REET 2022: परीक्षा में पूछे जाते हैं कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत से जुड़े कई सवाल, यहां पढ़ें  संभावित प्रश्न

Spread the love

Kohlberg Moral Development Theory MCQ for REET: राजस्थान में लेबल 1 और लेबल 2 शिक्षकों की भर्ती के लिए राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में किया जाना है  जिसके एडमिट कार्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के द्वारा परीक्षा की कुछ सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं देखा जाए तो अब परीक्षा के आयोजन में कुछ ही दिन का समय बाकी है ऐसे में बेहतर परिणाम पाने के लिए अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना बेहद आवश्यक है, आपको बताते चलें कि यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से दो पालीयों में आयोजित की जाएगी जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे.

यहां हम राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET-2022) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक लॉरेंस कोहलबर्ग के ‘नैतिक विकास के सिद्धांत’ पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण सवाल आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जहां से आपको परीक्षा में 1 से 2 सवाल देखने को मिल सकते हैं इसलिए परीक्षा के दृष्टिकोण से इनका अभ्यास करना बेहद आवश्यक है.

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाएंगे इस टॉपिक पर 1 से 2 सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?—REET level 1 and 2 exam 2022 kohlberg moral development theory practice MCQ

Q.”दंड से छुटकारा पाने के लिए विधेयकता “यह अवस्था कोहलवर्ग के निम्न नैतिक विकास स्तर से संबंधित है ?

A. पूर्व नैतिक या पूर्व पारंपरिक स्तर

B. पारंपरिक नैतिक स्तर

C. सहज नैतिक स्तर

D. स्वीकृत नैतिक स्तर

Ans- A

Q.कोहल वर्ग के नैतिक विकास के चरणों में सामाजिक मानदंडों से अनुरूपता …..  में देखी जाती है ?

A. पश्च पारंपरिक चरण

B. पूर्व पारंपरिक चरण

C. नैतिक परिपक्वता प्राप्त करने के पश्चात

D. पारंपरिक चरण

Ans- D

Q.कोहलवर्ग के अनुसार किस अवस्था में नैतिकता बाह्य कारकों द्वारा निर्धारित होती है?

A. पूर्व पारंपरिक अवस्था

B. पारंपरिक अवस्था

C. पश्चात पारंपरिक अवस्था

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans- A

Q.हॅज  दुविधा निम्नलिखित में से किस सिद्धांत से संबंधित है –

A. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत से

B. फ्रायड के मनो लैंगिक विकास सिद्धांत से

C. कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत से

D. बंडूरा के निरीक्षणात्मक अधिगम से

Ans- C

Q.सजा से बचने के लिए, नियमों का पालन करना हमेशा बेहतर होता है निम्नलिखित में से किस चरण में नैतिक विकास के इस स्वीकृति को देखा जाता है –

A. पश्च पारंपरिक नैतिकता

B. पारलौकिक नैतिकता

C. पारंपरिक नैतिकता

D. पूर्व पारंपरिक नैतिकता

Ans- D

Q.कोहलवर्ग के अनुसार, बच्चा ……नैतिक विकास चरण में माता-पिता और बड़ों की सामाजिक और राजनीतिक मान्यताओं पर सवाल उठा सकता है ?

A. पश्च पारंपरिक

B. औपचारिक पारंपरिक

C. पूर्व पारंपरिक

D. पारंपरिक

Ans- A

Q.कोहलवर्ग व उनके सहयोगी का मानना है कि नैतिक विकास में…… अवस्थाओं को तीन प्रमुख स्तरों में विभाजित किया गया है।

A. 2

B. 6

C. 9

D. 4

Ans- B

Q.कोहलवर्ग के मॉडल के अनुसार, नैतिक विकास के बारे में निम्न में से कौन से कथन के अलावा अन्य सभी सत्य हैं

A. नैतिकता के उच्चतम स्तर पर पहुंचना मुश्किल है कुछ लोग इसे प्राप्त करते हैं

B. नैतिक विकास समय के साथ अनुमानित निश्चित तरीकों से होता है

C. नैतिक विकास अलग चरणों में होता है.

D. सामाजिक स्वीकार्य कार्यवाही पर ध्यान केन्द्रण, मनुष्य जाति का उच्चतम स्तर है

Ans- D

Q. कोहलवर्ग के अनुसार सही और गलत के सवालों के बारे में राय में शामिल विचारशील प्रक्रिया को कहा जाता है?

A. नैतिक यथार्थ

B. नैतिक पसंद

C. नैतिक तर्क

D. नैतिक दुविधा

Ans- C

Q. कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत के अंतर्गत निम्न में से कौनसी उस सिद्धांत की एक अवस्था है ?

A. पूर्व संक्रियात्मक

B. परंपरागत

C. संवेदी प्रेरक

D. मूर्त संक्रियात्मक

Ans- B

Q.लारेंस कोहलबर्ग के अनुसार परंपरागत नैतिक स्तर बना रहता है?

A. 4 स 10 वर्षों तक

B. 10 से 13 वर्षों तक

C. 12 से 15 वर्षों तक

D. 16 से प्रौढ़ावस्था तक

Ans- B

Q.कोहलवर्ग के नैतिक सिद्धांत के अंतर्गत निम्न में से कौन सी अवस्था नहीं है?

A. प्राक रूढिगत

B. पूर्व संक्रियात्मक

C. रूढिगत

D. पश्च रूढ़िगत

Ans- B

Read more:

REET 2022: शिक्षा मनोविज्ञान में अधिगम के ‘वक्र और पठार’ से पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए!

REET 2022: शिक्षा मनोविज्ञान में ‘समायोजन और कुसमायोजन’ से पूछे जाने वाले इन संभावित सवालों को हल कर, जाने! अपनी तैयारी का लेबल

यहां हमने REET परीक्षा के लिए शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत ‘कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत’ (Kohlberg Moral Development Theory MCQ for REET) से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन किया रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment