MP Patwari 2023: हिंदी व्याकरण के ऐसे ही सवाल पटवारी चयन परीक्षा में रोजाना पूछे जा रहे हैं, एग्जाम में जाने से पूर्व जरूर पढ़ें

Spread the love

MP Patwari Hindi MCQ Test 2023: मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा प्रारंभ हुए लगभग 1 सप्ताह का समय बीत चुका है इस परीक्षा में रोजाना लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने की इच्छा लिए शामिल हो रहे हैं मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली है परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से लगभग 35 दिनों तक चलने वाली है ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम अभी होना बाकी है उन्हें अपनी तैयारियों पर फोकस बनाए रखना बेहद जरूरी है ताकि अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की जा सके. इस आर्टिकल में हम स्कोरिंग टॉपिक हिंदी के प्रश्नों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें परीक्षा हॉल में जाते- जाते एक बार जरूर पढ़ ले.

हिंदी व्याकरण पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, यहां पढ़िए—Hindi MCQ test for MP patwari exam 2023

Q. इनमें से गुण संधि किस विकल्प में है?

(अ) सरोकार

(ब) सन्निवेश

(स) प्राणेंद्रिय

(द) ऋग्वेद

Ans:- (स)

Q. निम्नांकित में से अधिकरण तत्पुरुष समास का उदाहरण है

(अ) मेघाच्छन्न

(ब) आत्मकेंद्रित

(स) आदर्शोन्मुख

(द) ग्रंथावली

Ans:- (ब)

Q. सेठ – साहूकार’ सामासिक शब्द में कौन-सा समास है?

 (अ) इतरेतर द्वंद्व समास

(ब) वैकल्पिक द्वंद्व समास

(स) समाहार द्वंद्व समास

(द) अव्ययो भाव समास

Ans:- (स)

Q. ‘उप’ उपसर्ग से बना शब्द नहीं है?

(अ) उपाध्यक्ष

(ब) उपनिषद

(स) उपाधि 

(द) उपर्युक्त

Ans:- (द)

Q. निम्नांकित में से किस विकल्प में उपसर्ग नहीं है?

(अ) व्यस्त

(ब) प्रतिष्ठा

(स) पाथेय

(द) अपितु

Ans:- (स)

Q. निम्नांकित में से ‘कृत प्रत्यय’ का उदाहरण है

(अ) लखेरा

(ब) बचपन

(स) उड़ान

(द) घराना

Ans:- (स)

Q. इनमें से ‘य’ प्रत्यय से बना शब्द किस विकल्प में नहीं है?

(अ) साम्य

(ब) नैपुण्य

(स) मनोमय

(द) सौंदर्य

Ans:- (स)

Q. जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके।’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त एक शब्द कौन-सा है?

(अ) अटल

(ब) अच्युत

(स) अत्याज्य

(द) अचिंत्य

Ans:- (ब)

Q. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध है?

 (अ) गत्यवरोध, निस्सृत

 (ब) पूर्णाहुति, कविन्द्र

 (स) पितृच्छा, दिनारात्रि

 (द) वाग्विदग्धता, पुरावशेष

Ans:- (स)

Q. निम्नांकित में से तत्सम शब्द कौन-सा है ?

(अ) कुम्हड़ा

(ब) कमल

(स) तमोली

(द) पाँत

Ans:- (ब)

Read More:

MP Patwari 2023: पटवारी परीक्षा के सभी शिफ्ट में पूछे जा रहे हैं केमिस्ट्री के कुछ ऐसे सवाल, इन्हें एक बार जरूर पढ़ ले

MP Patwari 2023: मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा में सामान्य कंप्यूटर से पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, यहां पढ़िए

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment