MP Samvida Varg 3 Environment Questions | पर्यावरण के 30 महत्वपूर्ण प्रश्न

Spread the love

MP Samvida Varg 3 Environment Questions

 इस पोस्ट में हम मध्य प्रदेश संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक पर्यावरण अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (MP Samvida Varg 3 Environment Questions) का अध्ययन करेंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3  की परीक्षा जल्द ही आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन से 30 के प्रश्न पूछे जाने है । जिसमें 15 प्रश्न पर्यावरण अध्ययन एवं 15 प्रश्न पर्यावरण पेडगॉजी से पूछे जाएंगे। इस पोस्ट में हमने पर्यावरण अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न आप सभी के समक्ष प्रस्तुत किए हैं आशा है यह प्रश्न आपके लिए मददगार साबित होंगे।  आगामी परीक्षा हेतु आप सभी अभ्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं!!

पर्यावरण के 30 महत्वपूर्ण प्रश्न- Part 1

(MP Samvida Varg 3 Environment Questions)

प्रश्न1. लवण जो जल का अवशोषण करता है, क्या कहलाता है?

उत्तर-  हाइग्रोस्कोपिक लवण

व्याख्या-  हाइग्रोस्कोपिक लवण की प्रमुख विशेषता होती है कि यह अपने आस-पास उपस्थित जल के अणुओं को अपनी तरह आकर्षित करके उनका अवशोषण कर लेता है।

प्रश्न2. पारिस्थितिक तन्त्र एवं प्राकृतिक अधिवासों का संरक्षण तथा उनके प्राकृतिक वातावरणों में, प्रजातियों का जीवनक्षम जनसंख्या का रख-रखाव एवं प्रतिप्राप्ति के लिए प्रयुत्त पद है

उत्तर-   अपस्थाने संरक्षण

व्याख्या- अपस्थाने संरक्षण के अन्तर्गत पारिस्थितिक तंत्र एवं प्राकृतिक अधिवासों का संरक्षण तथा उनके प्राकृतिक वातावरणों में प्रजातियों का जीवनक्षम जनसंख्या का रख-रखाव एवं प्रतिप्राप्ति किया जाता है।

प्रश्न3. सामुद्रिक कच्छपों को जीवन्त जीवाश्म कहा जाता है, क्योंकि वे 150 मिलियन वर्षों से अधिक समय से पृथ्वी में उपस्थित हैं। भारतीय उपमहाद्वीप के जल भागों में पाए जाने वाले पाँच प्रजातियों के समुद्री कच्छप में सबसे अधिक संख्या किसकी है?

उत्तर-  आलिव रिडले 

व्याख्या- भारतीय उपमहाद्वीपों के जल भागों में पाए जाने वाले पाँच प्रजातियों के समुद्री कच्छप (sea turtle) में सबसे अधिक संख्या ओलिव रिडले (Olive Ridley) प्रजाति की है।

प्रश्न4. विश्व ऊष्मायन के लिए  एक कारक है?

उत्तर- वाहनों से निकली गैसें

व्याख्या- विश्व उषमायन (Global Warming) के लिए CO2, N2O, CH4 आदि गैसें उत्तरदायी हैं। ये गैसें वाहनों के इंजनों के दहन से अत्यधिक मात्रा में उत्सर्जित होती हैं तथा ये गैसें वायुमण्डल में पहुँच कर विश्व उष्मायन जैसी समस्या पैदा करती हैं।

प्रश्न5. धातुमय प्रस्तर किसे कहा जाता है?

उत्तर- अयस्क

व्याख्या- अयस्क (Ore) को धातुमय प्रस्तर कहा जाता है। अयस्क से ही विभिन्न प्रकार के धातुओं की प्राप्ति होती है।

प्रश्न6. पेड़-पौधे प्रदूषण को घटाते हैं क्योंकि वे अवशोषण करते हैं?

उत्तर-  कार्बन डाइ-ऑक्साइड

व्याख्या-  पेड़-पौधे प्रदूषण को घटाते हैं क्योंकि वे कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) का अवशोषण करते है तथा ऑक्सीजन (O2) का उत्सर्जन करते हैं।

ये भी पढे : समावेशी शिक्षा के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न7. भूकम्प किससे मापा जाता है?

उत्तर-  रिक्टर पैमाने में

व्याख्या-  भूकम्प की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर पैमाने का प्रयोग किया जाता है तथा यह रिक्टर पैमाना सिस्मोग्राफ यंत्र में लगा रहता है।

प्रश्न8. महासागरों में जल स्तर वृद्धि का कारण है?

उत्तर-  ध्रुवीय प्रदेश में बर्फ का पिघलना

व्याख्या-  वैश्विक उष्मन के प्रभाव से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है तथा तापमान के बढ़ने से पहाड़ों तथा ध्रुवीय प्रदेशों में जमे बर्फ पिघलने लगे हैं जिसके कारण पिघले हुए बर्फ के जल महासागरों में आ जाते हैं और महासागरों का जल स्तर बढ़ने लगा है।

प्रश्न9. वातावरण में अत्यधिक हानिकारक सल्फर मिश्रित गैस है?

उत्तर-  SO2

व्याख्या-  वातावरण में अत्यधिक हानिकारक सल्फर गैस ऑक्साइड के रूप में मिलती है। वह गैस है–सल्फर डाई ऑक्साइड (SO2)

प्रश्न10. वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है?

उत्तर-  वृक्षों द्वारा 

व्याख्या-  कार्बन डाई ऑक्साइड गैस के उत्सर्जन से वायु प्रदूषण में वृद्धि होती है इस वृद्धि को वनीकरण (वृक्षारोपण) के द्वारा रोका जा सकता है क्योंकि वृक्ष कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) का अवशोषण करते हैं तथा ऑक्सीजन (O2) का उत्सर्जन करते हैं।

MP TET 2020: हिंदी में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न11. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है?

उत्तर-  5 जून को 

व्याख्या-   विश्व पर्यावरण की समस्याओं के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन पर्यावरण के मुद्दे पर सर्वप्रथम बैठक वर्ष 1972 में स्काटलैण्ड में आयोजित की गई थी।

प्रश्न12. सूर्य के हानिकारक किरणो से पृथ्वी को कौन-सा स्तर सुरक्षित रखता है?

उत्तर- ओजोन स्तर 

व्याख्या-  समतापमण्डल के निचले हिस्से में ओजोन गैस की एक परत पायी जाती है जिसे ओजोनमण्डल कहते हैं। ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों (पराबैंगनी किरणों) को अवशोषित कर लेती है। पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी के उष्मीयता में वृद्धि होती है तथा अनेक प्रकार के शारीरिक विकास उत्पन्न होने लगते हैं।

प्रश्न13. किसी जगह के फ्लोरा और फना सूचित करता है?

उत्तर- पेड़-पौधे एवं जन्तुओं को 

व्याख्या-  फ्लोरा और फना पेड़-पौधों और जन्तुओं की उपस्थिति को इंगित करता है। वनस्पति विज्ञान में अंग्रेजी शब्द Flora के दो अर्थ हैं – एक वनस्पति को आम तौर पर किसी विशेष क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हुई वनस्पति या स्थानीय वनस्पति के वर्णन के लिए संदर्भित किया जाता है। जबकि Flora पुस्तक या अन्य कार्य जिसमें वनस्पतियों और पौधों के रेखा चित्र के साथ विभिन्न प्रकार के पौधों की पहचान और विवरण होते हैं। उनके लिए संदर्भित किये जाते हैं। वनस्पति के अध्ययन के साथ वनस्पति को तैयार करना फ्लोरिस्टिक्स कहलाता है।

प्रश्न14. पारिस्थितिकी तन्त्र का उदाहरण है?

उत्तर-  तालाब

व्याख्या-   तालाब एक प्रकार का पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है क्योंकि तालाब में जैव-अजैव तत्वों के साथ-साथ जीव जन्तुओं तथा पेड़ पौधों की उपस्थिति होती है।

प्रश्न15. जन्तु, पेड़-पौधे, सूक्ष्म जीव एवं प्रस्तर मे से कौन-जीवीय कारक नहीं है?

उत्तर-  प्रस्तर

व्याख्या-  प्रस्तर एक अजैव कारक है जबकि पेड़-पौधे, जन्तु तथा सूक्ष्म जीव जैविक कारक है।

बाल विकास एवं शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांत NOTES for Teacher’s Exam:click here

प्रश्न16. अधिकतर पेड़-पौधे पाए जाते हैं? 

उत्तर- स्थलमण्डल में

व्याख्या-  अधिकतर पेड़-पौधे स्थलमण्डल पर पाए जाते हैं क्योंकि स्थल मण्डल पर वे सभी तत्व आसानी से पड़े-पौधों द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं जो उनके वृद्धि एवं विकास के लिए आवश्यक होते हैं।

प्रश्न17. अन्य मृत जन्तुओं पर निर्वाह करने वाले प्राणी को कहते हैं?

उत्तर- स्कैवेन्जर 

व्याख्या-  स्कैवेन्जर मांसाहारी एवं शाकाहारी दोनों होते हैं जो पर्यावरण में मृत जीव जन्तुओं तथा मृत पेड-पौधों पर अपना जीवन निर्वाह करते हैं जैसे–मक्खी, गिद्ध आदि।

प्रश्न18. CNG संक्षिप्त रूप है?

उत्तर-  कम्प्रेस्ड नेजुरल गैस का

व्याख्या-  CNG कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (दाबित प्राकृतिक गैस) इस गैस का प्रयोग वाहनों में र्इंधन के रूप में किया जाता है इससे वायु प्रदूषण नहीं होता है। वास्तव में CNG प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले ज्वलनशील गैस को अत्यधिक दबाव के अन्दर रखने से बने तरल को कहते हैं। इस गैस को वाहनों में प्रयोग करने के लिए 200 से 250 किग्रा/वर्ग सेमी. तक दबाया जाता है। प्राकृतिक गैस की तरह CNG के अवयव है – मीथेन, ईथेन और प्रोपेन।

प्रश्न19.मृदा प्रदूषण, जल प्रदूषण,वायु प्रदूषण ,ध्वनि प्रदूषण में से कौन विश्व ऊष्मायन का कारण है?

उत्तर- वायु प्रदूषण 

व्याख्या- वायु प्रदूषण वह स्थिति होती है जिसमें अवांछनीय गैस अत्यधिक मात्रा में वायुमण्डल में जमा हो जाते हैं तथा सूर्य से आने वाली किरणों को पुनःवापस नहीं जाने देते परिणामस्वरूप सूर्य द्वारा प्रदान उष्मा यहीं पर बनी रहती हैं तथा पृथ्वी के तापमान को बढ़ाने में सहायता करती हैं और वैश्विक उष्मान (Global Warming) समस्या पैदा करती है।

प्रश्न20. महासागर पृथ्वी पृष्ठ के अधिकांश जगह आवृत्त किया है जो है लगभग?

उत्तर-  3 4 

व्याख्या-  पृथ्वी के जलीय भाग का जल मण्डल कहा जाता है जिसमें सागर, नदियां तथा महासागर शामिल होते हैं। पृथ्वी के लगभग 3 4 भाग पर जल मण्डल स्थित है परन्तु महासागर का विस्तार 2 3 भाग पर है।

प्रश्न21. स्टेलेक्टाइट एवं स्टेलेग्माइट में निक्षेपण होता है?

उत्तर-  कैल्सियम कार्बोनेट का 

व्याख्या- स्टेलेक्टाइट तथा स्टेलेग्माइड में कैल्शियम कार्बोनेट का निक्षेपण होता है।

प्रश्न22.वायु प्रदूषण के उदाहरण बताइये है?

उत्तर-  वाहनों से निकलने वाली गैस, धुआँ और कुहासा, जलती हुई लकड़ी या चारकोल से निकली गैस 

व्याख्या-  धुआँ एवं कुहासा, वाहनों से निकलने वाली गैसें तथा जलती हुई लकड़ी या तारकोल के जलने से निकलने वाली गैस वायु प्रदूषण के लिए उत्तरदायी होती है।

Sanskrit Bhasha Kaushal Notes:click here

प्रश्न23. भारत तथा दूसरे देशों में प्रदूषण को रोकने के लिए बनाए गए नियम ……… का प्रयोग रोकता है?

उत्तर-  प्लास्टिक के थैले 

व्याख्या-  प्रदूषण को रोकने के लिए भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है क्योंकि पॉलीथीन को न तो आसानी से नष्ट किया जा सकता है और न ही इनका पुनःचक्रण कर पाना आसान होता है। इसलिए इसके प्रयोग को रोकने के लिए नियम बनाए गये हैं।

प्रश्न24. हवा में उपस्थित आक्सीजन का प्रतिशत है लगभग?

उत्तर-  21%

व्याख्या-  वायुमण्डल में अनेक प्रकार की गैसों का मिश्रण है जिसमें नाइट्रोजन लगभग 78%, ऑक्सीजन लगभग 21%, कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) लगभग 0.03% तथा शेष 0.97% में गैसें शामिल हैं।

प्रश्न25. परम तापमान पैमाना है?

उत्तर-  केल्विन 

प्रश्न26. प्रकाश संश्लेषण सम्पादित होता है?

उत्तर-  सभी हरे पौधों द्वारा 

व्याख्या-  सजीव कोशिकाओं के द्वारा प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण वह क्रिया है जिसमें पौधे अपने हरे रंग वाले अंगों जैसे – पत्ते द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु से कार्बन डाई आक्साइड तथा भूमि से जल लेकर जटिल कार्बनिक खाद्य पदार्थों जैसे – कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते हैं तथा ऑक्सीजन बाहर निकालते हैं।

बाल विकास एवं शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांत NOTES:click here 

प्रश्न27. ध्वनि या ध्वनि प्रदूषण मापा जाता है?

उत्तर-  डेसीबल में 

व्याख्या- ध्वनि का ध्वनि प्रदूषण मापने की इकाई डेसीबल है। सामान्यतःएक व्यक्ति 70-80 डेसीबल तीव्रता की ध्वनि सहन कर सकता है। इससे अधिक तीव्रता ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करती है।

प्रश्न28.कौन सी अंतर्राष्ट्रीय संस्था पूरे विश्व में पर्यावरण सुरक्षा की देखभाल करती है?

उत्तर-  PETA

व्याख्या-  UN अंतर्राष्ट्रीय संस्था पूरे विश्व में पर्यावरण सुरक्षा की देखभाल करती है। WHO अंतर्राष्ट्रीय संस्था स्वास्थ्य संबंधी देखभाल पूरे विश्व में करती है।

प्रश्न29. कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से होगा?

उत्तर-  जल प्रदूषण 

व्याख्या-  कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से जल प्रदूषण में वृद्धि हो रही है।

प्रश्न30. पर्यावरण के लिए हानिकारक है?

उत्तर-  प्लास्टिक

व्याख्या-  प्लास्टिक का उपयोग करना पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है क्योंकि इसे न तो नष्ट किया जा सकता है और न ही पुनःचक्रण किया जा सकता है। निर्देशःनिम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुत्त विकल्प चुनिए।

इस पोस्ट मे हमने पर्यावरण विषय के (MP Samvida Varg 3 Environment Questions) के 30 महत्वपूर्ण  प्रश्नो का अध्ययन किया है।  MPTET परीक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त करेने के लिए आपको नियमित Mock टेस्ट का अभ्यास करना चाहिए जिससे कि आपको स्वयं के मूल्यांकन मे सहायता होगी। MP TET  Mock Test link नीचे दी गई है जहा आप नवीनतम सिलैबस पर आधारित फ्री मोकटेस्ट लगा सकते है। 

ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी फेसबुक पेज से भी जुड़ सकते हैं। यदि आप अन्य किसी विषय पर फ्री मॉक टेस्ट प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके अवश्य बताएं, हम उस विषय पर टेस्ट बनाने का पूरा प्रयास करेंगे धन्यवाद!!

Related Articles :

3 EVS pedagogy

1. पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा और उसकी आवश्यकता Click Here 
2. पर्यावरण अध्ययन का महत्व,समेकित पर्यावरणीय शिक्षा Click Here 
3. पर्यावरणीय शिक्षा के सूत्र और दायित्व Click Here 
4. पर्यावरण शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंध Click Here 
5. अवधारणाओं के स्पष्टीकरण हेतु  प्रविधियां और गतिविधियां Click Here 
6. परिवेशीय भ्रमण,प्रयोगात्मक कार्य, प्रोजेक्ट कार्य और उनका महत्व Click Here 
7. चर्चा, परिचर्चा, प्रस्तुतीकरण और समूह शिक्षण व्यवस्था में सीखना Click Here 
8. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन Click Here 
9. पर्यावरणीय शिक्षा में शिक्षण सामग्री Click Here 
10. स्थानीय परिवेश की पर्यावरणीय समस्याएं और उनके समाधान खोजने की क्षमता का विकास  Click Here 
1. बाल विकास एवं शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांत Click  Here
2. शिक्षण विधियाँ एवं उनके प्रतिपादक/मनोविज्ञान की विधियां,सिद्धांत Click  Here
3. मनोविज्ञान की प्रमुख शाखाएं एवं संप्रदाय Click  Here
4. बुद्धि के सिद्धांत  Click  Here
5. Child Development: Important Definitions Click  Here
6. समावेशी शिक्षा Notes Click  Here
7. अधिगम  की परिभाषाएं एवं सिद्धांत Click  Here
8. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र Click  Here
9. शिक्षण कौशल के नोट्स Click  Here
10. मूल्यांकन एवं मापन प्रश्न और परिभाषाएं Click  Here
11. आकलन तथा मूल्यांकन नोट्स Click Here
12. संप्रेषण की परिभाषाएं Click Here
Science Pedagogy Notes Click Here
Hindi Pedagogy Notes Click Here
EVS Pedagogy Notes Click Here
Maths Pedagogy Notes Click Here

 [To Get latest Study Notes  Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here


Spread the love

Leave a Comment