REET 2022: रीट परीक्षा में मात्र 2 दिन का समय शेष, बाल विकास के इन सवालों से करें रीट परीक्षा की, अंतिम तैयारी

Spread the love

Crack REET Exam: (Bal Vikas Expected MCQ for REET 2022) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा देश की बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक मानी जाती है जिस में प्रतिवर्ष लाखों भर्ती शामिल होते हैं. इस वर्ष यह परीक्षा 23 और 24 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा आयोजित की जाएगी जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी अपना शिक्षक बनने का सपना पूरा करने का उद्देश्य लिए शामिल होंगे आपको बता दें कि यह एक पात्रता परीक्षा है जिसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी आने वाली शिक्षकों की भर्ती में आवेदन करने के पात्र होंगे यदि आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां हम परीक्षा की अंतिम तैयारी को परखने के लिए ‘बाल विकास’ से जुड़े कुछ बेहद रोचक सवाल लेकर आए हैं, जिन्हें आप को एक नजर जरूर पढ़ना चाहिए.

एग्जाम हॉल में जाने से पहले ‘बाल विकास’ के इन सवालों का अभ्यास जरूर करें—REET Exam 2022 level 1 and 2 Bal Vikas Expected MCQ Question

 प्रश्न. बुद्धि मापन के लिए प्रयुक्त स्टैनफोर्ड बिने परीक्षण को कहते है :

(A) शाब्दिक परीक्षण

(B) निष्पादनात्मक परीक्षण

(C) अशाब्दिक परीक्षण 

(D) सामूहिक परीक्षण

Ans- A

प्रश्न.सूची-I को सूची – II के साथ सुमेलित कीजिए

             सूची-I                                            सूची II 

(A) सामाजिक-सांवेगिक विकास सिद्धांत      1. जीन पियाजे

(B) मनोसामाजिक सिद्धांत                        2. ब्रोनफेनब्रेनर

(C) सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धांत              3. इरिक्सन 

(D) संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत                4. वाइगोत्स्की

कूट :

        (A)  (B)  (C)  (D) 

(1)     1    2     3      4

(2)     2    3     4      1

(3)     4    3     2      1

(4)     3    4      2      1

Ans- 2

प्रश्न. सृजन करने वाला बच्चा वह होता है :

(A) शैक्षिक रिकार्ड अच्छा होता है।

(B) सामान्य से ऊपर I. Q. होता है। 

(C) शब्दावली बहुत जानता है।

(D) अभिव्यक्ति में धाराप्रवाह होता है।

Ans- B

प्रश्न. मास्लों की मानव आवश्यकताओं की श्रृंखला में सबसे मूलभूत वर्ग में है : 

(A) अपनापन की आवश्यकता । 

(B) प्रेम की आवश्यकता । 

(C) शारीरिक आवश्यकता । 

(D) सामाजिक आवश्यकता ।

Ans- C

प्रश्न. प्रतिरक्षा प्रक्रिया है :

(A) सचेतन व्यवहार

(B) उत्तरदायित्वों का स्थानान्तरण 

(C) प्रतिरक्षा विवाद का साधन

(D) व्यक्तित्व का रक्षा शील्ड

Ans- D

प्रश्न. यदि एक बच्चा धन, ऋण, गुणा तथा भाग जैसी साधारण क्रियायें कर सकता हो तो विकास के जिस स्तर पर वह पहुंच गया है, वह है :

(A) सेंसरी मोटर

(B) प्री-ऑपरेशनल

(C) कन्क्रीट आपरेशनल

(D) फॉरमल आपरेशन

Ans- B

प्रश्न. क्रैश्चमैन का व्यक्तित्व का सिद्धांत किस श्रेणी में आता है :

(A) टाइप उपागम

(B) ट्रेट उपागम

(C) मनोविश्लेषण उपागम

(D) अधिगम उपागम

Ans- A

प्रश्न. निम्नलिखित में से सामाजिकता के आंकलन के लिए सबसे अधिक प्रचलित तकनीक कौन-से है ? 

(A) प्रक्षेप तकनीक

(B) तालिका तकनीक

(C) सोशियोमैट्रिक तकनीक 

(D) मूल्यांकन तकनीक

Ans- C

प्रश्न. निम्न में से किसका संबंध फ्रॉयड मनोविज्ञान से नहीं है ?

(A) इरौस 

(B) थैनटौस

(C) लिबिडो

(D) ट्रेट

Ans- D

प्रश्न. जब व्यक्तियों के वर्ग को दीर्घ अवधि तक अध् ययन किया जाता है, इसको कहते है :

(A) सहसम्बद्ध उपागम

(B) क्षेत्र – सर्वेक्षण उपागम 

(C) अनुदैर्ध्य उपागम

(D) प्रतिनिध्यात्मक उपागम

Ans- C

प्रश्न. सूची-I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए –

      सूची-I                      सूची – II

(A) स्कैफोल्डिंग        1. स्वतंत्र रूप से किये जा सकने वाले कार्य तथा सहायता के साथ करने वाले कार्य के बीच                           अंतर

(B) ISS                  2. बच्चे के निष्पादन को सहयोग व निर्देश द्वारा विस्तारित करना ।

(C) ZPD                3. अधिक ज्ञान, कौशल व जानकारी रखने वाला

(D) MKO               4. बालक का सामाजिक अन्तःक्रिया के माध्यम से सीखना ।

कूट :

        (A)  (B)  (C)  (D)

(1)     1     2     3     4

(2)     2     4     1     3

(3)     4     3     2     1

(4)     3     4     2      1

Ans- 2

प्रश्न. अवसरवंचित बच्चों की दूसरे बच्चों से तुलना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि –

(A) इसमें शिक्षक का पूर्वाग्रह झलकता है।

(B) नकारात्मक उद्देश्य होता है।

(C) इसका परिणाम हीन भावना एवं आत्म व्यथा के रूप में होता है।

(D) इसमें द्वेषपूर्ण भावना का विकास होता है।

Ans- C

प्रश्न. एक छात्र गणित के प्रश्न हल करने में बहुत परिश्रम कर रहा है क्योंकि उसके पिता ने उसे अच्छे अंक लाने पर मोटर साइकिल देने का वायदा किया है। इसका अर्थ है कि छात्र में : 

(A) आंतरिक प्रेरणा है।

(B) बाह्य प्रेरणा है।

(C) गणितीय प्रेरणा है। 

(D) आंतरिक तथा बाह्य प्रेरणा है।

Ans- B

Read more:

REET 2022: 23 और 24 जुलाई को होने वाली रीट परीक्षा में बाल विकास से पूछे जाने वाले 15 संभावित सवाल, यहां पढ़िए

REET 2022 CDP Practice Set: 23 और 24 जुलाई को एग्जाम हॉल में जाने से पूर्व CDP से जुड़े इन सवालों को एक नजर जरूर पढ़ लेवे

यहां हमने REET परीक्षा के लिए ‘बाल विकास’ पूछे जाने वाले (Bal Vikas Expected MCQ for REET 2022) महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन किया रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment