REET Mains EXAM 2022: राजस्थान जीके के इन सवालों के साथ करें रीट मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू, यहां पढ़िए 1 5 संभावित प्रश्न

Spread the love

Rajasthan GK Practice MCQ for REET Mains Exam: राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना लिए प्रतिवर्ष लाखों युवा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करते हैं जिसे हम REET के नाम से जानते हैं इस परीक्षा का आयोजन हाल ही में जुलाई माह में किया जा चुका है जिस में शामिल अभ्यर्थियों को अब परीक्षा के परिणाम आने के साथ-साथ मुख्य परीक्षा के नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है सूत्रों के मुताबिक यह परीक्षा जनवरी फरवरी माह में आयोजित की  जाएगी ऐसे में परीक्षा के बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के पास 4 से 5 महीने का समय है जिसका लाभ लेते हुए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर देना बेहद आवश्यक है आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं  जिनका अभ्यास आपको एक बार जरूर करना चाहिए.

राजस्थान सामान्य ज्ञान के 15 ऐसे सवाल जो REET मुख्य परीक्षा में आपका स्कोर बढ़ाएंगे, अभी पढ़े—Rajasthan GK important questions for REET mains exam 2022-23

1. राज्य के किस क्षेत्र का ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर (नीचे से ऊपर की ओर ) है?

(अ) पूर्वी मैदानी भाग

(ब) मध्यवर्ती पहाड़ी क्षेत्र

(स) दक्षिण पूर्वी पठारी भाग

(द) राजस्थान बांगड़

Ans-  स 

2. निम्न में से किस दिशा में राजस्थान में वर्षा की मात्रा में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है?

(अ) दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम

(ब) उत्तर-पश्चिमी से दक्षिण-पूर्व 

(स) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व

(द) दक्षिण से उत्तर

Ans- ब 

3. राजस्थान में “वृहत सीमान्त भ्रंश” फैला है, के सहारे ?

(अ) बूंदी -सवाईमाधोपुर की पहाड़ियां

(ब) उदयपुर की पहाड़ियां 

(स) अलवर की पहाड़ियां

(द) शेखावाटी-टोरावाटी की पहाड़ियां

Ans- अ 

6.  “छप्पन बेसिन ” निम्नलिखित में से राजस्थान के निम्न में से किन जिलों का भाग है?

(अ) बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर 

(ब) अजमेर, पाली, सिरोही

(स) बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ 

(द) झालावाड़, बूंदी, कोटा

Ans- स 

7.  राजस्थान राज्य का विभाजक कौनसा है?

(अ) अरावली पर्वतमाला

(ब) लूणी नदी

(स) सांभर झील

(द) मुकन्दरा पर्वतमाला

Ans- अ 

8.  निम्नलिखित में से कौन-सा केर  व थोर  का पसंदीदा प्राकृतिक निवास क्षेत्र है?

(अ) पर्वतीय व वर्षा क्षेत्र

(ब) रेतीले मैदान 

(स) जलीय

(द) जमाव क्षेत्र

Ans- ब 

9.  तारागढ़ पर्वत चोटी अरावली के निम्नलिखित प्रदेशों में से किसका भाग है?

(अ) उत्तरी

(ब) दक्षिणी

(स) मध्यवर्ती

(द) पूर्वी

Ans- स 

10.  गोडवाड़ प्रदेश राजस्थान के किस वृहत भू-आकृतिक विभाग का हिस्सा है?

(अ) पश्चिम शुष्क प्रदेश

(ब) पूर्व मैदान प्रदेश 

(स) अरावली प्रदेश

(द) पठार प्रदेश|

Ans- अ 

11.  प्राचीनकाल में राजस्थान का कौनसा भू-भाग शुरसेन जनपद का एक भाग था?

(अ) अलवर-भरतपुर क्षेत्र

(ब) भरतपुर-धौलपुर क्षेत्र

(स) करौली – स. माधोपुर क्षेत्र

(द) झालावाड़ – बारां बूंदी क्षेत्र

Ans- ब 

12.  किस तिथि को राज्य की चार बड़ी देशी रियासते संयुक्त राजस्थान में शामिल हुई तथा गठित संघ का नाम वृहत राजस्थान रखा गया?

(अ) 15 मई 1949

(ब) 30 मार्च 1949

(स) 18 अप्रैल 1949

(द) 2 अक्टूबर 1949

Ans- ब 

13.  राज्य पुष्प रोहिड़ा राज्य के किस भाग में सर्वाधिक पाया जाता है?

(अ) पूर्वी भाग

(ब) दक्षिणी भाग 

(स) पश्चिमी भाग

(द) कोई नहीं

Ans- स 

14.  भैसरोड़गढ़ के निकट चूलिया जल प्रपात के निकट चम्बल में कौनसी नदी आकर (मिलती हैं? )

(अ) बामनी

(ब) पार्वती

(स) काली सिंध

(द) सीप

Ans- अ 

15.  सांभर झील राजस्थान के निम्नलिखित में  से किस शहर के सबसे नजदीक है?,

(अ) भरतपुर

(ब) जोधपुर

(स) उदयपुर

(द) जयपुर

Ans- द 

Read more:

REET Mains Exam History Question: भारत के प्राचीन इतिहास से जुड़े बेहद रोचक सवाल, जो मुख्य परीक्षा में बेहद काम आएंगे, अभी पढ़े

REET MAINS Exam: राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे जाएँगे राजस्थानी ‘लोक नृत्य’ से जुड़े ऐसें सवाल, अभी पढ़ें

यहां हमने रीट मुख्य परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान से पूछे जाने वाले (Rajasthan GK Practice MCQ for REET Mains Exam) के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट मुख्य परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment