RRB NTPC Result 2022 for Level 6: रेलवे ने जारी किए NTPC पे लेवल 6 के परिणाम, जानें क्या रहा कट-ऑफ 

Spread the love

RRB NTPC Result 2022 for Level 6 : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानि आरआरबी द्वारा गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के पे लेवल 6 के पदों के दस्तावेज़ सत्यापन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जो अभ्यर्थी इसकी कम्प्युटर आधारित परीक्षा 2 (CBT 2) तथा कौशल परीक्षा (केवल स्टेशन मास्टर पद के लिए) में शामिल हुए थे, वे अपना रिज़ल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। आरआरबी द्वारा संबन्धित पद के लिए निर्धारित कट-ऑफ भी जारी कर दिया गया है। 

आपको बता दें, आरआरबी द्वारा पे लेवल 6 के लिए NTPC CBT 2 परीक्षा 9 व 10 मई 2022 को आयोजित कराई गई थी। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों नें स्टेशन मास्टर पद के लिए आवेदन किया था, उनके लिए कौशल परीक्षा (Aptitude Test) 30 जुलाई 2022 को आयोजित कराई गई थी। अब आरआरबी द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी सूची में अपना रोल नं. चेक करें। 

Read More: RRC Group ‘D’ Exam: रेलवे ग्रुप ‘डी’ कर्मचारी को मिलता है कितना वेतन? रेलवे देता है इन्हें कौनसी सुविधाएं, यहाँ जानें पूरी जानकारी 

यहाँ जानें क्या रहा इस वर्ष का कट-ऑफ 

पद का नाम 

श्रेणी 

UR 

SC

ST 

OBC 

EWS 


कमर्शियल अप्रेंटिस 

ओपन 

92.88135

83.05085 

83.72881

90.16949

90.16949 

भूतपूर्व सैनिक 

65.08475

71.86441


स्टेशन मास्टर 

ओपन 

68.34375 

59.90503

59.5469

65.05664 

63.69653

भूतपूर्व सैनिक 

47.14018

47.28358 

42.84855 

ऐसे करें अपना रोल नं. चेक– How to check Result 

अभ्यर्थी अपना रोल नं. इस प्रक्रिया के माध्यम से चेक करें- 

1. सबसे पहले अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएँ। 

2. होमपेज पर दिख रही “List of candidates shortlisted for Document Verification” की लिंक पर क्लिक करें। 

3. एक पीडीएफ़ फ़ाइल खुलेगी, इसमे अपना रोल नं. चेक करें। 

4. रोल नं. होने की स्थिति में संबन्धित पेज को सेव करें। 

5. पेज को डाऊनलोड करें व भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकलवा लें।

Read More:

RRC Group D पंचायती राज MCQ: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की अगली Shift में शामिल होने से पूर्व पंचायती राज के इन सवालों को जरूर ,पढ़ कर जाएं


Spread the love

Leave a Comment