NEET UG Answer Key Download: इस समय लाखों अभ्यर्थी नीट स्नातक परीक्षा की आन्सर की जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही इन अभ्यर्थियों का इंतज़ार खत्म होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये आन्सर की आज दिनांक 23 अगस्त 2022 को शाम 7:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएंगी। आन्सर की जारी होते ही अभ्यर्थी अपनी आन्सर की नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से डाऊनलोड कर सकेंगे।
बता दें, नेशनल टेस्टिंग एजन्सि यानि एनटीए द्वारा इस वर्ष नीट स्नातक की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित कराई गई थी। संभावनाएं हैं, कि इस परीक्षा की आन्सर की आज शाम 7:00 बजे तक जारी की जा सकती हैं। हालाँकि बता दे, बोर्ड की ओर इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
जानें इस वर्ष का अनुमानित कट-ऑफ – NEET UG Expected Cut-Off
श्रेणी | अनुमानित कट-ऑफ |
सामान्य (General) | 720 to 138 |
अनुसूचित जाति (SC) | 137 to 108 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 137 to 108 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 137 to 108 |
सामान्य – दिव्याङ्ग (General-PH) | 137to 122 |
अनुसूचित जाति – दिव्याङ्ग (SC-PH) | 121 to 108 |
अनुसूचित जनजाति – दिव्याङ्ग (ST-PH) | 121 to 108 |
अन्य पिछड़ा वर्ग – दिव्याङ्ग (OBC-PH) | 121 to 108 |
कैसे कर सकेंगे डाऊनलोड– How to Download NEET UG Admit Card
अभ्यर्थी इस प्रक्रिया के जरिये आन्सर की डाऊनलोड कर सकेंगे-
Step-1. सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएँ।
Step-2. होमपेज पर दिख रही “NEET 2022 Answer Key” की लिंक पर क्लिक करें।
Step-3. यहाँ अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
Step-4. आन्सर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
Step-5. इसे डाऊनलोड करें व प्रिंट निकलवाएँ।
ये भी पढ़ें-