिभाषाएं Click  Here
11. आकलन तथा मूल्यांकन नोट्स Click Here
12. संप्रेषण की परिभाषाएं Click Here
Science Pedagogy Notes Click Here
Hindi Pedagogy Notes Click Here
EVS Pedagogy Notes Click Here
Maths Pedagogy Notes Click Here

 [To Get latest Study Notes  Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here


Spread the love

Leave a Comment