Rajasthan Police Constable Result 2022: जल्द जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिज़ल्ट, जानें क्या रहेगा कट-ऑफ 

Spread the love

Rajasthan Police Constable Result: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक तथा 2 जुलाई 2022 को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा आयोजित हुए लगभग 3 महीने होने वाले हैं। परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थी काफी लंबे समय से परीक्षा के रिज़ल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संभावनाएं हैं, कि इस परीक्षा का रिज़ल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिज़ल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

आपको बता दें, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित कराई गई थी। लेकिन पेपर लीक के चलते 14 मई 2022 को होने वाली कांस्टेबल नियुक्ति के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। बाद में इस शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित कराई गई। जल्द ही इस परीक्षा का रिज़ल्ट जारी किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- REET 2022 Answer Key Update: रीट परीक्षा आंसर-की को लेकर आया नया अपडेट, परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर संशय बरकरार

कब हो सकता है परीक्षा का रिज़ल्ट जारी (Rajasthan Police Constable Result Date)

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित हुए लगभग 3 माह होने वाले हैं, किन्तु अब तक इस परीक्षा का रिज़ल्ट जारी नहीं किया गया है। हाल ही में, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा था, कि राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम 10 अगस्त 2022 से पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि आपको बता दें, राजस्थान पुलिस की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये रिज़ल्ट अब कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। 

क्या हो सकता है इस वर्ष का कट-ऑफ –

श्रेणी परीक्षा का अनुमानित कट-ऑफ 
अनारक्षित (UR)59 – 65 Marks
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)50 – 54 Marks
अनुसूचित जाति (SC)47 – 51 Marks
अनुसूचित जनजाति (ST)40 – 44 Marks
TSPSC37 – 41 Marks

कैसे चेक कर सकेंगे रिज़ल्ट 

अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट चेक करने के लिए इस प्रक्रिया को फॉलो करें- 

1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएँ। 

2. होमपेज पर दिख रही “Rajasthan Police Recruitment 2022 Result” की लिंक पर क्लिक करें। 

3. एक लिस्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन होगी। 

4. इस चुने गए अभ्यर्थियों की लिस्ट में अपना नाम/रोल नं. चेक करें। 

5. लिस्ट में नाम होने की स्थिति में संबन्धित पेज को डाऊनलोड करें व प्रिंट निकलवाएँ।

ये भी पढ़ें-

REET Mains Exam 2022-23: रीट मुख्य परीक्षा में पूछे जाएंगे राजस्थान के इतिहास से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, यहां पढ़िए संभावित प्रश्न


Spread the love

Leave a Comment