Lekhpal Rural Development Questions (ग्राम समाज एवं विकास प्रश्न उत्तर)

Spread the love

Lekhpal Rural Development Questions

इस पोस्ट में हम ग्राम विकास एवं समाज से संबंधित प्रश्न उत्तर (Lekhpal Rural Development Questions) का अध्ययन करेंगे। जोकि उत्तर प्रदेश लेखापाल भर्ती परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। 

 प्रश्न1. सरपंच एवं उपसरपंच की अनुपस्थिति में ग्राम सभा में बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर-  ग्राम सभा द्वारा निर्वाचित व्यक्ति

 प्रश्न2. भारत में “श्वेत क्रांति” के प्रमुख शिल्पकार कौन है?

 उत्तर- वी. कुरियन  

प्रश्न3.  किस बैंक समूह द्वारा ग्रामीण भारत में सबसे अधिक रन प्रदान किया जाता है?

 उत्तर- सहकारिता बैंक

 प्रश्न4. हरित क्रांति मुख्य रूप से किस उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि करने में सफल रहा है?

 उत्तर-  अनाज फसल

 प्रश्न5.  सहकारी बैंक का प्रमुख शेयर धारक कहलाता है?

 उत्तर-  शासन

 प्रश्न6.  कृषकों को फसल हेतु ऋण किसके अंतर्गत दिया जाता है?

 उत्तर-  किसान क्रेडिट कार्ड 

प्रश्न7.  ग्राम पंचायत की शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण समिति के क्षेत्राधिकार में क्या सम्मिलित नहीं है?

 उत्तर-  कृषि

 प्रश्न8.  करारोपण एवं लेखा, ग्राम पंचायत की किस समिति के क्षेत्राधिकार में आते हैं?

 उत्तर- सामान्य प्रशासन समिति

 प्रश्न9.  इंद्रप्रस्थ योजना किससे संबंधित है?

 उत्तर-  जेल प्रतिभाओं  को प्रोत्साहित करने से 

प्रश्न10.  भारत के संविधान के 73वें संशोधन के अनुसार पंचायत के सदस्य के निर्वाचन हेतु न्यूनतम आयु कितने निर्धारित है?

 उत्तर-  21 वर्ष
 प्रश्न11.  कौन से पशु खाद्य पदार्थ में सबसे अधिक पानी का प्रतिशत होता है?

उत्तर- हरा चारा

 प्रश्न12. दो पंचायतों के मध्य विवाद की दशा में विवाद का निपटारा अंततः किसके द्वारा किया जाता है?

उत्तर-  राज्य शासन द्वारा

 प्रश्न13.  ग्राम पंचायतों के कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण कौन करता है?

 उत्तर-  ग्राम  सभा

 प्रश्न14. राज्य के पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 88  के तहत ग्राम पंचायतों के कार्यकलापों की जांच किसके द्वारा की जाती है?

 उत्तर-  कलेक्टर द्वारा नामांकित कम से कम द्वितीय श्रेणी का अधिकारी 

प्रश्न15.  जनपद पंचायत पर नियंत्रण कौन करता है?

 उत्तर-  संचालक पंचायत

 प्रश्न16.  पंचायत सेक्टर  की उस योजना का क्या नाम है  जिसमें व्यावसायिक परिसर (अटल बाजार) निर्माण का प्रावधान है?

 उत्तर-  ग्राम विकास योजना

 प्रश्न17. त्रिस्तरीय पंचायत राज्य के तीन स्तरों में से कौन-सा एक स्तर नहीं है?

 उत्तर-  ग्राम सभा

 प्रश्न18.  राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत कौन वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकता है?

 उत्तर- कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने पर बीपीएल परिवार को

 प्रश्न19. कौन सी जानकारी ग्राम पंचायत द्वारा सभा की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत नहीं की जाती है?

 उत्तर-  पंचायत प्रतिनिधियों के अचल संपत्ति का विवरण
 प्रश्न20.  जनपद पंचायत में कितने निर्वाचन क्षेत्र होते हैं?

 उत्तर-  न्यूनतम 10 एवं अधिकतम 25

 प्रश्न21.  गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा में सम्मिलन  में गणपूर्ति का मापदंड क्या है?

 उत्तर-  कुल संख्या का 1\10 जिसमें1\3 महिला सदस्य हो। 

प्रश्न22.  संविधान के अनुसार ग्राम सभा की सही परिभाषा क्या है?

 उत्तर-  ग्राम स्तर पर पंचायत क्षेत्र के भीतर समस्ती किसी ग्राम से संबंधित निर्वाचक नामावली में  पंजीकृत व्यक्तियों से मिलकर बना निकाय। 

 प्रश्न23.  भारत में ग्रामीण स्वास्थ्य योजना कब प्रारंभ की गई?

 उत्तर- 1977 में

 प्रश्न24.  ग्राम स्वास्थ्य गाइड (VHG) योजना कब प्रारंभ की गई?

 उत्तर-  2 अक्टूबर 1977

 प्रश्न25. परिवार नियोजन हेतु एक राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रारंभ करने वाला विश्व का पहला देश था?

 उत्तर-  भारत

 प्रश्न26. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कब प्रारंभ किया गया?

 उत्तर-  अप्रैल 2005 में

 प्रश्न27. उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?

 उत्तर-  सैफई (इटावा) में 

प्रश्न28.  ग्राम पंचायत सदस्यों का कार्यकाल होता है?

 उत्तर-  5 वर्ष का

 प्रश्न29.  प्रत्येक जिले में सबसे बड़ा राजस्व अधिकारी होता है?

 उत्तर-  कलेक्टर

 प्रश्न30. सहकारी बैंक का प्रमुख शेयर धारक कहलाता है?

 उत्तर-  शासन

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

Related Posts:


Spread the love

1 thought on “Lekhpal Rural Development Questions (ग्राम समाज एवं विकास प्रश्न उत्तर)”

Leave a Comment