राजस्थान में कृषि के टॉप 30 प्रश्न जो परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं!

Spread the love

Rajasthan Agriculture: इस आर्टिकल में हम राजस्थान कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Rajasthan Agriculture Important Questions) का अध्ययन करेंगे। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3 लाख 42 हजार 2 सौ 39 वर्ग कि.मी. है। जो की देश का 10.41 प्रतिशत है। राजस्थान में देश का 11 प्रतिशत क्षेत्र कृषि योग्य भूमि है और राज्य में 50 प्रतिशत सकल सिंचित क्षेत्र है जबकि 30 प्रतिशत शुद्ध सिंचित क्षेत्र है।राजस्थान का 60 प्रतिशत क्षेत्र मरूस्थल और 10 प्रतिशत क्षेत्र पर्वतीय है। अतः कृषि कार्य संपन्न नहीं हो पाता है और मरूस्थलीय भूमि सिंचाई के साधनों का अभाव पाया जाता है। अधिकांश खेती राज्य में वर्षा पर निर्भर होने के कारण राज्य में कृषि को मानसून का जुआ कहा जाता है।

Rajasthan Agriculture Important Questions

राजस्थान की कृषि से संबंधित प्रश्न 

1.  राजस्थान में सर्वाधिक हल्दी उत्पादित होती है?

 उत्तर-   झाडोल (उदयपुर)

2. हरि बाली रोग किस फसल में होता है?

 उत्तर-   बाजरा

3. “राष्ट्रीय सूचना सिंचाई मिशन” कब लागू किया गया?

 उत्तर-  जून 2010 

4. किस संभाग में धनिया की पैदावार सर्वाधिक होती है?

 उत्तर-  कोटा

5.राजस्थान राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की स्थापना की गई?

उत्तर- 30 दिसंबर, 1977 को

6.  किस संभाग में जीरा की पैदावार सर्वाधिक होती है?

 उत्तर-  जोधपुर 

7. राजस्थान के शुष्क प्रदेशों के प्रमुख उपज है?

 उत्तर-  बाजरा व दाले 

8. राजस्थान में सर्वाधिक शुष्क कृषि तीव्रता वाले जिले हैं?

 उत्तर- जैसलमेर, बाड़मेर 

9. राई व सरसों के उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है?

 उत्तर- पहला 

ये भी पढे :-राजस्थान के शहरों के उपनाम

10. राजस्थान में  कपास की कृषि के प्रमुख 2 जिले हैं?

 उत्तर-  गंगानगर एवं हनुमानगढ़

11.  फसल उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का प्रमुख जिला है?

 उत्तर-  गंगानगर

12.  राजस्थान में पूर्वी आद्र प्रदेशों की प्रमुख उपज है?

 उत्तर- गेहूं व चना 

13. राजस्थान के किन जिलों में वालरा कृषि की अधिकता है?

 उत्तर-  उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा 

14. राजस्थान का अन्न भंडार कौन सा जिला है?

 उत्तर- गंगानगर

15.  काजरी शोध संस्थान कहां पर स्थित है?

 उत्तर-  जोधपुर

16.  राज्य में बंजर व व्यर्थ भूमि का सर्वाधिक क्षेत्र किस  जिले में  है?

 उत्तर- जैसलमेर 

17. एशिया का सबसे बड़ा कृषि फार्म कहां स्थित है?

 उत्तर-  सूरतगढ़, गंगानगर में 

18. राजस्थान राज्य में कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों पर निर्भर है? 

 उत्तर- 62% 

19. राजस्थान में वालरा कृषि का एक प्रकार है?

 उत्तर-  स्थानांतरित कृषि 

20. गरीब का घी की संज्ञा किसे दी गई है?

 उत्तर- तिल का तेल

21.  देश में राजस्थान जिन मसालों के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है, वह है?

उत्तर-  धनिया, मेथी, जीरा

22. राज्य में सबसे अधिक मोठ उत्पादित करने वाला जिला है?

उत्तर- बीकानेर 

23 गोल्डन फाइबर किसे कहा जाता है?

उत्तर- जूट को 

24. राजस्थान में पान की खेती सर्वाधिक कहां की जाती है?

उत्तर- फरौली 

25. खेत में निरर्थक खास को उखाड़ना कहलाता है? 

उत्तर- लुरबो 

26. देश में वर्तमान में राजस्थान ड्रिप एवं फव्वारा सिंचाई क्षेत्र में कौन से स्थान पर है?

उत्तर- प्रथम 

27. राजस्थान में सर्वाधिक तंबाकू का उत्पादन किस जिले में होता है?

उत्तर-    जालौर में 

28. देश का पहला जैविक खेती अनुसंधान केंद्र राजस्थान के किस जिले में खोला गया है?

उत्तर- झालावाड़ 

29 जैविक ईंधन के रूप में किस के तेल का प्रयोग किया जाता है? 

उत्तर- रतनजोत 

30.  पोदीना के उत्पादन में राजस्थान का कौनसा जिला प्रथम स्थान पर है?

उत्तर- नागौर 

31. राजस्थान में चावल का उत्पादन कितने सेंटीमीटर वर्षा वाले क्षेत्र में किया जाता है?

उत्तर-  100 से 160 सेंटीमीटर 

32. चारा बीज उत्पादन फार्म की स्थापना जैसलमेर में किस स्थान पर की गई? 

उत्तर- मोहनगढ़ 

33. राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त फल वृक्ष है? 

उत्तर-   अनार

34. जैतसर  कृषि फार्म स्थित है?

उत्तर-   गंगानगर में 

35. राजस्थान में केवल कृषि से जुड़ी जानकारी देने वाला पहला कृषि रेडियो स्टेशन कहां स्थापित किया गया है?

उत्तर-  भीलवाड़ा में 

»Rajasthan Geography Important Question

»राजस्थान GK के 30 बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं!!!

Also Read:  Rajasthan GK Topic Wise Notes

[To Get latest Study Notes Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment