REET 2022 राजस्थान GK: राजस्थान के प्रमुख ‘रीति-रिवाज’ से जुड़े ऐसे सवाल जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं, अभी पढ़े

Spread the love

Rajasthan Custom Important MCQ for REET: देश की बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा 23 और 24 जुलाई को किया जाएगा जिसमें लाखों युवा शामिल होंगे इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के प्राइमरी और अपर प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी जिसमें क्वालीफाई अभ्यर्थी  आगामी माह में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकेंगे इसलिए इस परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ क्वालीफाई करना बेहद जरूरी है.

यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हम विभिन्न विषयों से संबंधित प्रैक्टिस सेट और रिवीजन क्वेश्चन आपके लिए लेकर आ रहे हैं आज के आर्टिकल में भी हम राजस्थान ‘कला और संस्कृति’ पर आधारित रीति रिवाज से जुड़े कुछ बेहद रोचक सवाल आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें आपको एग्जाम हॉल में जाने से पहले एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए.

राजस्थान के रीति रिवाज पर आधारित इन सवालों का निकालने वालों का चेक करें, अपना स्कोर!—Rajasthan Custom Important MCQ for REET Exam 2022

1. राजस्थानी संस्कृति में ‘औलंदी’ क्या है ?

(अ) विवाह का एक प्रकार

(ब) एक देशी खेल

(स) नववधु के साथ जाने वाली लड़की या स्त्री

(द) राजस्थानी लोकगीत

Ans. (स) 

2. जौसर क्या है?

(अ) मृत्युभोज की प्रथा

(ब) जीवित रहते मृत्यु भोज करना

(स) विवाह की रस्म

(द) पगड़ी की रस्म

Ans. (ब) 

3. राजस्थानी संस्कृति में ‘जांनोटण’ क्या है ? 

(अ) वर पक्ष की ओर से दिया जाने वाला भोज 

(ब) भूमि का माप

(स) एक प्रकार का लोक गीत

(द) एक कृषि कर

Ans. (अ) 

4. बढ़ार क्या है?

(अ) मृत्यु भोज

(ब) सिर का आभूषण

(स) विशेष राजधानी व्यंजन

(द) विवाह के अवसर पर प्रतिभोज

Ans. (द) 

5. आखा से क्या आशय है?

(अ) मकान की छत

(ब) छोटी बैलगाड़ी

(स) कुँआ खोदने का प्रमुख यंत्र

(द) मांगलिक अवसर पर काम आने वाले अन्न के दाने

Ans. (द) 

6. विवाह के अवसर पर महिलाएँ कुम्हार के घर जाकर किसका पूजन करती है ?

(अ) मूंदना

(ब) बरी पड़ला

(स) चाक पूजन

(द) कोई नहीं

Ans. (स) 

7. वयोवृद्धों के देहावसान पर शमशान ले जाते समय रास्ते में अर्थी पर पैसे फेंके जाते है, उसे कहते है ?

(अ) दंडोत

(ब) पिण्डदान

(स) लांपा

(द) बखेर

Ans. (द) 

8. गर्भ में संतान को पुत्र रूप देने के लिए कौनसा संस्कार संपन्न किया जाता है?

(अ) गर्भाधान

(ब) सीमन्तोन्यन

(स) जातकर्म

(द) पुंसवन

Ans. (द) 

9. निम्नलिखित में से कौनसा रीति रिवाज विवाह से संबंधित नहीं है?

(अ) बढ़ार

(ब) कन्यावल

(स) सांतरवाड़ा

(द) तोरण मारना

Ans. (स) 

10. राजस्थान की संस्कृति में ‘मुगधणा’ क्या है 

(अ) माताजी की मेहंदी चढ़ाकर मेहमानों में बाँटना 

(ब) वधू को घी खिलाना

(स) भोजन पकाने के लिए लकड़ियां जो विनायक स्थापना के पश्चात लाई जाती है।

(द) लाख की चूड़ियाँ

Ans. (स) 

11. प्रसूता स्त्री को सूठ अजावइन व घी के मिश्रण के लड्डू बनाकर खिलाने की परम्परा को कहा जाता है ?

(अ) जामणा

(ब) सुआ

(स) आख्या

(द) सुहावड़

Ans. (द) 

12 बच्चे के जन्मोत्सव पर एक मांगलिक चिह्न भेंट किया जाता है उसे कहा जाता है?

(अ) आख्या

(ब) साट्या

(स) तिलक

(द) इनमें से कोई नहीं

Ans. (ब) 

13. विवाह के अवसर पर मेहमानों के भोजन करते समय गाये जाने वाले गाली गीत है?

(अ) पावणा

(ब) परणेत

(स) सीठणा

(द) बन्ना बन्नी

Ans. (स) 

14. विवाह के अवसर पर वर व वधू की माता पीहर वालों को निमंत्रण देने जाती है, कहलाता है ?

(अ) बरी पड़ला

(ब) बतीसी नूतना

(स) चाक पूजना

(द) मूंदना पूजना

Ans. (ब) 

15. मृत्यु के बाद परिवार के सदस्यों व संबंधियों द्वारा बाल देना कहलाता है?

(अ) लांपा

(ब) कपालछेदन क्रिया

(स) भदर

(द) सातरवाड़ा

Ans. (स)

Read more:

REET 2022: राजस्थान की कला और संस्कृति के अंतर्गत लोकदेवियों से जुड़े ऐसे प्रश्न जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाते हैं, अभी पढ़े

REET 2022: राजस्थान के पर्यटन से जुड़े ऐसे सवाल जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े!

यहां हमने REET परीक्षा के लिए राजस्थान की कला और संस्कृति पर आधारित रीति-रिवाज (Rajasthan Custom important MCQ for REET) के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment