Site icon ExamBaaz

MP Vyapam: MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का बदल गया है नाम, बार्ड के लिए Logo डिज़ाइन कर आप जीत सकते है 25 हज़ार का इनाम

Spread the love

MP VYAPAM Name Changed, New Logo Design invited: मध्य प्रदेश के प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) का नाम बदलकर अब “मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

” (ESB) कर दिया गया है। पहले भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड का नाम बदला जा चुका है इससे पहले इसके नाम कर्मचारी चयन बोर्ड तथा  व्यावसायिक परीक्षा मंडल हुआ करता था। 

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को अब कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि इसका मुख्य काम चिकित्सा तथा  इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों  के लिए प्रवेश परीक्षा घर आना था लेकिन बदलते वक्त के साथ मंडल प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित करवाने  लगा है। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा इसका नाम बदलकर अब कर्मचारी चयन मंडल किया गया है।

आम जनता से मांगे गए हैं Logo डिजाइन

बोर्ड के नाम बदलने के साथ ही अब आधिकारिक वेबसाइट के माइग्रेशन का काम चल रहा है इसी के साथ बोर्ड द्वारा एक नए लोगों की डिजाइन के लिए आम जनता तथा प्रोफेशनल डिजाइनर्स से बोर्ड के लिए नए लोगों के डिजाइन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए ₹25000 इनाम रखा गया है। 

 जिस व्यक्ति की LOGO डिजाइन बोर्ड मेंबर द्वारा चयनित की जाएगी उसे ₹25000 की इनाम राशि तथा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट mppeb.gov.in पर  एक पब्लिक नोटिस जारी किया है।

 1 नवंबर 2022 तक आप अपना लोगो डिजाइन जमा कर सकते हैं। डिजाइन किया गया LOGO हिंदी तथा अंग्रेजी वर्जन में होना चाहिए। हिंदी में लोगों का नाम “कर्मचारी चयन मंडल”  तथा अंग्रेजी में “M.P. “Employees selection board” होना चाहिए। लोगों का डिजाइन ओरिजिनल होने के साथ किसी भी सोर्स से कॉपी नहीं होना चाहिए।

MP PEB Official WebsiteClick Here
Public Notice for Logo Design InvitationClick Here

Spread the love
Exit mobile version