SUPER TET EXAM 2022 Child Psychology: बाल मनोविज्ञान के इन सवालों को हल कर, परखे अपनी परीक्षा की तैयारी

Spread the love

MCQ on Child Psychology for Super Tet 2022: 17000 से अधिक सहायक प्राथमिक अध्यापकों की नियुक्ति हेतु उत्तर प्रदेश में सुपर टेट परीक्षा का आयोजन किया जाना है उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UPBEB) जिसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा,आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए भी याद काम की हम रोजाना विभिन्न विषयों पर आधारित प्रैक्टिस सेट लेकर आ रहे है उसी क्रम में आज हम आपके लिए बाल मनोविज्ञान की कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं जो आगामी Super TET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इसलिए परीक्षा से पूर्व इन सवालो को एक नजर अवश्य पढ़ लेवें.

सुपर टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ‘बाल मनोविज्ञान’ के सवालों को जरूर पढ़ें—Questions on Child Psychology for Super TET Exam 2022

प्रश्न- विचार एवं कल्पना शक्ति के आधार पर थार्नडाइक ने व्यक्तित्व को कितने भागो में बांटा है?

(अ) एक

(ब) दो

(स) तीन

(द) पांच

उत्तर – (स)

प्रश्न- पूर्व बाल्यकाल अवस्था है ?

(अ) 3से 4 वर्ष

(ब) 4 से 6 वर्ष

(स) 5 से 6 वर्ष

(द) 3 से 6 वर्ष

उत्तर – (द)

प्रश्न- इनमें से किस अवस्था में बालक सीखने की गति अंत्यंत तीव्र होती है?

(अ) बाल्यकाल में

(ब) शैशवावस्था में

(स) प्रौढावस्था में

(द) किशोरवस्था में

उत्तर – (ब)

प्रश्न- स्फूर्ति अवस्था कहा जाता है?

(अ) किशोरवस्था को

(ब) बाल्यवस्था को

(स) प्रौढावस्था को

(द) शैशवस्था

उत्तर – (ब)

प्रश्न- जीव वैज्ञानिक (Biologist) पार्कर के अनुसार हमारा 9/10 भाग जन्मजात (वंशानुक्रम) होता है तथा मात्र… भाग ही अर्जित होता है

(अ) 1/10

(ब) 10/1

(स) 10/9

(द) 9/1

उत्तर – (अ)

प्रश्न- बालक जन्म के समय बालिकाओं से लगभग….इंच लम्बे होते है

(अ) 1/4

(ब) 1/3

(स) 1/2

(द) 3/4

उत्तर – (स)

प्रश्न – किसी शिशु के जन्म के समय मस्तिष्क का भार लगभग……..ग्राम होता है

(अ) 250

(ब) 350

(स) 500

(द) 650

उत्तर – (ब)

प्रश्न- एक व्यक्ति के मन में यह विचार आता हैं कि मुझे अध्यापक पर प्रहार करना चाहिए और वह बिना किसी कारण ही पूरी कक्षा के सामने अध्यापक पर हाथ उठा देता हैं उस व्यक्ति का व्यक्तित्व स्तर हैं

(अ) इड़

(ब) इगो

(स) सुपर इगो

(द) असंतुलित

उत्तर – (अ)

प्रश्न- किशोरावस्था में बालक अधिकांशतः अपने ही रूप पर मोहित हो जाता है फ्रॉयड़ ने इस भावना को कहा हैं

(अ) मूल प्रवृत्ति

(ब) नार्सिसिज्म

(स) अट्रेक्शन

(द) भ्रम

उत्तर – (ब)

प्रश्न- एक न्यायालय का एक न्यायाधीश थार्नडाइक के वर्गीकरण के अनुसार विचार की दृष्टि से सम्मिलित किया जायेगा

(अ) प्रत्यक्ष विचारक

(ब) सूक्ष्म विचारक

(स) स्थूल विचारक

(द) मुख्य विचारक

उत्तर – (स)

प्रश्न- एक व्यक्ति जो लाभ-हानि इत्यादि का अनुमान लगा कर कार्य करता हैं, उसे थॉर्नडाइक के अनुसार माना जाता हैं

(अ) सूक्ष्म विचारक

(ब) प्रत्यक्ष विचारक

(स) स्थूल विचारक

(द) मुख्य विचारक

उत्तर – (अ)

प्रश्न- सत्य की खोज हेतु तत्पर व बुद्धिजीवी व्यक्ति (Intellectual person) स्टैंगर के किस वर्गीकरण में सम्मिलित होते हैं

(अ) सैद्धान्तिक (theoretical)

(ब)  धार्मिक ( Religious )

(स) आर्थिक ( Economic )

(द)  सौंदर्यात्मक (Aesthetic)

उत्तर – (अ)

प्रश्न- न तो तत्काल चेतना में और न ही अचेतन में रहने वाला भाग कहलाता हैं

(अ)  चेतन

(ब) अचेतन

(स) अर्द्धचेतन

(द)  उपर्युक्त सभी

उत्तर -(स)

Read more:-

SUPER TET 2022 Psychology Mock Test: उत्तर प्रदेश सुपर टेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘मनोविज्ञान’ के इन सवालों को हल कर, परखे अपनी तैयारी!

SUPER TET 2022 Child Psychology Practice MCQ: उत्तर प्रदेश में जल्द होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा, पूछे जाएंगे बाल मनोविज्ञान के ऐसे सवाल, अभी पढ़े

यहां हमने सुपर टेट परीक्षा (SUPER TET) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘मनोविज्ञान’ विषय के कुछ महत्वपूर्ण सवालों (MCQ on Child Psychology for Super TET 2022) का अध्ययन किया है. सुपर टेट सहित सभी टीईटी परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं


Spread the love

Leave a Comment