MPTET 2022: मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे जाएँगे ‘नई शिक्षा नीति 2020’ पर आधारित सवाल, यहाँ पढ़ें 15 सम्भावित प्रश्न

Spread the love

MPTET 2022: (New Education Policy 2020 Questions For MPTET 2022) मध्य प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती हेतु संविदा शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा  (MPTET) का आयोजन 5 मार्च से किया जाएगा. परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किए जाएंगे. यदि आप भी मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा ओं में “नई शिक्षा नीति” (New Education Policy 2020) से संबंधित सवाल जरूर पूछे जाते हैं ऐसे में संविदा शिक्षक वर्ग 3 भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को नई शिक्षा नीति पर आधारित सवालों का अध्ययन जरूर कर लेना चाहिए यहां हम कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे हैं जिनके परीक्षा में पूछे जाने की संभावना है आपको इन सवालों को एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए.

नई शिक्षा नीति 2020- संक्षिप्त विवरण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा की पहुंच, समानता, गुणवत्ता वहनीय शिक्षा  और उत्तरदायित्व जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया है।  नई शिक्षा नीति के निर्माण के लिए जून 2017 से पूर्व इसरो  के प्रमुख  डॉक्टर के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने मई 2019 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा प्रस्तुत किया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (new education policy 2020) वर्ष 1968 और वर्ष 1986 के बाद स्वतंत्र भारत की तीसरी शिक्षा नीति है।

परीक्षा से पहले जरूर पढ़े लेवें ये सवाल- New Education Policy 2020 Questions For MPTET Varg 3 Exam

Q1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात कितना प्रतिशत बढ़ाया जाएगा?

Ans:- 50%

Q2. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?

Ans:- 1988

Q3. राष्ट्रीय शिक्षा परिषद (NCTE) की स्थापना कब हुई?

 Ans:- 1995 

Q4. नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य है?

Ans:-  हिमाचल प्रदेश (दूसरा राज्य- मध्यप्रदेश)

Q5. किस राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 1992 में संशोधन किया गया था?

 Ans:  द्वितीय शिक्षा नीति 

Q6. नई शिक्षा नीति किसकी अध्यक्षता में तैयार की गई है?

Ans:- के. कस्तूरीरंगन

Q7. नई शिक्षा नीति किस संस्थान के सशक्तिकरण की अनुशंसा करती है?

 Ans:- CABE

Q8. विश्व विद्यार्थी दिवस कब मनाया जाता है?

 Ans:-  15 अक्टूबर

Q9. 1986 में जो शिक्षा नीति लागू की गई थी, उसमें बदलाव कब किया गया था?

Ans:-  1992 में

Q10. मई 2016 में किसकी अध्यक्षता में ‘नई शिक्षा नीति के विकास के लिए समिति’ ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की?

Ans:- स्वर्गीय श्री टी. एस. आर.सुब्रमण्यम

Q11. किस वर्ष तक, शिक्षण के लिए न्यूनतम डिग्री योग्यता 4-वर्षीय एकीकृत बी.एड होने जा रही है?

Ans:- 2030

Q12. किसे बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय शैक्षिक टेक्नोलॉजी फोरम (NETF)  बनाया जा रहा है, जिसके लिए वर्चुअल लैब विकसित की जा रही है?

 Ans:-  ई पाठ्यक्रम

Q13. नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, शिक्षा पर, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का कितने प्रतिशत खर्च किया जाएगा?

 Ans:-  6%

Q14.  स्कूल पाठ्यक्रम के 10+2  पैटर्न के स्थान पर अब कौन सा पैटर्न होगा?

 Ans:-  5+3+3+4 पैटर्न

Q15.  देश में शोध और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किस संगठन की स्थापना की जाएगी?

 Ans:-  नेशनल रिसर्च फाउंडेशन

ये भी पढ़ें…

यहाँ हमने परीक्षा हेतु ‘नई शिक्षा नीति 2020’ पर आधारित सवाल आपके साथ शेयर किये (New Education Policy 2020 Questions For MPTET). सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओ के सभी नवीनतम न्यूज़ एवं अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वैबसाइट को नियमित विजिट करते रहे। साथ ही हमारे टेलीग्राम चेनल के सदस्य जरूर बने। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया!!

For the Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here


Spread the love

Leave a Comment