PM-SHRI Scheme: देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 सितंबर 2022 को PM-SHRI यानि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइज़िंग इंडिया के तहत स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा की गई। पीएम-श्री योजना के तहत देश के कुल 14,597 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। बताया जा रहा है, कि ये योजना पाँच वर्षों 2022-2027 में लागू कर दी जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक को मंत्रीमण्डल की स्वीकृति मिल चुकी है।
क्या है PM-SHRI योजना? इन स्कूलों में सामान्य स्कूल से होगी ये भिन्नता
PM-SHRI यानि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइज़िंग इंडिया योजना के अंतर्गत देश के प्रत्येक प्रखण्ड के 2 आदर्श विद्यालय विकसित किए जाएंगे, जिनमें एक प्राथमिक विद्यालय तथा एक माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय सम्मिलित है। इन स्कूलों को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2022 (NEP 2022) के आधार पर तैयार किया जाएगा। योजना के अंतर्गत देश के 14,597 विद्यालय विकसित होंगे, जिनमें केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय समेत राज्यों एवं सरकारी निकायों द्वारा संचालित स्कूल भी शामिल होंगे।
बता दें, योजना के अंतर्गत विकसित स्कूल प्रोद्योगिकी केन्द्रित होंगे। इन स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षण तथा उद्यमिता को मुख्य रूप से महत्व दिया जाएगा। इन स्कूलों में त्रि-आयामी प्रयोगशालाएँ (3-D Labs) होंगी। सबसे बड़ी भिन्नता है, कि इन स्कूलों में 10 दिन बिना बैग लिए स्कूल आने का प्रयोग भी प्रारम्भ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इनमे सोलर पैनल एवं एलईडी लाइट, प्राकृतिक खेती के साथ पोषण गार्डन, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त परिसर तथा जल संरक्षण एवं संचयनआदि पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
27,360 करोड़ रु. किए जाएंगे खर्च
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, इस योजना के कार्यान्वयन के लिए लगभग 27,360 करोड़ रु. व्यय किए जाएंगे। कुल व्यय में से 18,128 करोड़ रु. केंद्र सरकार के कोश से तथा शेष 9,232 करोड़ रु. राज्य सरकार के कोश से व्यय किए जाएंगे। बयान के अनुसार राज्य सरकार द्वारा भी इन स्कूलों के लिए नामांकन किया जा सकता हैं। बताया जा रहा है, कि यह योजना पाँच वर्षों 2022-2027 की अवधि में लागू की जाएगी। बता दें, इस योजना के माध्यम से लगभग 18 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।
Read More: