मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियां एवं उप-जनजाति: Madhya Pradesh ki Pramukh Janjatiya

Spread the love

Madhya Pradesh ki pramukh janjatiya 

इस पोस्ट में आप जानेंगे मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियां एवं उनकी  उप-जनजाति (Madhya Pradesh ki Pramukh Janjatiya) साथ ही वह जनजाति किस जिले में निवास करती है। मध्य प्रदेश की जनजातियों से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जोकि विगत परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं ।

दोस्तों  जैसा कि आपको पता होगा कि मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान(MP GK)

के अंतर्गत मध्य प्रदेश की जनजातियों से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं। अतः इसी को ध्यान में रखते हुए आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह पोस्ट तैयार की गई है। आशा है, यह आप सभी अभ्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी।  

मध्य प्रदेश की जनजातियां (MP ki pramukh janjatiya)

जनजाति उप- जनजाति निवास विवरण
गोंड अगरिया, ओझा, नगारची, परधान,  सोलहास सभी जिलों में मुख्यतः नर्मदा के दोनों तटों पर विंध्य व अंचलों में
 बैगा बिझवार,नरोतीय, भरोतिया, काढ  रेमेना ,नाहर मंडला, बालाघाट, शहडोल
भील पटलिया,भिलाला, बरेला खरगोन, झाबुआ, खंडवा, धार
कोरकू  मोवासीरूमा,नहाला, बवारी,बोडोया खंडवा, बैतूल, देवास, छिंदवाड़ा एवं होशंगाबाद
भारिया भूमिया, भुईदार,पंडो  छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, शहडोल, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी
कोल रोहिया, रोठैल    
माडिया अबूझमाड़िया ,मेटाकुईतूर जबलपुर, मंडला, पन्ना, शहडोल, छिंदवाड़ा
हल्ब हल्बी  बालाघाट
सहरिया रायगढ़, विदिशा, ग्वालियर,   श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना
सउर  छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सागर, दमोह
खैरवार  सीधी, शहडोल, पन्ना, छतरपुर
परधान सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल
पनिका   शहडोल, सीधी
अगरिया सीधी, मंडला, शहडोल
कंवार शहडोल

मध्यप्रदेश में घोषित विशेष पिछड़ी जनजातियों

  • बैगा 
  •   भारिया
  •  कमार
  •  कोरबा
  •  अबूझमाड़िया
  •  सहरिया

 मध्य प्रदेश के प्रमुख जनजातीय नृत्य

जनजाति नृत्य
गोंड  गेंडी ,सैला , सुआ,करमा,बिरछा ,कहरवा ,रीना,गोंचो
बैगा  बिमला ,करमा,परछोनी,सैला 
भील भगोरिया, डोहा, बड़वा ,धूमर, गौरी
मुंडिया छेरता 
कोरकू  चटकोरा
बंजारे गरबा
भारिया भड़म,करमा,सैतम  

मध्य प्रदेश की जनजातियों से संबंधित  महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न. मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की संख्या, देश की कुल अनुसूचित जनजातियों की संख्या का कितने प्रतिशत है।

 उत्तर- 14.5  प्रतिशत

प्रश्न.  वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की संख्या 122. 33  लाख व्यक्ति है, जो कि राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग कितने प्रतिशत है।

 उत्तर- 20.3 प्रतिशत

प्रश्न.  मध्य प्रदेश में कुल कितनी जनजातियां निवास करती है।

 उत्तर-46 

प्रश्न.  मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या में पाई जाने वाली 2 प्रजातियां कौन-कौन सी है।

 उत्तर- गोंड एवं भील

प्रश्न.  भीलो के निवास स्थल को कहा जाता है।

 उत्तर- फाल्या

प्रश्न.  दूध लौटावा प्रथा कौन सी जनजाति में प्रचलित है।

 उत्तर- गोंडो में

प्रश्न.  गंधर्व, अपहरण  विवाह, सेवा विवाह, शक्ति विवाह, गोल गधेड़ो विवाह का प्रचलन कौन सी जाति में है।

 उत्तर- भीलो में

प्रश्न. बिदरी, करमा, भडई, हरादिली , छेरता, नवाखानी, मेघनाथ आदि प्रमुख पर्व कौन सी जनजाति की है।

 उत्तर- गोंड जनजाति

प्रश्न. घोटुल एवं बाड़ा(धुरी)परंपराएं किस जनजाति में पाई जाती हैं।

 उत्तर- गोंड 

प्रश्न. भील जनजाति का प्रमुख खाद्य पदार्थ है।

 उत्तर-  राबड़ी

प्रश्न.  भील जनजाति के प्रमुख पर्व कौन-कौन से हैं।

 उत्तर- गल, भगोरिया, चलावणी, जातरा 

प्रश्न.  बिगर जनजाति का प्रमुख व्यवसाय कौन सा है एवं इसे क्या कहा जाता है।

 उत्तर- झूम खेती( जिसे बेबार एवं पोंडू कहा जाता है)

प्रश्न. भारिया जनजाति कहां पर निवास करती है।

 उत्तर-   छिंदवाड़ा( पातालकोट)

प्रश्न.  बंजारा जनजाति को कहते हैं।

 उत्तर- घुमंतू

प्रश्न.  सहरिया जनजाति के निवास स्थान को क्या कहा जाता है।

 उत्तर- सहराना

प्रश्न. सर्वाधिक जनजाति संख्या वाले 3 जिले क्रमशः कौन-कौन से हैं।

 उत्तर- झाबुआ, खरगोन, शहडोल

प्रश्न.  न्यूनतम जनजाति जनसंख्या वाले 3 जिले कौन-कौन से हैं।

 उत्तर- भिंड, दतिया एवं शाजापुर 

इस पोस्ट में आपने जाना मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियां (Madhya Pradesh ki Pramukh Janjatiya) साथ ही उससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जोकि  मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। 

Related Articles

MP Police Constable Free* Mock Test (2021)

»Free Mock Test for MP Police Constable 2021
»MP Police Constable Online Mock Test 2021 (Topic wise)
»MP GK Quiz Test in Hindi
»MP Police Constable [Free*] Online Test
»MP Current Affairs Quiz 2021
»MP Police Constable Science Quiz Test in Hindi
»Maths Quiz For MP Police
»MP Police Most Repeated Questions

[To Get latest Study Notes &  NEWS UPDATE Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

1 thought on “मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियां एवं उप-जनजाति: Madhya Pradesh ki Pramukh Janjatiya”

  1. भारत सरकार द्वारा जारी मध्य प्रदेश राज्य में अधिसूचित अनुसूचित जनजाति समूह सूची जो 43 समूह में विभक्त होकर 146 जनजातियां है। वर्ष 2000 से पूर्व 46 समूह थे लेकिन कीर, मीणा और पारदी जनजातियों को पृथक कर दिया गया था। चूंकि समूह अन्तर्गत जनजातियों के मध्य अल्प विराम चिह्न कामा (,) है जो प्रथम दृष्टि में ही प्रतिपादित किया देता है कि अधिसूचित जनजातियां स्वतंन्त्र अस्तित्व रखती है।

    Reply

Leave a Comment