CTET Online Exam 2022: कुछ ही सप्ताह बाद शुरू होगी सीटेट परीक्षा, पूछे जाएंगे ‘कोहलवर्ग और वाइगोत्सकी’ से जुड़े ये सवाल, अभी पढ़े

Spread the love

Kohlberg and Vygotsky Theory Expected MCQ: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां शुरू कर देना चाहिए क्योंकि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब सीबीएसई के द्वारा जल्द ही परीक्षा के आयोजन की तिथि जारी कर दी जाएगी ऐसे में अभ्यर्थियों को इस समय का उचित लाभ लेते हुए बेहतर परिणाम हासिल करने हेतु एक रणनीति के तहत पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना बेहद आवश्यक है बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है यदि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस परीक्षा में आप भी शामिल होने जा रहे हैं तो यहां हम परीक्षा के लिए उपयोगी बाल ‘विकास और शिक्षाशास्त्र’ (CDP) से जुड़े कोहलवर्ग और वाइगोत्सकी के सिद्धांत (Kohlberg and Vygotsky Theory Expected MCQ

) पर आधारित प्रश्नों को आपके लिए लेकर आए हैं जिनका अभ्यास आपको एक बार जरूर करना चाहिए.

कोहलवर्ग और वाइगोत्सकी के सिद्धांत से जुड़े 20 महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए—kohlberg and vygotsky theory expected MCQ for CTET exam 2022

1. निम्नलिखित में से किस स्तर पर निर्णय केवल व्यक्ति की अपनी आवश्यकताओं और धारणाओं पर आधारित होता है?

A. पूर्व पारंपरिक स्तर

B. औपचारिक संक्रियात्मक स्तर

C. उत्तर-पारंपरिक स्तर

D. पारंपरिक स्तर

Ans- A

2. बच्चों के व्यवहार को उनको प्राप्त उपहारों के द्वारा नियंत्रित करने वाली नैतिक विकास दशा है –

A. अधिकार और सामाजिक व्यवस्था

B. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अवस्था 

C. दण्ड और आज्ञा पालन अवस्था

D. यांत्रिक सापेक्ष नैतिकता

Ans- D

3. नूर अपना टिफिन विद्यालय लाना भूल गई और उसने तान्या को यह कहकर अपना टिफिन साझा करने के लिए कहा कि “तुम्हें आज अपना टिफिन मेरे साथ साझा करना चाहिए क्योंकि मैंने कल अपना टिफिन तुम्हारे साथ साझा किया था। लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार, नूर का कथन ————- अभिविन्यास प्रारूप को ————-  चरण पर दर्शाता है। 

A. क़ानून और व्यवस्था

B. दण्ड और आज्ञा पालन 

C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त

D. यांत्रिक सापेक्ष नैतिकता

Ans- D 

4. निम्नलिखित में से कोहलबर्ग के नैतिक विकास का कौन सा  चरण परिवार के सदस्यों या करीबी मित्रों के साथ दो तरफा संबंधों में सबसे अच्छा काम करता है, जहां कोई व्यक्ति दूसरे की जरूरतों को जानने के लिए वास्तविक प्रयास कर सकता है और मदद करने की कोशिश कर सकता है?

A. सार्वभौमिक सिद्धांत 

B. अच्छे पारस्परिक संबंध

C. सामाजिक अनुबंध और व्यक्तिगत अधिकार

D. सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना

Ans- C 

5. कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार, नैतिक तार्किकता ———- पर निर्भर करती है।

A. संदर्भ

B. बाह्य उद्धीपक

C. प्रशिक्षण

D. विकास के चरण

Ans- D

 6. निम्नलिखित विवरण पढ़ें और कोहलबर्ग के नैतिक तर्क केचरण की पहचान करें।

विवरण: सही कार्रवाई विवेक से स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों द्वारा परिभाषित की जाती है जो कानून और सामाजिक समझौते की परवाह किए बिना संपूर्ण मानवता के लिए मान्य हैं।

A. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास

B. सामाजिक-क्रम व्यवस्था अभिविन्यास 

C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास

D. सहायक उद्देश्य अभिविन्यास

Ans- C

7. एक बच्चा कारण देता है ‘तुम मेरे लिए यह करते हो तो मैं – तुम्हारे लिए यह करूँगा। यह बच्चा कोहलबर्ग के नैतिक तर्क के किस चरण में है?

A. सहायक उद्देश्य अभिविन्यास 

B. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास

C. ‘अच्छा लड़का अच्छी लड़की अभिविन्यास 

D. सामाजिक-संविदा अभिविन्यास

Ans- A 

8. एक बच्चा कुछ घरेलू कार्य करने के लिए प्रोत्साहन की माँग करता है। कोहलवर्ग के नैतिक चरणों में से कौन-सा इससे संबंधित है?

A. स्तर 1

B. स्तर 2

C. स्तर 3

D. स्तर 4

Ans- A 

10. एक शिक्षिका अपनी कक्षा से कहती है, “जैसा कि अलग- अलग असाइनमेंट अलग-अलग छात्रों को अधिक प्रभावी ढंग से सीखने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, सभी छात्रों को बिना किसी सहायता के असाइनमेंट को पूरा करना चाहिए।” वह कोहलबर्ग के नैतिक विकास के निम्नलिखित चरणों में से किसका उल्लेख कर रही है?

A. परम्परागत चरण 4- कानून और व्यवस्था

B. उत्तर-परम्परागत चरण 5- सामाजिक अनुबंध 

C. पूर्व-परम्परागत चरण 1- सजा से बचाव

D. पूर्व-परम्परागत चरण 2- व्यक्तिवाद और विनिमय

Ans-  A 

11. लोरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार किस चरण पर नैतिक चिन्तन शुरुआती सामाजिक परिपेक्ष पर आधारित होता है?

A. पूर्व पारंपरिक चरण

B. पारंपरिक चरण

C. उत्तर पारंपरिक चरण 

D. दूरस्त पारंपरिक चरण

Ans- B

12. सजा के डर से प्रीता अपने माता-पिता और शिक्षकों की बात मानती है। कोलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार, वह ————— से संबंधित है।

A. पूर्व पारंपरिक नैतिकता 

B. पारंपरिक नैतिकता

C. उत्तर पारंपरिक नैतिकता

D. स्वायत्त नैतिकता

Ans- A 

13. आप एक शिक्षिका /शिक्षक के रूप में रैगिंग और धमकाने में सख्त विरोधी हैं तथा इस संदर्भ में विद्यालय में पोस्टर लगवाते हैं, तथा समिति बनवा ते हैं, आप से जुड़ने वाले किशोर जो इस विचार के दृढ विश्वासी है निम्नलिखित में से किस स्तर पर आएंगे ?

A. पारंपरिक स्तर ।

B. पूर्व पारंपरिक स्तर ।

C. उत्तर पारंपरिक स्तर ।

D. सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने वाला स्तर ।

Ans- C 

14. उद्योगपति अग्रवाल जी को लगता है कि “आयकर अदा करने का कोई फायदा नहीं है। जब सरकार ने इतना भ्रष्टाचार व्याप्त है इससे अच्छा तो यह होगा कि यह पैसा किसी अनाथालय को दिया जाय” अग्रवाल जी की यह सोच कोह्लबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण में आयेगी –

A. दण्ड एवं आज्ञा पालन अवस्था

B. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अवस्था

C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अवस्था

D. कानून एवं व्यवस्था अवस्था

Ans- B

15. लड़के का पिता कहता है कि ‘बेटी ही सबसे बड़ा देहज है, इसलिए हम दहेज नहीं लेंगे’ इस सामाजिक बुराई को समाज से हटाया जाय। इससे सम्पूर्ण समाज का हित होगा। यह कथन किस स्तर पर आयेगा-

A. स्तर एक

B. स्तर दो

C. स्तर तीन

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C

16. “मैं अपने पिता जी से गलत तरीके से पैसा तो नहीं लेना चाहता लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड को डिनर कराने के लिए मैंने कल उनसे झूठ बोलकर पैसा लिया” यह कथन कोह्लबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण पर आयेगा-

A. दण्ड एवं आज्ञा पालन अवस्था 

B. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अवस्था

C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अवस्था

D. कानून एवं व्यवस्था अवस्था

Ans- b 

17. “वैसे तो मुझे चोरी करने से डर लगता है, लेकिन दवा चुराने से मुझे डॉक्टर को पैसा नहीं देना पड़ेगा” हिन्ज का यह कथन नैतिक विकास के किस अवस्था में आयेगा-

A. दण्ड एवं आज्ञा पालन अवस्था

B. यांत्रिक सापेक्ष नैतिकता 

C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अवस्था

D. कानून एवं व्यवस्था अवस्था

Ans- B

18. धार्मिक स्थलों पर भक्तों द्वारा चढ़ाये जाने वाले पैसों को धार्मिक गुरूओं द्वारा निजी हित के लिए नहीं बल्कि गरीबों के कल्याण के लिए प्रयोग करना चाहिए” यह कथन नैतिक विकास के किस चरण पर आयेगा-

A. दण्ड एवं आज्ञा पालन अवस्था

B. यांत्रिक सापेक्ष नैतिकता

C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अवस्था

D. कानून एवं व्यवस्था अवस्था

Ans- C

19. कोविड – 19 महामारी के दौरान कई डॉक्टरों ने ईलाज करने से मना कर दिया उनका यह कार्य नैतिक विकास के किस चरण पर आयेगा-

A. दण्ड एवं आज्ञा पालन अवस्था

B. यांत्रिक सापेक्ष नैतिकता 

C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अवस्था

D. कानून एवं व्यवस्था अवस्था

Ans- B

20. “वैसे तो मैं दान नहीं देना चाहता लेकिन चुनाव जीतने के लिए मैं जनता को मुफ्त में उपहार बांट रहा हुँ” चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार द्वारा यह कथन नैतिक विकास के किस चरण को दर्शाता है-

A. दण्ड एवं आज्ञा पालन अवस्था

B. यांत्रिक सापेक्ष नैतिकता

C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अवस्था 

D. अच्छा लड़का अच्छी लड़की

Ans- B

Read More:

CTET EXAM 2022: अल्बर्ट बंडूरा के सिद्धांत से जुड़े इन सवालों से करें, दिसंबर सीटेट परीक्षा की पक्की तैयारी

CTET CDP MOCK TEST 2022: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन सवालों पर मजबूत पकड़ दिलाएगी, CTET में अच्छे अंकों के साथ सफलता

यहां हमने आगामी सीटेट परीक्षा के लिए (Kohlberg and Vygotsky Theory Expected MCQ) ‘कोहलवर्ग और वाइगोत्सकी’ के सिद्धांत से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया. CTET सहित सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment