थार्नडाइक के सिद्धांत से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्न

Spread the love

Questions on Thorndike Theory of Learning: इस पोस्ट मे हम थार्नडाइक के सिद्धांत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न आपके साथ शेअर कर रहे है । जो की आगामी टीईटी परीक्षा की द्रष्टि से महत्वपूर्ण है।

थार्नडाइक का सिद्धांत (Tharndikes’s Theory of Learning)

अमेरिकी मनोवैज्ञानिक थार्नडाइक ने अधिगम का सम्बन्धवाद सिद्धान्त दिया है जिसे उद्दीपक अनुक्रिया सिद्धान्त (S – R Theory) या प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धान्त या बंधन सिद्धान्त भी कहते हैं।

इस सिद्धान्त के अनुसार, किसी प्राणी के सामने जब कोई उद्दीपक प्रस्तुत होता है तो प्राणी उसके प्रति अनुक्रिया करता है।यह अनुक्रिया तब तक करता है जब तक की उसे संतुष्टि नहीं मिल जाती है जिस अनुक्रिया से प्राणी को संतुष्टि प्राप्त होती है उससे वह उस उद्दीपक का सम्बन्ध या बन्धन बना लेता है।यही बन्धन अधिगम कहलाता है।और प्राणी के सम्मुख जब कभी भविष्य मे वह उद्दीपक आता है तो वह वैसी ही प्रक्रिया व्यक्त करता है।

Questions on Thorndike Theory of Learning

(थार्नडाइक के सिद्धांत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न)

1. थार्नडाइक किस देश के वैज्ञानिक थे?

उत्तर- अमेरिका

2. थार्नडाइक के सीखने के कितने मुख्य नियम बताए हैं?

 उत्तर- 3

3. थार्नडाइक ने अपने प्रयोग किस जानवर पर किए?

 उत्तर- चूहे तथा बिल्ली पर

4. थार्नडाइक ने बुद्धि  का कौन सा सिद्धांत दिया?

उत्तर- बहुकारक सिद्धांत 

5. किस मनोवैज्ञानिक को “पशु मनोवैज्ञानिक” का पितामह माना जाता है?

 उत्तर-  थार्नडाइक को

6. थार्नडाइक के सिद्धांत को और किस नाम से जाना जाता है? 

उत्तर – (S-R) सिद्धांत 

7. थार्नडाइक का सिद्धांत किसके अंतर्गत आता है?

 उत्तर-  संबंधवाद 

8. थार्नडाइक के प्रयत्न एवं त्रुटि सिद्धांत पर विशेष बल किस पर नहीं दिया गया?

 उत्तर-  समझ पर 

थार्नडाइक का संबंधवाद का सिद्धांत

9. सीखने की उद्दीपन अनुक्रिया सिद्धांत के मुख्य प्रतिपादक हैं?

 उत्तर- थार्नडाइक

10.  सीखने के नियम का प्रतिपादन किसने किया?

 उत्तर- थार्नडाइक

11. किसके सिद्धांत में R-R एवं R-S संबंध दोनों विद्यमान है?

 उत्तर-  थार्नडाइक के सिद्धांतों में

12.   किसी क्रिया को बार-बार दोहराने से उसका संबंध दृढ़ हो जाता है, थार्नडाइक के किस नियम पर आधारित है?

 उत्तर-  अभ्यास का  नियम

13. बुद्धि का बहु कारक सिद्धांत किसने दिया?

 उत्तर- थार्नडाइक

14.  S-R थ्योरी के जन्मदाता कौन है?

 उत्तर- थार्नडाइक

15.   प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धांत किसने दिया?

 उत्तर- थार्नडाइक

16. सत्य तथा तथ्यों के दृष्टिकोण से उत्तम प्रतिक्रियाओं की शक्ति ही बुद्धि है यह किसने कहा?

 उत्तर- थार्नडाइक 

17. आप घोड़े को पानी तक ले जा सकते हैं, पर उसे पानी पीने को मजबूर नहीं कर सकते.  यह कहावत एक उदाहरण है?

 उत्तर-   सीखने की बुद्धि का

18. मनोवैज्ञानिक थार्नडाइक ने व्यक्ति को किस आधार पर बांटा है?

 उत्तर-   चिंतन एवं कल्पना शक्ति के आधार पर

19. ‘तत्परता का नियम’ किसने दिया?

 उत्तर- थार्नडाइक

20. धीमी गति से सीखने वाले बालकों के अध्यापन के लिए अधिक उपयोगी सिद्धांता है?

 उत्तर- थार्नडाइक  का सिद्धांत

Related Articles :

1. थार्नडाइक का सिद्धांत Click Here
2. स्टर्नबर्ग का त्रितंत्र का सिद्धांत (Sternberg’s triarchic theory of Intelligence) Click Here
3. अभिप्रेरणा के सिद्धांत (Theories of Motivation ) Click Here
4. बुद्धि के सिद्धांत (Theory of Intelligence) Click Here
5. कोहलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धांत 1958 (Kohlberg theory of moral development) Click Here
6. जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत(Theory of cognitive development) Click Here
7. अल्बर्ट बंडूरा का सामाजिक अधिगम सिद्धांत Click Here

To Get the latest updates Please “JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL” 

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment