RRB NTPC CBT 2: आरआरबी नें पे लेवल 5 व 2 के लिए सीबीटी 2 परीक्षा का रिज़ल्ट किया जारी, यहाँ जानें इस वर्ष का कट-ऑफ 

Spread the love

RRB NTPC CBT 2 Result / Cut Off: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानि आरआरबी नें पे लेवल 5 व 2 के पदों के लिए गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) की कम्प्युटर बेस्ड टेस्ट (CBT 2) परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। बता दें, आरआरबी द्वारा इस परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची, परीक्षा का फ़ाइनल कट-ऑफ तथा अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड जारी कर दिये गए हैं। अभ्यर्थी सभी जानकारी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

आपको बता दें, आरआरबी द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 2 की परीक्षा पे लेवल 5 के लिए 12 जून से 15 जून 2022 तक तथा पे लेवल 2 के लिए 13 जून से 16 जून 2022 तक आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा की आन्सर की 22 जून 2022 को जारी की जा चुकी है। 

जानें क्या है रहा परीक्षा का कट-ऑफ 

एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए दोनों लेवल का इस वर्ष का कट-ऑफ क्या रहा, इसका विवरण नीचे तालिका में दिया है। बता दें, कि यह कट-ऑफ अंक अभ्यर्थियों को कुल अंक 120 में से प्राप्त अंक हैं। 

Cut Off for Pay Level 5 

Category UR SC ST OBC EWS 
Open 76.97479     63.8655461.51261 69.57983 67.56303 
Ex-SM 48.06723 38.65546 — 36.30252 53.10925
VI 46.72269  68.57143 — 33.6134454.45378 
HI — 39.32773 — 33.61344 
LD 50.7563 51.4285771.9327750.756351.7647
MD —  — — 56.13446 

Cut Off for Pay Level 2 

Category UR SC ST OBC EWS 
Open 79.66667 67 65.88235 74.28572 70.66667
Ex-SM 48.06723 37 — 36 — 
VI 46.66667 34.62185 28.23529 35.33333 
HI 47.66667 35.63025 30.2521 34.95799
LD 54.78991  54.45378 54.45378 58.15126

यहाँ जानें कैसे चेक करें परीक्षा परिणाम (How to Check RRB NTPC CBT 2 Result 2022)

अभ्यर्थी इस प्रक्रिया के जरिये अपना रिज़ल्ट तथा स्कोरकार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं- 

Step-1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएँ। 

Step-2. होमपेज पर दिख रही “List of candidates shortlisted for ‘CBTST’ for Pay Level 5/2 Posts” की लिंक पर क्लिक करें। 

Step-3. एक पीडीएफ़ फ़ाइल ओपन होगी, यहाँ अपना रोल नं. चेक करें। 

Step-4. संबन्धित पेज को डाऊनलोड करें व प्रिंट निकलवाएँ।

ये भी पढ़ें-

RRB Guwahati: आरआरबी नें NTPC CBT 2 परीक्षा का शैड्यूल किया जारी, बाढ़ के कारण हुई थी स्थगित, जानें अब कब होगी परीक्षा 


Spread the love

Leave a Comment