REET EXAM 2022: सिगमंड फ्रायड के मनोविश्लेषण वाद सिद्धांत से परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, यहां पढ़िए!

Spread the love

MCQ on Sigmund Freud Theory for REET Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली रीट परीक्षा का आयोजन आगामी जुलाई माह में किया जाना है, जिसमें राज्य के लाखों युवा शामिल होंगे यदि आप भी शिक्षक बनने की चाह लेकर इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है इस आर्टिकल में हम मनोवैज्ञानिक ‘सिगमंड फ्रायड’ के द्वारा दिए गए मनोविश्लेषण वादी सिद्धांत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं जिन्हें परीक्षा से पूर्व आपको एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए.

मनोवैज्ञानिक ‘सिगमंड फ्रायड’ के सिद्धांत से जुड़े ऐसे सवाल जो परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं—REET Level 1 & 2 EXAM 2022 Sigmund Freud Theory Important Question

Q.जब बालक विकास की एक अवस्था से दूसरी अवस्था में जाता है तो वह स्वयं को समायोजित कर लेता है अगर ऐसा ना हो तो वह कुसमायोजित हो जाता है यह स्थिति क्या कहलाती है –

A. मनोसामाजिक विकार

B. स्थिरण

C. अंतरण

D. इदं का हावी हो जाना

Ans – B

Q. हमारे सभी दमित विचारों का केंद्र होता है

A. चेतन

B. पूर्वचेतन

C. अचेतन

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C

Q. व्यक्ति की मूल प्रावृत्तिक ऊर्जा का स्रोत होता है –

A. इदं

B. अहं

C. पराहम

D. इनमें से कोई नहीं

Ans -A .

Q. व्यक्ति के समायोजन में सबसे बड़ी भूमिका होती है –

A. इदं

B. अहं

C. पराहम

D. उपर्युक्त सभी

Ans- B

Q. असत्य कथन बताइए

A. व्यक्ति का इदं सुखेप्सा पर आधारित होता है

B. इदं अहं पराहम की तुलना फ्रायड ने बर्फ के चट्टान से की थी

C. व्यक्ति का व्यवहार इदं अहं पराहम की अन्तः क्रिया पर निर्भर करता है

D. उपर्युक्त सभी

Ans – B

Q.सत्य कथन है –

A. यदि पराहम हावी हो जाए तो व्यक्ति की असन्तुष्ट इच्छाएं उसे कुसमायोजित कर देती है जिसके फलस्वरूप व्यक्ति में विक्षिप्तावस्था जन्म लेती है

B. यदि व्यक्ति का इदं हावी हो जाए तो व्यक्ति अराजक असामाजिक बन जाता है।

C. A व B दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C

Q. फ्रायड के मनोविश्लेषण के सिद्धांत द्वारा समझ जा सकता है

A.चेतना के स्तर को

B. व्यक्तित्व की संरचना को

C.यहां रक्षात्मक युक्तियों को 

D. उपर्युक्त सभी

Ans- D

Q.वे भावनाएं जिनके प्रति लोग तब जागरूक होते हैं जब ध्यान केंद्रित करते हैं

A.चेतन

B.पूर्वचेतन

C.अचेतन

D.इनमें से कोई नहीं

Ans- B

Q. निम्नलिखित में से कौन सी सिगमंड फ्रायड के मनोलैंगिक विकास सिद्धांत के अनुसार मुखिय अवस्था की आयु सीमा है ?

A. जन्म से 1 वर्ष

B. जन्म से 2 वर्ष

C. जन्म से 3 वर्ष

D.इनमें से कोई नहीं

Ans- A

Q. सिगमंड फ्रायड ने मनोलैंगिक विकास सिद्धांत के अंतर्गत अवस्थाओं का वर्गीकरण निम्नलिखित विकल्पों में से किस आधार पर किया है ?

A. सामाजिकता के आधार पर

B. काम प्रवृत्ति के आधार पर

C. संज्ञान के आधार पर

D. संवेगों के आधार पर

Ans – B

Q. सिगमंड फ्रायड के अनुसार एक आयु विशेष के दौरान इलेक्ट्रा ग्रंथि का विकास हो जाता है इस ग्रंथि के विकसित होने की आयु पियाजे के किस चरण में रखी जा सकती है ? 

A. संवेदी गामक अवस्था

B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

Ans- B

Q. मनोविश्लेषण का मानना है कि एक प्राथमिक साधन है जिसके द्वारा Ego Id पर आच्छादन रखता है, यह कहलाता है?

A. सुपर ईगो

B. आमोद सिद्धांत

C. द्वंद

D. दबाव

Ans -D

Read more:-

REET 2022 Lawrence Kohlberg Theory: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है लॉरेंस कोहलवर्ग के सिद्धांत पर आधारित यह सवाल, अभी पढ़े!

REET 2022 Pavlov Theory & MCQ: मनोवैज्ञानिक ‘पावलव’ के सिद्धांत पर आधारित ऐसे सवाल, जो आगामी रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़ें!

इस आर्टिकल में हमने रीट 2022 परीक्षा हेतु मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड के सिद्धांत से जुड़े (MCQ on Sigmund Freud Theory for REET Exam) के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट हुआ प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.


Spread the love

1 thought on “REET EXAM 2022: सिगमंड फ्रायड के मनोविश्लेषण वाद सिद्धांत से परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, यहां पढ़िए!”

Leave a Comment