REET Mains Exam 2022-23: रीट मुख्य परीक्षा में पूछे जाएंगे राजस्थान के इतिहास से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, यहां पढ़िए संभावित प्रश्न

Spread the love

Rajasthan History MCQ for REET Mains Exam: राजस्थान में 23 और 24 जुलाई 2022 को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा चुका है जिसमें शिक्षक बनने का सपना लिए लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब आंसर Key जारी होने का इंतजार है सूत्रों के मुताबिक रीट लेवल वन और लेवल 2 परीक्षा की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी. इस परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थियों को आने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन करने का मौका मिलेगा. इसी संदर्भ में आज के इस आर्टिकल में हम REET मुख्य परीक्षा में राजस्थान के इतिहास से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिनका अभ्यास आपको एक बार जरूर करना चाहिए.

आपको बता दें कि परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा में राजस्थान के ‘इतिहास’ से संबंधित कई सवाल पूछे जाते हैं जिसकी तैयारी आपको अभी से शुरू कर देनी चाहिए ताकि बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल की जा सके. आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान जीके से जुड़े कुछ बेहद रोचक सवाल आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, अतः मुख्य परीक्षा के दृष्टिकोण से इन महत्वपूर्ण सवालों को एक नजर जरूर पढ़ लेवे.

रीट मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को राजस्थान के इतिहास से जुड़े इन प्रश्नों का अभ्यास, जरूर करना चाहिए—MCQ on Rajasthan History for REET Mains Exam 2022-23

1. वर्तमान में अशोक का भाब्रू शिलालेख कहां सुरक्षित रखा हुआ है ?

(अ) कालीबंगा संग्रहालय

(ब) कलकत्ता संग्रहालय

(स) पाली संग्रहालय

(द) उदयपुर संग्रहालय

Ans- ब 

2. किस सभ्यता स्थल को स्थानीय लोग धूलकोट के नाम से पुकारते है ?

(अ) आहड़ (उदयपुर)

(ब) बैराठ (जयपुर)

(स) गणेश्वर (सीकर)

(द) बागोर (भीलवाड़ा)

Ans- अ

3. पुरातत्व स्थल रंगमहल का उत्खनन किसके नेतृत्व में हुआ था ? 

(अ) आर. सी. अग्रवाल 

(ब) कैदारनाथ पुरी 

(स) डॉ. हन्नारिड

(द) दयाराम साहनी

Ans- स 

4. प्राचीन पुरातत्व स्थल जहाँ से ताम्रयुगीन, आर्यकालीन एवं महाभारत कालीन सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए है ? 

(अ) नोह (भरतपुर)

(ब) बागोर (भीलवाड़ा)

(स) आहड़ (उदयपुर)

(द) मण्डोर (जोधपुर)

Ans- अ 

5. कालीबंगा से हड़प्पा पूर्व की सभ्यता के मिलते-जुलते अवशेष पाकिस्तान में किस स्थान पर मिले है ?

(अ) सुत्कांगेडोर

(ब) लाहौर

(स) कोट दीजी 

(द) मोंटगोमरी

Ans- स 

6. दोहरी रक्षा प्राचीर के साक्ष्य राजस्थान की किस सभ्यता से प्राप्त हुए है ?

(अ) बालाथल सभ्यता

(ब) ओझियाना सभ्यता

(स) कालीबंगा सभ्यता

(द) गणेश्वर सभ्यता

Ans- स 

7. कालीबंगा स्थल, हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय से किस दिशा में स्थित है ?

(अ) उत्तर पूर्व

(ब) उत्तर पश्चिम

(स) दक्षिण पश्चिम 

(द) दक्षिण पूर्व

Ans- स 

8. निम्नलिखित में से किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुये है ?

(अ) रेढ़

(ब) बैराठ

(स) आहड़

(द) कालीबंगा

Ans- ब 

9. राजसमन्द स्थित किस स्थान से हड़प्पा से भी पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले है ?

(अ) आहड़

(ब) गिलण्ड

(स) नगरी

(द) बालाथल

Ans-  ब 

10. राजस्थान के किस जिले में पूर्व हड़प्पा सभ्यता के व्यापक अवशेष पाए गए है?

(अ) हनुमानगढ़

(ब) बीकानेर

(स) उदयपुर

(द) जयपुर

Ans- अ 

11. गरुड़ासन्न विष्णु की प्रतिमा राजस्थान की किस सभ्यता से प्राप्त हुई है ?

(अ) बैराठ

(ब) आहड़

(स) चन्द्रावती

(द) नगरी

Ans- स 

12. राजस्थान के किस स्थान से कामदेव व रति की कुषाणकालीन मृणमूर्ति मिली है?

(अ) नोह (भरतपुर) 

(ब) नाड़ोल (पाली) 

(स) नगर (टोंक)

(द) नगरी (चित्तौड़गढ़)

Ans- स 

13. किस सैन्धव स्थल से अग्नि कुण्ड के साक्ष्य मिले है ?

(अ) पीलीबंगा

(ब) रंगमहल

(स) आहड़

(द) कालीबंगा

Ans- द

14. प्रतिहार एवं पाल शासकों पर अपनी विजय की खुशी में ध्रुव ने गंगा व जमुना के चिह्नों को सम्मिलित किया ?

(अ) राष्ट्रकूट कुलचिन्ह (एम्बलम) में

(ब) चोल कुलचिन्ह ( एम्बलम) में

(स) चन्देल कुलचिन्ह ( एम्बलम) में

(द) पाल कुलचिन्ह (एम्बलम) में

Ans-  अ 

15. प्रथम प्रतिहार शासक जिसने परमभट्टारक महाराजाधिराज परमेश्वर की उपाधि धारण की थी. वह था ?

(अ) वत्सराज

(ब) नागभट्ट द्वितीय

(स) मिहिर भोज

(द) महेन्द्रपाल प्रथम

Ans- ब 

Read more:

REET Mains Exam 2022: रीट मुख्य परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए, राजस्थान सामान्य ज्ञान के इन सवालों का अभ्यास जरूर करें

REET Mains Exam Rajasthan GK: राजस्थान मुख्य परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए राजस्थान जीके से जुड़े इन सवालों का अभ्यास, जरूर करें

यहां हमने REET परीक्षा के लिए राजस्थान इतिहास पर आधारित (Rajasthan History MCQ for REET Mains Exam) के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है, रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment