Site icon ExamBaaz

MP Board Exam 2022: अब से बोर्ड एक्ज़ाम पैटर्न में होंगी कक्षा 5वीं व 8वीं की फ़ाइनल परीक्षाएँ, जानें अन्य संबन्धित जानकारी 

Representational Image (File Photo)

Class 10 12 Exams 2023

Spread the love

MP Board 2022: मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषणा की गई है, कि अब से कक्षा 5वीं तथा कक्षा 8वीं की फ़ाइनल परीक्षाएँ भी बोर्ड के एक्ज़ाम पैटर्न के आधार पर ही आयोजित कराई जाएंगी। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में आंतरिक अंकों के ऑडिट को भी निर्धारित किया जाएगा। बता दें, राज्य के सभी शासकीय विद्यालय, शासकीय मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय तथा शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों पर यह नियम लागू होगा। 

बता दें, मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा भोपाल बीएचईएल, दशहरा मैदान में आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते समय की गई है। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री नें बोर्ड परीक्षा के पैटर्न से संबन्धित कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। 

जानें क्या बोले सीएम शिवराज

भोपाल बीएचईएल, दशहरा मैदान में आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा यह घोषणा की गई, कि अब कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षाएँ बोर्ड एक्ज़ाम पैटर्न के आधार पर ही आयोजित होंगी। इसके साथ ही उन्होंनें ये जानकारी भी दी, कि हर वर्ष विद्यालयों में इंटरनल परीक्षाएं भी कराई जाएंगी तथा विद्यालयों नें नियमित रूप से आंतरिक मूल्यांकन भी कराया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 15,000 नव-नियुक्त शिक्षकों से बात करते हुए कहा, कि शिक्षक की ज़िम्मेदारी है अपने छात्र के भविष्य का निर्माण करना। उन्होंनें आगे कहा, कि छात्र के भविष्य निर्माण के साथ ही राष्ट्र निर्माण की ज़िम्मेदारी भी समाज के शिक्षकों के कंधे पर ही होती है। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री नें शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र तथा आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की।

Read More:

MP Samvida Varg 3 भर्ती 2022: सीएम राइज़ स्कूलों में 7.5 हजार शिक्षक पदों पर जल्द होगी भर्ती- शिवराज

Best Career Options after B.Sc : क्या अपने भी किया है बीएससी? नहीं जानते क्या करना होगा सही, तो जानिए इन बेस्ट ऑप्शन के बारे में 


Spread the love
Exit mobile version