RBSE 10th 12th Syllabus 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने जारी किया कक्षा 10वीं, 12वीं का सिलेबस, यहां से करें डाउनलोड

Spread the love

RBSE BOARD Exam Syllabus (Class 10th/12th): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का सिलेबस जारी कर दिया गया है। सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर नवीनतम सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि विगत वर्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कोरोना के चलते परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किए गए थे जिसके अंतर्गत परीक्षा को सेमेस्टर में विभाजित किया गया था, हालांकि पिछले वर्ष के विपरीत इस बार आरबीएसई  बोर्ड द्वारा 100% पाठ्यक्रम के साथ साल 2023 में परीक्षा आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 2022 की परीक्षा में पाठ्यक्रम में 30% कटौती को रद्द करके 2023 की परीक्षा के लिए कक्षा दसवीं तथा बारहवीं के सभी विषयों में 100% सिलेबस के साथ परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा में अब केवल दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में विकल्प उपलब्ध होगा जबकि लघु उत्तरीय प्रश्नों के लिए विकल्प नहीं दिया जाएगा।

बढ़ा दी गई है परीक्षा की समय अवधि

आरबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के समय अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब 2 घंटे 45 मिनट की जगह स्टूडेंट्स को 3 घंटे 15 मिनट पेपर हल करने के लिए दिए जाएंगे, इसके साथ ही बोर्ड द्वारा एक नया मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा जिसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें कक्षा 10वीं 12वीं का नया सिलेबस

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा 10वीं तथा 12वीं के सिलेबस को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

Step-1 सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं

Step-2 होम पेज पर दिए गए विकल्प अनुदेशक का पाठ्यक्रम 2022-23 (‘Anudeshika Pathyakram 2022-23’) पर क्लिक करें

Step-3 इसके पश्चात ‘RBSE class 10 syllabus 2023’  अथवा ‘RBSE class 12 syllabus 2023’ पर क्लिक करें. 

Step-4 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने के पश्चात सिलेबस पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा इसका प्रिंट आउट ले लेवें।

Download RBSE CLASS 10th Syllabus 2023 Here

Download RBSE CLASS 12th Syllabus 2023 Here

ये भी पढ़ें-

MP School Online Attendance: मध्य प्रदेश में  अब कक्षा एक से कक्षा बारहवीं तक के छात्रों की लगाई जाएगी ई-अटेंडेंस, जानिए पूरी जानकारी 


Spread the love

Leave a Comment