REET 2022 Rajasthan GK Previous Year MCQ: विगत वर्षो में पूछे जा चुके हैं राजस्थान सामान्य ज्ञान के ये सवाल, क्या आपको पता है इनके जवाब?

Spread the love

Rajasthan GK Previous Year Question: राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने का यह एक सुनहरा अवसर है क्योंकि प्रदेश में आगामी जुलाई माह में रीट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से 46 हजार से अधिक रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी यदि आप भी इस गीत की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां हम रोजाना विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस सेट और विगत वर्षों में पूछे गए सवाल शेयर कर रहे हैं, इसी संदर्भ में आज हम आपके लिए राजस्थान सामान्य ज्ञान

के कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं जो गत वर्षों में आयोजित रीट की परीक्षा में पूछे जा चुके हैं इन सवालों को हल कर आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में किस लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे.

रीट के गत वर्षो में पूछे गए सवालों से करें आगामी परीक्षा की, पक्की तैयारी—Rajasthan GK Previous Year Question for REET level 1 and 2 Exam 2022

Q. भोराट का पठार स्थित है –

(अ) रघुनाथगढ़ और नाहरगढ़ के मध्य

(ब) अचलगढ़ और देलवाड़ा के मध्य

(स) कुंभलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य

(द) जयगढ़ और नाहरगढ़ के मध्य

उत्तर – स

Q. महाराणा प्रताप के हाथी का नाम था ?

(अ) रामप्रसाद

(ब) चेतक

(स) मरदाना

(द) पीर प्रसाद

उत्तर – अ

Q.सामाजिक सुधारक गोविन्द गुरु का जन्म हुआ ?

(अ) पंडित परिवार में

(ब) किसान परिवार में

(स) बंजारा परिवार में

(द) जमींदार परिवार में

उत्तर – स

Q. ‘चेतावनी रा चूंगट्या’ किसने लिखी?

(अ) प्रतापसिंह बारहठ

(ब) जोरावर सिंह बारहठ

(स) राव गोपाल सिंह

(द) केसरी सिंह बारहठ

उत्तर – द

Q. लंदन में वीर विनायक दामोदर सावरकर के लिए आगे अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति की व्यवस्था किसने की थी –

(अ) श्याम कृष्ण वर्मा

(ब) सुभाषचंद्र बोस 

(स) रास बिहारी बोस

(द) मोहन सिंह

उत्तर – अ

Q.निम्न में से किसे मत्स्य जनपद की राजधानी  कहा जाता था ?

(अ) विराटनगर

(ब) चम्पा

(स) कुशीनारा

(द) गोकुलपुरा

उत्तर – अ

Q. राजस्थान का कौनसा नृत्य रूप 2010 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में सम्मिलित किया गया है?

(अ) गींदड़

(ब) कालबेलिया

(स) भवाई

(स) कच्छी घोड़ी

उत्तर – ब

Q. संत मीराबाई के पति का नाम था ?

(अ) भोजराज

(ब) रतनसिंह

(स) नरपत सिंह

(द) संग्राम सिंह

उत्तर – अ

Q. अरावली का दूसरा उच्चतम शिखर है ?

(अ) जरगा

(ब) सेर

(स) तारागढ़

(द) अचलगढ़

उत्तर – ब

Q.1857 की क्रांति के समय कोटा का शासक था ?

(अ) महाराव रामसिंह प्रथम

(ब) महाराव राम सिंह द्वितीय

(स) महाराव माधोसिंह प्रथम

(द) महाराव उम्मेदसिंह प्रथम

उत्तर – ब

Q. प्रसिद्ध सालिमसिंह हवेली स्थित है?

(अ) नवलगढ़ में

(ब) मुकन्दगढ़ में

(स) पिलानी में

(द) जैसलमेर में

उत्तर- द

Q. किस जिले में गोगामेड़ी मेला लगता है ?

(अ) बीकानेर

( ब ) गंगानगर

(स) हनुमानगढ़

(द) चूरू

उत्तर- स

Q. निम्नलिखित में से कौन मेवाड़ प्रजा मण्डल के प्रथम अध्यक्ष थे ?

(अ) माणिक्य लाल वर्मा

(ब) बलवंत सिंह मेहता

(स) भूरेलाल बया

(द) रमेशचंद्र व्यास

उत्तर – ब

Read more:

REET 2022 Rajasthan Static GK MCQ: राजस्थान में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु होने वाली REET परीक्षा में पूछे जाएंगे राजस्थान सामान्य ज्ञान के कुछ ऐसे सवाल, अभी पढ़े

REET 2022 History of Rajasthan MCQ: राजस्थान के इतिहास से जुड़े कुछ बेहद रोचक सवाल, जो परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं, क्या आपको पता है इनके जवाब?

इस आर्टिकल में हमने REET 2022 परीक्षा हेतु राजस्थान की ‘राजस्थान सामान्य ज्ञान’ (Rajasthan GK Previous Year Questionसे संबंधित महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है. रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.


Spread the love

1 thought on “REET 2022 Rajasthan GK Previous Year MCQ: विगत वर्षो में पूछे जा चुके हैं राजस्थान सामान्य ज्ञान के ये सवाल, क्या आपको पता है इनके जवाब?”

Leave a Comment