CTET 2022 EVS NCERT PYQ MCQ: पिछली सीटेट परीक्षा में EVS एनसीईआरटी से पूछे गए बेहद महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़ें

Spread the love

NCERT EVS Previous Year Questions For CTET: देश के विभिन्न राज्यों में संचालित केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक ऐसे लाखों युवाओं को जुलाई माह में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए CTET एग्जाम क्वालीफाई होना अनिवार्य है आप भी आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है इस आर्टिकल में हमें पर्यावरण अध्ययन के अंतर्गत एनसीआरटी पाठ्यक्रम से पूछे गए कुछ बेहद रोचक सवालों को आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें आपको परीक्षा से पूर्व एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए.

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से विगत वर्षों की सीटेट परीक्षा में पूछे जा चुके हैं कुछ ऐसे सवाल—EVS NCERT Previous Year Questions for Upcoming CTET Exam 2022

Q. ठोस अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण की निम्नलिखित विधियों में से किस विधि से में प्रदूषण फैलता है? 

1) भूमि की भराई

2) कम्पोस्ट

3) कृमियों से खाद बनाना

4) भस्म करना

उत्तर – (4)

Q.वह स्थान जो कि दीर्घ काल से बाढ़ से प्रभावित होता है, स्थानीय लोगों में का कारण होगा?

1) पुनर्वास

2) स्थानांतरण

3) देश प्रत्यावर्तन

4) पुनः स्थापन

उत्तर – (2)

Q. टैपिओका का दूसरा नाम है?

1) मूली

2) कप्पा

3) अदरक

4) शकरकन्दी

उत्तर – (2)

Q. दक्षिणी भारत में मनाए जाने वाले फसल काटने वाले पर्व हैं?

1) पोंगल, उगादी, बीह और लोहड़ी

2) ओणम, पोंगल, बीह और लोहड़ी

3) ओणम, पोंगल, उगादी और वीशू

4) ओणम, बीहू, उगादी और वीशू

उत्तर – (3)

Q. वर्ली जनजाति, वर्ली आर्ट (कला) के लिए सुप्रसिद्ध है जो कि बनती है?

1) घास और पत्थरों से

2) बांस और पत्थरों से

3) गाय के गोबर और मिट्टी से

4) मिट्टी और पत्थरों से

उत्तर – (3)

Q. अजय भोपाल में है और उसे गैंगटॉक और पुडुचेरी के सम्मेलन में उपस्थित होना है। जहां पर अजय है वहां से गैंगटॉक और पुडुचेरी की क्या स्थिति है?

1) उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम

2) उत्तर पश्चिम और दक्षिण पूर्व

3) उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व

4) उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम

उत्तर – (3)

Q. माउन्ट एवरेस्ट की चोटी की ऊँचाई है.

1) 8600m

2) 8850m

3) 8950m

4) 8990m

उत्तर – (2)

Q. टूटता तारा होता है कोई

1) तारा

2) धूमकेतु

3) उल्का

4) क्षुद्रग्रह

उत्तर – (3)

Q. ‘खेजड़ी’ वृक्ष के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

A. यह वृक्ष मुख्यतः रेगिस्तान क्षेत्रों में पाया जाता है।

B. इसे उगने के लिए अधिक जल की आवश्यकता नहीं होती।

C. यह वृक्ष अपने तने से जल संचित करता है जिसका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर किया जाता है।

D. इस वृक्ष की छाल का उपयोग दवाइयों के बनाने में होता है तथा इसकी लकड़ी पर कीटों का प्रभाव नहीं पड़ता है।

E. इस वृक्ष में बहुत कम पत्तियाँ होती हैं।

इसमें सही कथन है

1) A, B and C

2) B, C and D

3) A, B and C

4) A, C and E

उत्तर – (1)

Q. निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए:

1) कोई वयस्क हाथी एक दिन में 2 क्विन्टल (200 kg) से भी अधिक हरे पत्ते और झाड़ियाँ खा सकता है। 

2) अत्यधिक भारी होने के कारण अधिकांश हाथी बहुत ज़्यादा आराम करना पसन्द करते हैं।

3) यहाँ तक कि तीन महीने की आयु के हाथी के बच्चे का भार सामान्यतः लगभग 200 kg होता है।

4) अधिकांश हाथी औसतन एक दिन में 9-10 घंटे सोते है

उत्तर – (3)

Q. एक समूह को चुनिए जिसका प्रयोग पुनः के पश्चात किया जा सकता है?

1) पोलीथिन बैग, कागज, बैटरी, मोबाइल फ़ोन 

2) चादरें, समाचार पत्र, प्लास्टिक बोतल, बैटरी

3) लोहे की कीलें, काँच बोतल, स्टील मग, गत्ते का डिब्बा

4) चमड़े का बैग, लकड़ी का मेज, प्लास्टिक फूलदान, चादरें

उत्तर – (3)

Q. रौनी ने इटली से भारत की यात्रा की योजना बनाई। उसके मित्रों ने उसे वहाँ से इटालियन चीज़ (पनीर) लाने के लिए कहा। कौन सी तकनीक चीज़ को सुरक्षित रखने और भारत में लाने के लिए उत्तम है?

1) डिब्बा बंद

2 ) निर्जलीकरण

3) लवणन (साल्टिंग)

4) निर्वात पैकिंग

उत्तर -??????? इस प्रश्न का सही उत्तर हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें

Read more:-

CTET 2022 EVS NCERT Previous Year Question: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 में NCERT पाठ्यक्रम से पूछे गए ‘पर्यावरण’ के रोचक सवाल, यहां पढ़िए

CTET 2022 EVS NCERT Previous Year Question: सीटेट 2021 में पूछे गए एनसीआरटी पर आधारित ‘पर्यावरण अध्ययन’ के महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए

यहां हमने आगामी सीटेट परीक्षा के लिए (CTET EVS NCERT Previous Year Questions) पिछले वर्षो में पूछे जा चुके ‘EVS’ के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया CTET सहित सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।.

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

1 thought on “CTET 2022 EVS NCERT PYQ MCQ: पिछली सीटेट परीक्षा में EVS एनसीईआरटी से पूछे गए बेहद महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़ें”

Leave a Comment