National Parks In Bihar | Wildlife sanctuary in Bihar | Bihar GK

Spread the love

बिहार राज्य के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण एवं राष्ट्रीय उद्यान 

 इस पोस्ट में हम बिहार राज्य के प्रमुख वन्य जीव अभयारण्य (Wildlife sanctuary in Bihar) एवं राष्ट्रीय उद्यानों (National Parks In Bihar ) के बारे में जानेंगे जोकि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, साथ ही बिहार राज्य में आयोजित की जाने वाली  प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

भारत का पूर्वी राज्य बिहार अपनी कला संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।  प्राचीन काल में बिहार वैदिक और व्यवहारिक शिक्षा का केंद्र माना जाता था।  गंगा नदी के कारण यह क्षेत्र जैव विविधता के तौर पर काफी समृद्ध शाली है।  

बिहार में 12 वन्य जीव अभयारण्य (Wildlife sanctuary) एवं एक राष्ट्रीय पार्क (National Parks In Bihar ) है। बिहार एक वन संपदा से समृद्ध राज्य है।  यहां पर वनों में शेर बाघ भालू तेंदुआ नीलगाय सांभर हाथी आदि वन्य जीव पाए जाते हैं।  इनके संरक्षण हेतु उद्यान तथा अभयारण्यों की स्थापना की गई है।  

बिहार के राष्ट्रीय उद्यान (National Parks In Bihar)

(1) वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (Valmiki National Park)

  • यह उद्यान पश्चिम चंपारण में स्थित है इसकी स्थापना 1989 में हुई थी।
  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान 335.65 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 
  •  यह राष्ट्रीय उद्यान बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है।  

बिहार के वन्य जीव अभ्यारण (Wildlife sanctuary in Bihary)

1. वाल्मीकि वन्य जीव अभ्यारण (Valmiki Wildlife Sanctuary)

  •  इसकी स्थापना  1978 में हुई थी। 
  •  यह पश्चिमी चंपारण में स्थित है।
  • 840 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए इस अभयारण्य में वर्ष 2008 में हुई गणना के अनुसार बाघों की संख्या केवल 7 है। 

2.  उदयपुर वन्य जीव अभ्यारण (Udaipur Wildlife Sanctuary)

  • यह बांधने जीव अभ्यारण चंपारण में स्थित है। 
  •  उदयपुर बांध जीव अभ्यारण की स्थापना 1978 में हुई थी। 

Read Also : Bihar Current Affairs 

3. बरैला झील सालिम अली पक्षी अभ्यारण (Baraila Lake Salim Ali Bird Sanctuary)

  •  यह वन्य जीव अभ्यारण वैशाली जिले में स्थित है। 
  •  इसकी स्थापना 1997 में की गई थी। 
  • इस  पक्षी अभ्यारण का क्षेत्रफल 1.96  वर्ग किलोमीटर है। 
  •  इसमें 59 प्रकार के प्रवासी और 106 प्रकार के देशी पक्षी पाए जाते हैं। 

4. भीम बांध  वन्य जीव अभ्यारण (Bhim Dam Wildlife Sanctuary)

    •  इसकी स्थापना 1976 में की गई थी। 
    • भीमबंद वन्य जीव अभ्यारण  मुंगेर में स्थित है। 
    • यह  वन्य जीव अभ्यारण 681.99  वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 
    •  इस अभयारण्य में तेंदुआ, भालू, सांभर, जंगली सूअर, भेड़िया, लंगूर, बंदर, नीलगाय, मगरमच्छ , सांप एवं मोर पाए जाते हैं। 

5. गौतम बुद्ध वन्य जीव अभ्यारण (Gautam Buddha Wildlife Sanctuary)

  •  यह वन्य जीव अभ्यारण गया में स्थित है। 
  •  इस वन्य जीव अभ्यारण की स्थापना 1976 में हुई थी।
  • गौतम बुद्ध वन्य जीव अभ्यारण 259.83 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 
  •  इस वन्य जीव अभ्यारण में चीता, सांभर, तेंदुआ, हिरण और चीतल रहते हैं। 

6.  कुशेश्वर पक्षी अभ्यारण (Kusheshwar Bird Sanctuary)

  •  यह अभ्यारण दरभंगा में स्थित है। 
  •  इसकी स्थापना 1994 में की गई थी। 
  •   कुशेश्वर  पक्षी अभ्यारण उत्तर भारत का सबसे बड़ा पक्षी अभ्यारण है। जाड़े के समय में साइबेरियन पक्षी यहां आते हैं। 

ये भी जाने : Bihar GK In Hindi (बिहार सामान्य ज्ञान) Important Question

7. नागी डैम व नकटी डैम पक्षी विहार (Nagi Dam and Nakti Dam Bird Sanctuary)

  •  यह पक्षी अभ्यारण जमुई में स्थित है। 
  •  इस अभ्यारण की स्थापना 1987 में हुई थी। 

8. पंत वन्य जीव अभ्यारण (Pant Wildlife Sanctuary)

    •  इसकी स्थापना 1978 में की गई थी। 
    • यह वन्य जीव अभ्यारण नालंदा जिले के राजगीर में स्थित है। 

9. कैमूर वन्य जीव अभ्यारण (Kaimur Wildlife Sanctuary)

  • यह  रोहतास  जिले में स्थित है। 
  • इसकी स्थापना 1992 में हुई थी। 
  •  कैमूर वन्य जीव अभ्यारण बिहार का सबसे बड़ा अभ्यारण है। 

10. कावर झील पक्षी विहार (Kavar Lake Bird Sanctuary)

  •  यह पक्षी अभ्यारण बेगूसराय जिले में स्थित है। 
  •  इसकी स्थापना 1989 में हुई थी। 
  • इस पक्षी बिहार का क्षेत्रफल 63.11वर्ग किलोमीटर है। 
  •  कावर झील पक्षी विहार में  59 प्रकार के प्रवासी पक्षी और 108 प्रकार के देशी पक्षी पाए जाते हैं

11. विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभ्यारण (Vikramashila Ganga Dolphin Sanctuary)

  •  यह अभ्यारण भागलपुर जिले में स्थित है। 
  •  1990 में इस अभ्यारण को  बिहार सरकार की ओर से डॉल्फिन अभ्यारण के रूप में मान्यता प्राप्त की गई थी। 

12. संजय गांधी जैविक उद्यान (Sanjay Gandhi Biological Park)

  • यह जैविक उद्यान पटना में स्थित है इसमें विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी वनस्पतियों को संरक्षित करके रखा गया है। 
  •  यह जैविक उद्यान गेंडा प्रजनन की दृष्टि से देश  में प्रथम स्थान रखता है। 
  •  इस उद्यान में 11 कमरों का एक सांप घर भी है जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र माना जाता है। 

READ ALSO : Bihar Daroga Exam Syllabus 2019 (Updated*) हिन्दी मे

13. गोगाबिल पक्षी विहार (Gogabil bird sanctuary)

  •  यह पक्षी विहार  कटिहार में स्थित है। 
  •  गोगाबिल पक्षी विहार 217.99 एकड़ में फैला हुआ है। 
  •  वर्ष 1990 ई में  इसे पक्षी विहार के रूप में मान्यता प्राप्त हुई थी इस पक्षी विहार में धनुषकार की झील है जिसका नाम गोगा बिल है। 

14.  हरियाबारा हिरण पार्क (Hariyabara Deer Park)

  •  यह पार्क अररिया में स्थित है। 

15.  परमार डॉल्फिन अभ्यारण (Parmar Dolphin Reserve)

  •  यह अभ्यारण अररिया में स्थित है।
  • इस अभ्यारण की खोज सन 1995 में  सुदन सहाय नामक व्यक्ति ने की थी। 
  •  परमार नदी के ऊपरी भाग में 15 डॉल्फिन मछलियां पाई जाती थी। 

16. बक्सर पक्षी विहार (Buxar Bird Sanctuary)

  •  यह पक्षी बिहार बक्सर में स्थित है। 
  • 25 वर्ग किलोमीटर में फैले इस पक्षी विहार में अक्टूबर के महीने में  लालशर नामक पक्षी कश्मीर से यहां प्रवास पर आते हैं एवं मार्च का महीने शुरू होते ही कश्मीर की वादियों में पुनः लौट जाते हैं। 

Related Post:

बिहार राज्य के प्रमुख मेले
Bihar GK In Hindi (बिहार सामान्य ज्ञान) Important Question
Bihar Current Affairs
Most Important Questions For Bihar GK
First In Bihar GK In Hindi
बिहार के प्रसिद्ध लोक नृत्य एवं लोक नाटक
GK Question of Bihar In Hindi

[To Get latest Study Notes & UPDATE Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment